Responsive Scrollable Menu

Monsoon 2026: भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद, 26 मई को केरल में मानसून की दस्तक संभव

Monsoon 2026: भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद, 26 मई को केरल में मानसून की दस्तक संभव

Continue reading on the app

अमिताभ बच्चन और इस एक्ट्रेस की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बनी थी दर्शकों की पहली पसंद, फिल्मों का रहता था बेसब्री से इंतजार

अमिताभ बच्चन और इस एक्ट्रेस की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बनी थी दर्शकों की पहली पसंद, फिल्मों का रहता था बेसब्री से इंतजार

Continue reading on the app

  Sports

Women T20 World cup: पाकिस्तान ने टीम घोषित की, 5 प्लेयर्स पहली बार खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप

Women T20 World cup: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। टीम की कमान एक बार फिर युवा ऑलराउंडर फातिमा सना को सौंपी गई। इंग्लैंड और वेल्स में अगले महीने होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में पाकिस्तान की नजर बेहतर प्रदर्शन पर रहेगी। खास बात यह है कि टीम में 5 ऐसे खिलाड़ियों को जगह मिली है, जो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलती नजर आएंगी।

पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट से पहले आयरलैंड में होने वाली ट्राई सीरीज में भी हिस्सा लेगी। इस सीरीज में आयरलैंड और वेस्टइंडीज की टीमें भी खेलेंगी। ट्राई सीरीज 28 मई से 4 जून तक डबलिन में खेली जाएगी। इसके बाद पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप से पहले दो अभ्यास मैच भी खेलेगी। पहला मुकाबला 6 जून को श्रीलंका और दूसरा 9 जून को स्कॉटलैंड के खिलाफ होगा।

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान अपना पहला मुकाबला भारत के खिलाफ खेलेगा। यह हाई-वोल्टेज मैच 14 जून को बर्मिंघम में होगा। भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर अभी से फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

पाकिस्तान की टीम में इस बार पांच नए चेहरों को मौका मिला है। एयमन फातिमा, नतालिया परवेज, रामीन शमीम, साइरा जबीन और तास्मिया रुबाब पहली बार महिला टी20 वर्ल्ड कप में खेलेंगी। चयनकर्ताओं ने अनुभव और युवा खिलाड़ियों का संतुलन बनाने की कोशिश की है।

टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के तौर पर आलिया रियाज, डायना बेग, मुनीबा अली, नशरा संधू और सादिया इकबाल जैसी खिलाड़ी शामिल हैं। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में टीम संतुलित नजर आ रही है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी मुनीबा अली संभालेंगी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सपोर्ट स्टाफ का भी ऐलान किया है। टीम के मेंटर और हेड कोच की जिम्मेदारी पूर्व तेज गेंदबाज वहाब रियाज निभाएंगे। उनके साथ अब्दुर रहमान स्पिन बॉलिंग कोच, उमैद आसिफ फास्ट बॉलिंग कोच और इमरान फरहत बल्लेबाजी कोच की भूमिका में होंगे।

पिछले कुछ बड़े टूर्नामेंट में पाकिस्तान महिला टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। ऐसे में बोर्ड और टीम मैनेजमेंट इस बार बेहतर तैयारी के साथ मैदान में उतरना चाहते हैं। 

Sat, 16 May 2026 18:15:27 +0530

  Videos
See all

Halla Bol With Anjana Om Kashyap: PM Modi की Appeal पर क्या बोले Congress प्रवक्ता? | Petrol-Diesel #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T13:41:16+00:00

दो कमरों के मंदिर में अटूट आस्था, स्कूटी से माता के दर्शन करने पहुंचे मंत्री Sanjay Seth | Ranchi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T13:41:06+00:00

Sahil Joshi: अगर तेल और महंगा हुआ तो क्या होगा? #viralvideo #pmmodi #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T13:40:17+00:00

Sahil Joshi: क्या चुनाव की वजह से नहीं बढ़े थे पेट्रोल के दाम? #viralvideo #pmmodi #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T13:40:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers