CSK की हार के बीच चमके Kartik Sharma, दिग्गज Kris Srikkanth बोले- इस पारी से बहुत प्रभावित हुआ
इसे भी पढ़ें: जिनसे Team India ने नहीं ली थी Trophy, वही Mohsin Naqvi अब Ahmedabad में देखेंगे IPL Final?
इसे भी पढ़ें: क्या Shehnaaz Gill और क्रिकेटर Devdutt Padikkal के बीच पक रही है कुछ खिचड़ी? IPL मैचों में एक्ट्रेस की मौजूदगी ने बढ़ाईं धड़कनें
वाहन चालकों को गर्मी से राहत देने ग्वालियर जिला प्रशासन की पहल, दोपहर में ब्लिंकर मोड पर चल रहे ट्रैफिक सिग्नल
मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है, अधिकांश जिलों में लू चल रही है, गर्म हवाओं से जनजीवन अस्त व्यस्त है, लोग दिन में बाहर निकलने से बच रहे हैं अधिकांश समय कूलर एसी में रहना चाहते हैं लेकिन नौकरी पेशा और रोज मजदूरी कर परिवार पालने वाले लोग गर्मी को झेलने पर मजबूर हैं।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है, दोपहर में तेज गर्मी के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को होती है जो दो पहिया वाहन से निकलते हैं क्योंकि इतनी भीषण गर्मी और तेज धूप में उन्हें ट्रैफिक सिग्नल पर रुकना पड़ता है लेकिन ग्वालियर जिला प्रशासन ने वाहन चालकों के लिए एक मानवीय पहल की है।
12 बजे से 5 बजे तक ब्लिंकर मोड पर चल रहे ट्रैफिक सिग्नल
स्मार्ट सिटी और ट्रैफिक पुलिस ने पहल करते हुए वाहन चालकों को तेज गर्मी से बचाने के लिए दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल को ब्लिंकर मोड पर चलाने का निर्णय लिया है, प्रशासन ने इसकी शुरुआत 1 मई से कर दी है, फिलहाल ये पांच चौराहों पर व्यवस्था शुरू की गई है।
ट्रैफिक पुलिस ने की यातायात नियमों का पालन करने की अपील
ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने इस परेशानी को समझा और स्मार्ट सिटी से बात कर सिग्नल संचालित करने वाली एजेंसी के माध्यम से दोपहर में 12 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल थ्रू यानि ब्लिंकर मोड पर चलाने की व्यवस्था की है। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने ब्लिंकर मोड के दौरान भी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
इन पांच प्रमुख चौराहों पर ब्लिंकर मोड पर ट्रैफिक सिग्नल
- नदी गेट
- कटोराताल
- पिंटो पार्क
- यूनीपेच फैक्ट्री
- ब्रिगेडियर तिराहा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Mp Breaking News



















