Responsive Scrollable Menu

PCB चीफ मोहसिन नकवी भारत आ सकते हैं:ICC ने बोर्ड मीटिंग और IPL फाइनल का न्योता भेजा; आने पर फैसला पाकिस्तानी PM लेंगे

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी इस महीने भारत आ सकते हैं। ICC ने नकवी को अहमदाबाद में होने वाली बोर्ड मीटिंग और IPL 2026 फाइनल में शामिल होने का न्योता भेजा है। फाइनल 31 मई को खेला जाना है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक नकवी ने यह निमंत्रण पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भेज दिया है। अब वही तय करेंगे कि नकवी भारत आएंगे या नहीं। बोर्ड मीटिंग की शुरुआत 30 मई से ICC की तरफ से मई के आखिर में कई अहम बैठकें आयोजित की जानी हैं। इनमें चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी यानी CEC की बैठक 21 मई को वर्चुअल होगी। इसके बाद 30 और 31 मई को अहमदाबाद में बोर्ड मीटिंग रखी गई है। इन बैठकों में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC के भविष्य के पर चर्चा दोबारा शुरू होगी। यह ICC की तिमाही बैठकों का हिस्सा हैं। इसी दौरान IPL 2026 का फाइनल भी 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। PCB चीफ को इसी फाइनल के लिए भी आमंत्रण भेजा गया है। पहले मार्च में होनी थी बैठक जियो टीवी के मुताबिक ये बैठकें पहले मार्च और अप्रैल में दोहा में होनी थीं, लेकिन तनाव और संघर्ष की वजह से इन्हें टाल दिया गया था। फिलहाल यह साफ नहीं है कि पाकिस्तान सरकार इस निमंत्रण पर क्या फैसला लेगी। PCB या ICC की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप से हटने की धमकी दी थी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश को बाहर करने के बाद नकवी ने पाकिस्तान के भी बाहर होने की धमकी दी थी। हालांकि बाद में टीम ने टूर्नामेंट में खेला और ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई। इसकी शुरुआत IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता द्वारा मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने के बाद हुई थी। बांग्लादेश ने भारत में खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल उठाए और न्यूट्रल वेन्यू की मांग की। ICC ने यह मांग ठुकराकर बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया, जिसके बाद PCB चीफ मोहसिन नकवी ने ICC पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। नकवी ने कहा कि जब भारत और पाकिस्तान को न्यूट्रल वेन्यू मिल सकता है, तो बांग्लादेश को क्यों नहीं, और जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान भी वर्ल्ड कप से हट सकता है। नकवी से भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से मना किया था पिछले साल 28 सितंबर को भारत ने एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के गृहमंत्री और ACC चीफ नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बिना ट्रॉफी के ही जीत सेलिब्रेट की और अगले दिन टीम खाली हाथ भारत लौट आई। BCCI की कड़ी आपत्ति और महाभियोग की चेतावनी के बाद नकवी ने एशिया कप ट्रॉफी ACC ऑफिस में जमा करा दी। अब ट्रॉफी भारतीय टीम को कैसे सौंपी जाएगी, इस पर फैसला बाकी है। बगैर ट्रॉफी के सेलिब्रेट किया था एशिया कप में भारत ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया एशिया कप के दौरान भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में कई विवाद देखने को मिले। पहलगाम हमले के बाद भारतीय प्लेयर्स ने पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाने से मना कर दिया था। इसके बाद में PCB ने मैच रेफरी की शिकायत कर टूर्नामेंट छोड़ने की धमकी दी थी। वहीं सुपर-4 मैच में हारिस रऊफ के ‘6-0’ इशारे ने भी बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। भारत ने तीनों मुकाबलों में पाकिस्तान को हराया एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान तीन बार आमने-सामने आए और भारतीय टीम ने तीनों मैच जीते। भारत ने लीग मैच 7 विकेट, सुपर-4 मुकाबला 6 विकेट और फाइनल 5 विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-A मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से हराया था। 15 फरवरी को यह मुकाबला कोलंबो में खेला गया था।

Continue reading on the app

पंजाब किंग्स के लिए अच्छी खबर, पूरी टीम फिट:फिजियो एंड्रयू ने बताया जीत का प्लान, धर्मशाला में RCB के खिलाफ आक्रामक खेल जारी रहेगा

धर्मशाला में आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 17 मई को होने वाले बड़े मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) के खेमे से अच्छी खबर आई है। मैच की पूर्व संध्या पर पंजाब किंग्स के फिजियोथेरेपी कंसलटेंट एंड्रयू लीपस ने मीडिया से बात की। उन्होंने खिलाड़ियों की फिटनेस, टीम के हालिया प्रदर्शन और धर्मशाला के अनूठे वातावरण पर खुलकर चर्चा की। लीपस ने साफ किया कि टीम बिना किसी अतिरिक्त दबाव के मैदान पर उतरेगी और मैच में आक्रामक खेल देखने को मिलेगा। पिछले कुछ मैचों में पंजाब की टीम में हुए लगातार बदलावों पर बात करते हुए एंड्रयू लीपस ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि पिछले मैचों के दौरान कुछ खिलाड़ियों को वायरल फीवर (बुखार), हल्की-फुल्की चोट और हैमस्ट्रिंग की समस्या का सामना करना पड़ा था। इसी वजह से एहतियात के तौर पर प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने पड़े थे। लेकिन अब पंजाब के फैंस के लिए राहत की बात यह है कि सभी खिलाड़ी पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं और आगामी मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। हार का दबाव नहीं; कोच पोंटिंग का मंत्र– 'खुलकर खेलो' धर्मशाला में लगातार दो मैच हारने के बाद टीम की वापसी की रणनीति पर बात करते हुए लीपस ने कहा कि पिछला विकेट उम्मीद के मुताबिक नहीं था, जिसका खेल पर असर पड़ा। उन्होंने कहा, "क्रिकेट में हर किसी का अच्छा और बुरा दिन होता है। हमें बस कल मैदान पर एक अच्छा दिन चाहिए। हमारी टीम किसी एक खिलाड़ी या विपक्षी टीम को निशाना नहीं बना रही है।" लीपस ने मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के दृष्टिकोण की तारीफ करते हुए कहा कि पोंटिंग हमेशा खिलाड़ियों को बिना किसी डर के खुलकर और आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित करते हैं। इसलिए आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में भी पंजाब किंग्स की तरफ से कोई रक्षात्मक खेल देखने को नहीं मिलेगा। धर्मशाला के मौसम का मिलेगा फायदा चंडीगढ़ और धर्मशाला जैसे दो अलग-अलग घरेलू मैदानों (होम ग्राउंड) पर खेलने की चुनौती पर लीपस ने कहा कि यहां की ऊंचाई (एल्टीट्यूड) और ठंडा मौसम खेल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब किंग्स की टीम यहाँ दूसरी टीमों की तुलना में अधिक समय से डेरा डाले हुए है, जिससे खिलाड़ियों को परिस्थितियों के अनुकूल ढलने का पूरा समय मिला है और यह बात मैच में उनके पक्ष में जा सकती है। उन्होंने हंसते हुए यह भी बताया कि आरसीबी के खिलाड़ी भी होटल में यहाँ की खूबसूरत वादियों और खुशनुमा मौसम की तारीफ कर रहे थे। सीनियर खिलाड़ियों का बर्ताव और ड्रेसिंग रूम का माहौल ड्रेसिंग रूम के माहौल और खिलाड़ियों के व्यवहार पर एक दिलचस्प टिप्पणी करते हुए लीपस ने कहा, "आज के दौर में सोशल मीडिया और फोन निश्चित रूप से एक समस्या हैं, लेकिन जब खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में होते हैं तो फोन छोड़कर आपस में खुलकर बात करते हैं।" उन्होंने टीम के सीनियर खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा, "वे किसी राजा की तरह व्यवहार नहीं करते, बल्कि ब्रेकफास्ट टेबल पर सभी युवा खिलाड़ियों के साथ आम इंसान की तरह घुलमिल कर रहते हैं। मैच के दबाव के समय सीनियर खिलाड़ियों का यह शांत स्वभाव पूरी टीम को पैनिक (घबराने) होने से बचाता है। हमारी टीम में कई युवा चेहरे हैं और वे इस सकारात्मक माहौल से बहुत कुछ सीख रहे हैं।" 'विश्व प्रसिद्ध धर्मशाला स्टेडियम से बाकी टीमें करती होंगी ईर्ष्या' धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की खूबसूरती की तारीफ करते हुए एंड्रयू लीपस भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, "यह एक बेहद खूबसूरत और खास जगह है। भारत के अन्य शहरों की तुलना में यहाँ का माहौल बिल्कुल जुदा है। बाकी टीमें शायद हमसे ईर्ष्या करती होंगी कि हमें बिना किसी यात्रा (ट्रैवलिंग) की थकान के यहाँ लगातार दो हफ्ते बिताने का मौका मिला। हमारे लड़कों को यहाँ आना बेहद पसंद है, बस अब हमें इस खूबसूरत मैदान पर कुछ और मैच जीतने की ज़रूरत है।"

Continue reading on the app

  Sports

CSK की हार के बीच चमके Kartik Sharma, दिग्गज Kris Srikkanth बोले- इस पारी से बहुत प्रभावित हुआ

मौजूदा आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 के 59वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। दोनों टीमें 15 मई को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में भिड़ीं। चेन्नई को क्वालीफाई करने की उम्मीद थी, लेकिन लखनऊ ने जीत हासिल कर ली। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शीर्ष क्रम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, सीएसके के लिए कार्तिक शर्मा का प्रदर्शन सबसे बेहतरीन रहा। 42 गेंदों में 71 रन बनाकर कार्तिक ने पहली पारी में 187 रन बनाए।
 

इसे भी पढ़ें: जिनसे Team India ने नहीं ली थी Trophy, वही Mohsin Naqvi अब Ahmedabad में देखेंगे IPL Final?


उनके प्रदर्शन को देखते हुए, पूर्व भारतीय क्रिकेटर क्रिस श्रीकांत ने मंच पर आकर कार्तिक के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की। श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा कि मैं कार्तिक शर्मा का समर्थक नहीं रहा हूँ, लेकिन उनकी इस पारी से मैं बहुत प्रभावित हुआ। उन्होंने प्रिंस यादव पर जमकर प्रहार किया, यह जानते हुए कि वह सबसे खतरनाक गेंदबाज हैं। एक बार जब वह सेट हो गए, तो वह बेहद आक्रामक दिखे। मुझे कार्तिक शर्मा से इस विकेट पर इतना अच्छा खेलने की उम्मीद नहीं थी। मुझे लगा था कि उन्हें तो यह मैच खेलना ही नहीं चाहिए था। लेकिन उन्होंने मुझे गलत साबित कर दिया ।
 

इसे भी पढ़ें: क्या Shehnaaz Gill और क्रिकेटर Devdutt Padikkal के बीच पक रही है कुछ खिचड़ी? IPL मैचों में एक्ट्रेस की मौजूदगी ने बढ़ाईं धड़कनें


उन्होंने आगे कहा कि बस एक ही बात है, छक्का या चौका लगाने के बाद वह कई बार डॉट बॉल खेलते हैं। उन्हें सीखना होगा कि छक्का लगाने के बाद एक रन लेकर स्ट्राइक देवाल्ड ब्रेविस को कैसे दी जाए। ब्रेविस ने अपनी लय खो दी क्योंकि कार्तिक शर्मा के साथ साझेदारी में उन्हें स्ट्राइक नहीं मिली। चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो, उनका अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। टूर्नामेंट के 63वें मैच में दोनों टीमें 18 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। सनराइजर्स हैदराबाद शीर्ष चार में अच्छी स्थिति में है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सीएसके का प्रदर्शन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कैसा रहता है।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Sat, 16 May 2026 19:10:08 +0530

  Videos
See all

Bhojshala Temple: भोजशाला में नहीं होगी नमाज! आगबबूला हुए सैयद जव्वाद| Dhar | Bhojshala Verdict #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T14:35:00+00:00

Donald Trump News LIVE : Munir पैसे के लिए 'डाकिया' बना ट्रंप ने सच बता दिया! | Pakistan | Shehbaz #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T14:32:53+00:00

UP Politics News: 2027 में UP में साइकिल या कमल? सुनिए क्या बोली यूपी की जनता? UP Chunav 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T14:45:06+00:00

Heatwave News: सावधान.. अल नीनो आ रहा है ! #shorts #elnino #heatwave #heatalert #weatherupdate #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T14:35:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers