Responsive Scrollable Menu

Electric SUVs: 2026 में आएंगी टाटा मोटर्स 3 इलेक्ट्रिक कारें, Sierra और Safari EV पर खास नजर

Electric SUVs: टाटा मोटर्स (Tata Motors) की इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिसका असर उसकी बिक्री पर भी साफ दिखाई दे रहा है। वित्त वर्ष 2026 में टाटा मोटर्स ने कुल 78,811 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में करीब 35.9 प्रतिशत अधिक रही। इस शानदार प्रदर्शन में Nexon EV और Punch EV का सबसे बड़ा योगदान रहा। अब कंपनी EV लाइनअप को और मजबूत करने की तैयारी कर रही है। टाटा मोटर्स 2026 में तीन नई इलेक्ट्रिक SUVs लॉन्च करेगी, जिनमें Tata Sierra EV, Tata Safari EV और Tata Avinya EV शामिल हैं। इन तीनों मॉडलों को 2026 तक भारतीय बाजार में उतारे जाने की संभावना है।

Tata Sierra EV में मिलेंगे दमदार फीचर्स
Tata Sierra EV कंपनी के नए Acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। यह SUV रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों विकल्पों में आ सकती है। माना जा रहा है कि इसमें Punch EV जैसी इंटीग्रेटेड ड्राइव यूनिट तकनीक दी जाएगी। सिएरा ईवी में 65kWh और 75kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही इसमें Vehicle-to-Load (V2L) और Vehicle-to-Vehicle (V2V) जैसी आधुनिक सुविधाएं भी दी जा सकती हैं। डिजाइन के मामले में यह SUV पुराने Sierra मॉडल की झलक के साथ मॉडर्न इलेक्ट्रिक स्टाइल को पेश करेगी।

टाटा की नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV
Tata Safari EV को 2026 की दिवाली के आसपास लॉन्च किए जाने की संभावना है। यह एक 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसमें Harrier EV वाले 65kWh और 75kWh बैटरी पैक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 65kWh बैटरी पैक के साथ करीब 538 किलोमीटर तक की MIDC प्रमाणित रेंज मिल सकती है। वहीं 75kWh बैटरी वाला डुअल मोटर AWD वर्जन लगभग 627 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम हो सकता है। भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला Mahindra XEV 9e जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs से देखने को मिलेगा।

प्रीमियम इलेक्ट्रिक Tata Avinya EV होगी पेश
Tata Avinya EV कंपनी के नए प्रीमियम EV सब-ब्रांड “Avinya” के तहत आने वाली पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। यह 5-सीटर स्पोर्टबैक मॉडल होगा, जिसे 2026 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक कार में अल्ट्राफास्ट चार्जिंग, एडवांस ADAS तकनीक, प्रीमियम इंटीरियर और कई हाई-टेक फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। कंपनी इसे अपने भविष्य की प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का बड़ा हिस्सा मान रही है।

EV बाजार में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
इन नई इलेक्ट्रिक SUVs के जरिए टाटा मोटर्स भारतीय EV बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है। आने वाले वर्षों में लंबी रेंज, एडवांस टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स के चलते इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और भी तेज होने की उम्मीद है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

IMD Hear wave alert: यूपी के 23 से अधिक जिलों में भीषण लू चलने का अलर्ट, मौसम विभाग ने बताया अगले 2 दिनों का वेदर अपडेट

IMD Hear wave alert: तेज धूप और लू का असर खड़ी फसलों पर भी पड़ रहा है। मौसम विभाग ने किसानों को विशेष सलाह दी है। गन्ना और मक्का किसान ध्यान दें, नमी की कमी की वजह से पत्तियां सूख सकती हैं, इसलिए बार-बार हल्की सिंचाई करें। मूंग और उड़द की फसलों के लिए फूल झड़ने और फल सिकुड़ने का खतरा है, शाम के समय सिंचाई करें

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: KKR ने जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीदों को रखा जिंदा, गुजरात को 29 रनों से हराया

Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans: कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक दमदार जीत हासिल की और प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रहा. इस मैच में केकेआर की ओर से तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली. Sat, 16 May 2026 23:30:17 +0530

  Videos
See all

Kanpur Se# Racket Busted: होटल में चल रहा था 'गंदा धंधा', पुलिस ने मारा छापा! UP Crime | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T20:00:10+00:00

West Bengal News: मिथुन और सीएम सुवेंदु क्यों वायरल ? #mithunchakraborty #suvenduadhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T19:50:49+00:00

West Bengal News: मिथुन से क्यों मिले सीएम सुवेंदु ? #mithunchakraborty #suvenduadhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T19:49:13+00:00

NEET Paper Leak Case : नीट का पेपर कैसे लीक हुआ पता चल गया ? | PV Kulkarni | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T20:00:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers