हाथ की काटी नस, खून की हुई उल्टियां, रवि मोहन ने एक्स-वाइफ पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- 'मुझ पर काला जादू किया'
Ravi Mohan Shocking Allegations on Ex-Wife: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर एक्टर रवि मोहन, जिन्हें फैंस लंबे समय तक ‘जयम रवि’ के नाम से जानते रहे हैं, इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. जी हां, शनिवार 16 मई को एक्टर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें उन्होंने पत्नी आरती रवि से अलगाव, मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद और अपने निजी संघर्षों को लेकर कई भावुक और चौंकाने वाले खुलासे किए.
इस दौरान रवि मोहन कई बार भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि वो फिलहाल एक्टिंग से ब्रेक ले रहे हैं और तब तक फिल्मों में वापसी नहीं करेंगे, जब तक उनका तलाक का मामला पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रवि मोहन ने अपनी कलाई दिखाते हुए यह भी दावा किया कि उन्होंने तनाव में खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी.
“मुझे अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा”
मीडिया से बातचीत में रवि मोहन ने कहा कि उन्हें अपने दोनों बेटों से मिलने तक नहीं दिया जा रहा है. अभिनेता के मुताबिक, बच्चों की सुरक्षा के नाम पर उनके आसपास बॉडीगार्ड तैनात किए गए हैं और उन्हें पिता होने के बावजूद बच्चों से दूर रखा जा रहा है. उन्होंने कहा, “मुझे अपने बेटों से मिलने नहीं दिया जा रहा. मैंने अपने माता-पिता की इच्छा के खिलाफ जाकर शादी की थी और आज उसकी कीमत चुका रहा हूं.” रवि मोहन ने आगे बताया कि इस पूरे विवाद ने उन्हें मानसिक रूप से बुरी तरह प्रभावित किया है.
My films won’t get released anymore until I get the official divorce
— Kolly Censor (@KollyCensor) May 16, 2026
— Actor Jayam Ravi ???? pic.twitter.com/y4Xiibm64T
“मैंने अपनी कलाई काट ली थी”
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक्टर ने अपनी मानसिक स्थिति को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने दावा किया कि तनाव के कारण उन्होंने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा, “मैंने अपनी कलाई काट ली थी. हालत इतनी खराब हो गई थी कि मुझे खून की उल्टियां तक होने लगी थीं. लेकिन इसके बावजूद मैं अगले दिन शूटिंग पर पहुंचा. यही मेरे काम के प्रति मेरी कमिटमेंट थी.” एक्टर का ये बयान सुनकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए.
एक्टिंग से लिया ब्रेक
रवि मोहन ने साफ कहा कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता फिल्मों में काम करना नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को संभालना है. उन्होंने कहा, “मैं अब इस इंडस्ट्री में काम नहीं करूंगा. पहले अपनी निजी जिंदगी सुधारूंगा, अपनी प्रतिष्ठा बचाऊंगा और उसके बाद ही एक्टिंग करियर में वापस लौटूंगा.” उन्होंने ये भी कहा कि वह मानसिक रूप से बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं और खुद को दोबारा संभालने के लिए समय चाहते हैं.
एक्स पत्नी और परिवार पर लगाए गंभीर आरोप
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रवि मोहन ने अपनी एक्स वाइफ आरती रवि और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए. अभिनेता ने दावा किया कि उन पर कथित तौर पर “काला जादू” किया जा रहा है. उन्होंने कहा, “मुझे खून की उल्टियां हो रही हैं. वो लोग मेरे खिलाफ काला जादू कर रहे हैं. पहले भी ऐसा करते थे और अभी भी कर रहे हैं.” हालांकि, इन आरोपों पर अभी तक आरती या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
“मुझे शादी के लिए मजबूर किया गया था”
रवि मोहन ने ये भी दावा किया कि उनकी शादी सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुई थी. अभिनेता के मुताबिक, आरती ने शादी के लिए उन पर दबाव बनाया था. उन्होंने कहा, “उन्होंने अपना हाथ काट लिया था. उन्हीं परिस्थितियों में मैं शादी के लिए राजी हुआ था.” रवि मोहन ने यह भी कहा कि शादी के पहले दिन से ही उनकी जिंदगी तनाव और मानसिक दबाव से भरी हुई थी.
#JayamRavi #RaviMohan
— Hunter King (@HunterKingIndia) May 16, 2026
Very disturbing ???? ???? pic.twitter.com/4tJevACJ8q
“मेरा खुद का बैंक अकाउंट तक नहीं था”
एक्टर ने अपने आर्थिक मामलों को लेकर भी कई चौंकाने वाले दावे किए. उन्होंने बताया कि शादी के बाद उनके फाइनेंसियल मैटर्स को पूरी तरह नियंत्रित किया जाता था. उन्होंने कहा, “आज तक मेरा कोई पर्सनल बैंक अकाउंट नहीं है. सिर्फ एक जॉइंट अकाउंट था. अगर मैं थोड़ी सी रकम भी निकालता था, तो तुरंत फोन आ जाता था.” रवि मोहन के मुताबिक, कमाने वाले होने के बावजूद वह लंबे समय तक चुपचाप सब कुछ सहते रहे.
माता-पिता पहले से थे रिश्ते के खिलाफ
रवि मोहन ने कहा कि उनके माता-पिता शुरू से ही इस रिश्ते के खिलाफ थे और उन्होंने शादी न करने की सलाह भी दी थी. लेकिन उन्होंने परिवार की बात नहीं मानी. उन्होंने कहा, “मेरे माता-पिता ने मुझसे शादी न करने की विनती की थी, लेकिन मैंने उनकी बात नहीं मानी. आज मैं इसकी सजा भुगत रहा हूं.”
अजय देवगन ने दिखाई दोस्ती, अक्षय कुमार की ‘Welcome To The Jungle’ के लिए टाली ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट
Ajay Devgn-Akshay Kumar: बॉलीवुड में फिल्मों के क्लैश को लेकर अक्सर चर्चा होती है. हरशुक्रवार को कोई न कोई फिल्म रिलीज होती है. ऐसे में फिल्मों की भिड़त होना आम बता है. लेकिन कई बार बड़ी फिल्मों की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर असर डाल देती है, इस बार इंडस्ट्री में दोस्ती और समझदारी की मिसाल देखने को मिली है. खबर है कि अजय देवगन ने अपनी कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है, ताकि अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) को बॉक्स ऑफिस पर क्लीन विंडो मिल सके. आइए जानते हैं कि ये धमाल फिल्म अब कब रिलीज होगी.
‘धमाल 4’ की रिलीज डेट बदली
मिली जानकारी के अनुसार, अजय देवगन (Ajay Devgn) की ‘धमाल 4’ (Dhamal) पहले 4 जुलाई को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट बदलकर 17 जुलाई कर दी गई है. बताया जा रहा है कि यह फैसला अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) की रिलीज को ध्यान में रखकर लिया गया.
अक्षय कुमार की यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. दोनों ही फिल्में फैमिली कॉमेडी जॉनर की हैं और मेकर्स नहीं चाहते थे कि कम समय के अंतर की वजह से फिल्मों के बिजनेस पर असर पड़े.
अजय और अक्षय के बीच हुई बातचीत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन और अक्षय कुमार ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर आपस में बातचीत की थी. दोनों एक्टर लंबे समय से अच्छे दोस्त हैं और फिल्म प्रोडक्शन की समझ भी रखते हैं. इसी वजह से रिलीज डेट को लेकर फैसला काफी आसानी से हो गया.
सूत्रों का कहना है कि दोंने इस बात को अच्छी तरह समझते हैं कि किसी भी फिल्म को थिएटर में अच्छा स्पेस मिलना कितना जरूरी होता है. खासकर जब दोनों फिल्में कॉमेडी जॉनर की हों और फैमिली ऑडियंस को टारगेट कर रही हों.
‘Welcome To The Jungle’ को मिलेगा फायदा
अजय देवगन के इस फैसले के बाद अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) को बॉक्स ऑफिस पर लगभग तीन हफ्तों का बड़ा स्पेस मिल जाएगा. इससे फिल्म को कमाई में फायदा मिलने की उम्मीद है. बता दें कि इस मूवी अक्षय कुमार के साथ कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं और इसे लेकर पहले से काफी बज बना हुआ है.
दिलचस्प बात यह भी है कि अजय देवगन और अक्षय कुमार खुद ‘Golmaal 5’ में साथ काम कर रहे हैं. ऐसे में दोनों एक्टर के बीच अच्छी बॉन्डिंग एक बार फिर देखने को मिली है.
ये भी पढ़ें: 'मैं सेक्सी दिखने में बहुत अच्छी थी...', सुपरस्टार की बेटी फिल्मों में रही फ्लॉप, अब करियर छोड़ने को लेकर कही ये बात
‘भूत बंगला’ से चर्चा में हैं अक्षय कुमार
फिलहाल अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 29 दिनों में भारत में करीब 160 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे कलाकारों ने अहम रोल अदा किया है. हॉरर-कॉमेडी जॉनर की इस फिल्म को ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
अब ‘Welcome To The Jungle’ और ‘धमाल 4’ दोनों को लेकर ऑडियंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. दोनों फ्रेंचाइजी पहले भी ऑडियंस को एंटरटेन कर चुकी हैं और इस बार भी मेकर्स बड़े लेवल पर फिल्मों को तैयार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: गब्बर का बेटा बनना चाहता था ‘धुरंधर’ का हिस्सा, बड़े रोल के लिए दिया ऑडिशन, इस वजह से हो गया रिजेक्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)





