Responsive Scrollable Menu

Rajasthan CM Bhajanlal Sharma बोले, सामाजिक न्याय ही सरकार की नीतियों का मूल आधार है

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक न्याय उनकी सरकार की नीतियों के केंद्र में है। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों से अपील की कि वे अपने प्रशासनिक अनुभव का उपयोग युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करने और समाज के लिए योगदान देने के लिए करें। शर्मा यहां अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ संवाद कर रहे थे।

उन्होंने नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सरकार और समाज के बीच निरंतर संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अधिकारी सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होते हैं, लेकिन सामाजिक जिम्मेदारियों से कभी सेवानिवृत्त नहीं होते। उनका प्रशासनिक अनुभव और जमीनी हकीकत की समझ विकसित राजस्थान के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।’’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि यह डॉ. भीमराव आंबेडकर के आदर्शों के अनुरूप है। अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए शर्मा ने कहा कि अनुसूचित जाति उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत करीब 4.25 लाख विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं, जबकि अनुसूचित जनजाति उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 4.30 लाख विद्यार्थियों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत 887 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए हैं।

वहीं, पीएम-जनमन योजना के तहत बारां जिले में 14,636 पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। संवाद कार्यक्रम में सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय राजस्व सेवा और अन्य अधिकारी शामिल हुए।

Continue reading on the app

Bareilly में कांवड़ यात्रियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 1 की मौत और 24 लोग घायल हुए

बरेली जिले के आंवला क्षेत्र में मंगलवार शाम को जलाभिषेक कर लौट रहे कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटने और फिर एक ऑटो के खाईं में गिर जाने से एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 24 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 23 कांवड़िये घायल हो गए।

वहीं ट्रॉली से बचने के चक्कर में विपरीत दिशा से आ रहा ऑटो खाई में गिर गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चालक घायल हो गया। बरेली जिले के थाना आंवला के किटोना गांव से 50 कांवड़ यात्रियों का जत्था हरिद्वार से जल लेकर सोमवार को गांव पहुंचा। इसके बाद मंगलवार को शिवरात्रि पर सभी शिवधाम गुलड़िया गौरीशंकर में जलाभिषेक करने गए थे।

आज शाम करीब साढ़े छह बजे ये लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर वापस गांव लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक रामनगर-मऊ मार्ग पर रसूलपुर मोड़ के पास ट्रॉली अचानक एक तरफ पलट गई और ट्रॉली में बैठे 23 कांवड़ यात्री सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसी दौरान आंवला की ओर से गांव खनगांवा श्याम जा रहा एक आटो-टेम्पो ट्रॉली से बचने के प्रयास में खाई में पलट गया।

बताया जा रहा है कि टेम्पो की टक्कर ट्रॉली के पिछले हिस्से से हुई। टेम्पो चालक रवि घायल हो गया जबकि उसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) हेमंत उपाध्याय और निरीक्षक बीनू चौधरी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में था और तेज गति से ट्रैक्टर चला रहा था।

उन्होंने बताया कि जेसीबी की मदद से ट्रॉली को हटाया गया और टेम्पो को खाई से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) रामनगर ले जाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

Sediqullah Atal: सेदिकुल्लाह अटल ने बर्थडे के दिन तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, सचिन भी पीछे छूटे

IRE vs AFG: बेलफास्ट में खेले गए चौथे वनडे मैच में अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने कहर ढा दिया. टीम ने 50 ओवर में 343 रनों का विशाल स्कोर बनाया. सेदिकुल्लाह अटल और इब्राहिम जादरान ने शतकीय पारी खेली. Wed, 12 Aug 2026 20:37:01 +0530

  Videos
See all

FCRA Bill Row: अजय आलोक का सोमनाथ भारती पर तीखा पलटवार | Amit Shah Vs Rahul #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T15:15:04+00:00

Bollywood: जिब्रान खान का स्टाइलिश लुक कैमरे में कैद #viral #aajtak #bollywood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T15:12:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers