Suvendu Action In Bengal Live | बंगाल में सुवेंदु सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन | Bengal Bulldozer Action
Suvendu Action In Bengal Live | बंगाल में सुवेंदु सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन | Bengal Bulldozer Action #live #suvenduadhikari #westbengalbulldozeraction #bengalnews #mamatabanerjee #latestnews #hindinews #topnews #timesnownavbharat #tnnblive You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
Trisha-Vijay dating: विजय को लेकर फैन ने कही ऐसी बात, शर्म से तृषा कृष्णन का चेहरा हो गया लाल! Video Viral
Trisha Krishnan Video: साउथ इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री तृषा कृष्णन इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। अभिनेता से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने विजय के साथ उनकी डेटिंग रूमर्स आग की तरह फैली हैं। इसी बीच चेन्नई में तृषा कृष्णन की अपकमिंग फिल्म 'करुप्पु' की स्क्रीनिंग के दौरान ऐसा पल देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।
दरअसल, शुक्रवार (15 मई) को चेन्नई के रोहिणी थिएटर में आयोजित स्पेशल स्क्रीनिंग में तृषा निर्देशक आरजे बालाजी और अभिनेता कार्थी के साथ पहुंची थीं। फिल्म का मॉर्निंग शो हाउसफुल रहा और थिएटर के बाहर बड़ी संख्या में फैंस मौजूद थे।
विजय का नाम सुनते ही मुस्कुराईं तृषा
स्क्रीनिंग खत्म होने के बाद तृषा अपनी कार में बैठकर बाहर निकल रही थीं। इस दौरान फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए कार के आसपास जमा हो गए। तभी एक फैन ने जोर से कहा, “थलापति विजय को मेरी तरफ से शुभकामनाएं दीजिए।”
"Thalapathy ah kettenu sollunga" Trisha replies, "Kandipa"
— MuMu Today (@MM51289) May 15, 2026
#vijay #tvk #cmvijay #trisha #thalapathy pic.twitter.com/FxkE9qtM30
फैन की यह बात सुनते ही तृषा मुस्कुरा दीं और जवाब में कहा, “जरूर.” इसके बाद वह हल्का सा शर्मा गईं, नीचे देखने लगीं और कुछ पल के लिए अपना फोन देखने लगीं। हालांकि, उन्होंने जाते-जाते फैंस की तरफ हाथ भी हिलाया।
तृषा का यह रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे विजय संग डेटिंग की अफवाहों से जोड़ रहे हैं।
लंबे समय से चर्चा में हैं डेटिंग की अफवाहें
तृषा और विजय पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फरवरी में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि विजय और उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम के रिश्ते में दूरियां आ गई हैं। रिपोर्ट्स में एक अभिनेत्री के साथ विजय के कथित रिश्ते का दावा किया गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तृषा का नाम तेजी से सामने आने लगा।
विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी पहुंची थीं तृषा
हाल ही में तृषा कृष्णन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी हिस्सा लिया था। यह समारोह 10 मई को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुआ था।
तृषा अपनी मां उमा कृष्णन के साथ कार्यक्रम में पहुंची थीं और उन्हें विजय के परिवार के करीब बैठे देखा गया था। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं।
निजी जिंदगी भी रही चर्चा में
तृषा कृष्णन की निजी जिंदगी पहले भी सुर्खियों में रह चुकी है। साल 2015 में उनकी सगाई बिजनेसमैन वरुण मणियन से हुई थी, लेकिन उसी साल दोनों का रिश्ता टूट गया।
वहीं विजय ने 1998 में यूके में पारंपरिक तरीके से संगीता सोर्नालिंगम से शादी की थी। बाद में भारत में भी विवाह समारोह आयोजित किया गया था। दोनों के दो बच्चे हैं- जेसन संजय और दिव्या साशा।



Haribhoomi















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



