Responsive Scrollable Menu

थाईलैंड ओपन 2026: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने कटाया फाइनल का टिकट

पटुमवान (थाईलैंड), 16 मई (आईएएनएस)। भारत की टॉप पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने थाईलैंड ओपन सुपर 500 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के गोह सेफेई और नूरइजुद्दीन को हराकर 2026 सीजन के अपने पहले फाइनल का टिकट कटाया।

Continue reading on the app

Kal Ka Rashifal: 17 मई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

Horoscope Tomorrow 17 May 2026 Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 17 मई 2026 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs BAN: कैच लेने की कोशिश में पाकिस्तानी गेंदबाज सिर के बल गिरा, स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा

PAK vs BAN 2nd Test: बांग्लादेश के खिलाफ सिलहट में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका लगते-लगते बच गया। टीम के तेज गेंदबाज हसन अली मैदान पर एक खतरनाक हादसे का शिकार हो गए और उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा। हालांकि बाद में उनकी मैदान पर वापसी ने पाकिस्तान टीम और फैंस दोनों को राहत दी।

मैच में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पारी के आठवें ओवर में यह डरावना हादसा हुआ। हसन अली बांग्लादेश के बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम को गेंदबाजी कर रहे थे। बल्लेबाज ने गेंद सीधा उनकी तरफ खेल दी। कैच पकड़ने की कोशिश में हसन आगे की ओर उछले, लेकिन संतुलन बिगड़ गया और वह जोर से सिर के बल जमीन पर गिर पड़े।

हसन अली कैच लेने के चक्कर में चोटिल
गिरते ही हसन अली दर्द में नजर आए। तुरंत मेडिकल टीम और साथी खिलाड़ी उनकी मदद के लिए मैदान पर पहुंचे। हालत गंभीर लगने पर स्ट्रेचर बुलाया गया और उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। कुछ देर के लिए स्टेडियम में सन्नाटा छा गया और पाकिस्तान टीम की चिंता बढ़ गई। हालांकि इसके बाद एक अच्छी खबर सामने आई। हसन अली 15वें ओवर में दोबारा मैदान पर लौट आए। इतना ही नहीं, उन्होंने 19वें ओवर से फिर गेंदबाजी भी शुरू कर दी। उनकी वापसी ने साफ कर दिया कि चोट उतनी गंभीर नहीं थी, जितना पहले लग रहा था।

हसन को स्ट्रेचर से बाहर ले जाना पड़ा
मैच की बात करें तो पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 22 रन देकर दो विकेट झटके। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को शुरुआती झटके देकर दबाव में ला दिया था।

अब्बास ने पारी की दूसरी ही गेंद पर महमुदुल हसन को बिना खाता खोले आउट कर दिया। इसके बाद टेस्ट डेब्यू कर रहे तंजीद हसन तमीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। उन्होंने अब्बास और खुर्रम शहजाद के खिलाफ कुछ शानदार शॉट लगाए।

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने भी जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी की। पहले टेस्ट में शानदार शतक लगाने वाले शांतो ने मुशफिकुर रहीम के साथ मिलकर टीम को संभाला। लंच तक बांग्लादेश का स्कोर 3 विकेट पर 101 रन था। शांतो 26 और मुशफिकुर 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

इससे पहले ढाका टेस्ट में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 104 रन से हराकर सीरीज में बढ़त बनाई थी। वहीं पाकिस्तान के लिए एक राहत की खबर यह भी रही कि स्टार बल्लेबाज बाबर आजम घुटने की चोट से उबरकर दूसरे टेस्ट में टीम में लौट आए हैं।

Sat, 16 May 2026 15:14:44 +0530

  Videos
See all

Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव का अस्थि विसर्जन, रो पड़ीं अपर्णाAkhilesh | Top News |Last Rites #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T10:43:41+00:00

West Bengal News: अभिषेक बनर्जी पर हुमायूं कबीर ने क्या कह दिया ? #bengalnews #humayunkabir #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T10:42:33+00:00

Neet Paper Leak Mastermind Arrested:NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी कौन? Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T10:42:43+00:00

CNG, Petrol-Diesel Price Hike: CNG, Petrol Diesel के दाम में हुई बंपर बढ़ोतरी | AajTak LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T10:43:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers