'नेहरू भी RSS को नहीं मिटा सके तो पवन खेड़ा क्या मिटाएंगे?'
Vande Mataram: रामजी लाल सुमन के 'वंदे मातरम' को लेकर दिए बयान पर पलटवार करते हुए जनार्दन मिश्रा ने इसे शहीदों का अपमान और देश विरोधी सोच करार दिया है. जनार्दन मिश्रा ने आरएसएस पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बयान का भी करारा जवाब दिया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को खत्म नहीं कर पाए, तो खेड़ा कैसे कर सकते हैं.
लखीमपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं घर बैठे बना रही हैं तिरंगा, मिल रहा रोजगार और बढ़ रही आमदनी
लखीमपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तिरंगे बनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं. उन्हें घर बैठे रोजगार मिल रहा है, जिससे उनकी आय बढ़ रही है. महिलाएं अपने घरों में बैठकर कपड़े की कटिंग, सिलाई, किनारों की फिनिशिंग और तिरंगे को अंतिम रूप देने का काम कर रही हैं. काम को समूह के स्तर पर बांटकर पूरा किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार मिल सके. इससे महिलाओं को घर से दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ती और वे परिवार की जिम्मेदारियों के साथ रोजगार भी कर पा रही हैं. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में इस बार साढ़े तीन लाख से अधिक तिरंगे फहराने की तैयारी शुरू हो गई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








.jpg)

