Responsive Scrollable Menu

Delhi Police ने Uttam Nagar हत्या मामले में भगोड़े सोहेल को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उत्तम नगर में तरुण हत्या मामले में भगोड़े 23 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान उत्तम नगर में जेजे कॉलोनी निवासी सोहेल के रूप में हुई है, जिसे द्वारका अदालत ने 31 जुलाई को भगोड़ा घोषित किया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आठ अगस्त को पालम फ्लाईओवर के पास जाल बिछाया और आरोपी को उस समय पकड़ लिया, जब वह दिल्ली से भागने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी सोहेल ने बताया कि उसके परिवार और तरुण के परिवार के बीच पुरानी रंजिश थी और इस साल होली पर चार मार्च को जेजे कॉलोनी इलाके में हुए विवाद के बाद आरोपी और उसके साथियों ने लाठी, डंडों और लोहे की छड़ों से तरुण और अन्य लोगों पर कथित रूप से हमला कर दिया था, जिसमें गंभीर रूप से घायल तरुण की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, तरुण की मौत के बारे में पता चलने के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए जयपुर सहित विभिन्न स्थानों पर छिपता रहा।

पुलिस के मुताबिक, वह अपने परिवार से मिलने दिल्ली वापस आया था और नेपाल भागने की फिराक में था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Continue reading on the app

Maharashtra TET Paper Leak: सोलापुर से कोचिंग संचालक प्रकाश पवार गिरफ्तार

महाराष्ट्र के शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस ने सोलापुर जिले के एक भर्ती-पूर्व प्रशिक्षण केंद्र (कोचिंग सेंटर) के मालिक को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ठाणे जिले की भिवंडी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पश्चिमी महाराष्ट्र के सोलापुर निवासी प्रकाश पवार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उसके पास से टीईटी परीक्षा से जुड़े आधा दर्जन पेपर सेट बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पवार पिछले लगभग एक दशक से ध्रुव प्रतिष्ठान नाम से एक प्रशिक्षण केंद्र चला रहा था, जहां वह सरकारी नौकरियों और शिक्षण पदों की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को कोचिंग देता था।

भिवंडी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, प्रश्नपत्र लीक करने में संलिप्त नेटवर्क की जारी जांच के दौरान पवार की भूमिका सामने आई, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से परीक्षा से जुड़े 26 प्रश्नपत्र सेट बरामद हुए। इनमें से अधिकांश दस्तावेज भर्ती मॉक टेस्ट से संबंधित हैं, लेकिन कम से कम छह पेपर सेट सीधे टीईटी परीक्षाओं से जुड़े हैं।

उन्होंने बताया कि जून के अंत में सामने आए इस गिरोह के पीछे काम करने वाले व्यापक तंत्र का पर्दाफाश करने और विस्तृत पूछताछ के लिए एक स्थानीय अदालत ने पवार को 15 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

बांग्लादेश को बीसीसीआई ने दिया 11000 वोल्ट का झटका, नहीं होगा क्रिकेट मैच, गिड़गिड़ा कर रह गया बोर्ड

भारत और बांग्लादेश के बीच अगले महीने होने वाली संभावित लिमिटेड ओवरों की सीरीज अधर में चला गया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से पूरी कोशिश की गई थी टीम इंडिया के साथ क्रिकेट मैच से फिर से बहाल हो, लेकिन अफगानिस्तान के साथ टीम का पहले से प्रस्तावित सीरीज के कारण बांग्लादेश को झटका लगा है. Wed, 12 Aug 2026 12:14:49 +0530

  Videos
See all

बरेली जंक्शन पर जिहादी भीड़ के उन्मादी नारे - हिन्दुस्तान का राजा,मेरा ख्वाजा | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T07:46:01+00:00

Amit Shah: अमित शाह ने विपक्ष को सुनाया, राहुल गांधी ने किया पलटवार | Students Protest | Sansad | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T07:45:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers