Responsive Scrollable Menu

HantaVirus Big Update: हंतावायरस इंसान में कब तक रहेगा 'नहीं पता'! WHO ने खतरनाक वायरस को बताया रहस्यमयी, जानें पूरी बात

HantaVirus Big Update: कोरोना के बाद दुनिया के सामने नई चिंता बनकर उभरा हंतावायरस एक बार फिर डराने लगा है. इसको लेकर WHO ने हाल ही में बड़ा लेटेस्ट अपडेट दिया है. उनका कहना है कि खौफ फैलाने वाला यह नया वायरस इंसानी शरीर में कितने दिनों तक रहेगा, इसकी सक्रियता का समय और दूसरे इंसान में फैल सकता है या नहीं, अभी इन सबके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. इसलिए, कुछ कहां नहीं जा सकता है. एंडीज हंतावायरस MV Hondius क्रूज शिप पर फैला वायरस है. इस संक्रमण से अबतक 11 लोग बीमार हो चुके हैं और 3 लोगों की मौत हुई है. WHO इस वायरस की जांच करने में लगा हुआ है.

कैसे फैलता है हंतावायरस?

एंडीज हंतावायरस चूहों से फैलने वाला एक वायरस माना जा रहा है. मगर हेल्थ एक्सपर्ट्स ने स्पष्ट किया है कि ये सिर्फ चूहों या हवा से नहीं बल्कि इंसान के शरीर के कई प्रकार के तरल पदार्थों से भी फैल सकता है. इसमें इंसान के शरीर की लार, थूक, खून, माता का दूध और स्पर्म भी शामिल है. क्रूज पर हुई भयावह घटना ने दुनियाभर के वैज्ञानिकों को चिंता में डाल दिया है. यह वायरस यौन संबंध और बहुत ज्यादा निकटता से भी फैल सकता है. मगर सबसे बड़ा सवाल इस बीमारी को लेकर यह है कि इस संक्रमण से कोई मनुष्य कितने समय तक पीड़ित रहेगा और क्या वे दूसरों को संक्रमित कर सकता है या नहीं.

WHO कर रहा गहराई से स्टडी

विश्व स्वास्थ्य संगठन, दुनिया में उभरती बीमारियों के बारे में लगातार स्टडी और रिसर्च करता रहता है. WHO की जूनोसिस यूनिट की प्रमुख मारिया वान केरखोवे ने बताया है कि अभी एंडीज हंतावायरस को लेकर कई अलग-अलग अध्ययन चल रहे हैं. इनमें से सबसे महत्वपूर्ण है नेचुरल हिस्ट्री स्टडी. इस स्टडी की मदद से यह पता लगेगा कि ये वायरस इंसान के शरीर में कितने समय तक सक्रिय रहेगा और उसका जीवन चक्र क्या होगा.

स्टडी के लिए उन लोगों के सैंपल्स लिए जाएंगे, जो क्वारंटाइन में हैं. इससे पता चलेगा कि वे लोग संक्रमित है या नहीं. क्या वे दूसरों को भी संक्रमित कर सकते हैं या नहीं. इस बारे में जानकारी हासिल करना जरूरी है क्योंकि अभी तक हंतावायरस को लेकर कोई खास जानकारी या इलाज उपलब्ध नहीं होता है.

क्रूड शिप पर फैले वायरस से बढ़ी चिंता

अब तक की जानकारी के अनुसार, अप्रैल महीने में MV Hondius क्रूज जहाज पर हंतावायरस तेजी से फैला था. जहाज पर मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों में इस संक्रमण के मामले सामने आए थे. इसके बाद कई देशों ने क्रूज यात्रियों की निगरानी बढ़ा दी है. स्वास्थ्य एजेंसियां अब उन लोगों पर खास नजर रख रही हैं, जो संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे. पूरी दुनिया में इस वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. वैज्ञानिकों का कहना है कि संक्रमण के वायरस शरीर में कितने दिन, हफ्ते और महीनों तक एक्टिव रह सकता है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. क्या ठीक हो चुके मरीज भी दूसरे को संक्रमित कर सकते हैं. यहीं कारण है कि WHO क्वारंटाइन में रह रहे लोगों पर लगातार नजर रखे हुए हैं.

नहीं है हंतावायरस का कोई इलाज

जी हां, अभी तक हंतावायरस का कोई भी स्पेसिफिक इलाज नहीं है. डॉक्टरों ने सिर्फ सपोर्टिव केयर से मरीजों की देखभाल की है. उन्हें सिर्फ ऑक्सीजन, पेनकिलर्स और लंग्स की देखभाल से इलाज दिया जा सकता है. अगर वायरस लंबे समय तक रहता है तो क्वारंटाइन का समय बढ़ाया जा सकता है.

WHO ने लोगों को दी खास सलाह

WHO के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दुनिया के सभी लोगों से साफ-सफाई का खास ध्यान रखने और संक्रमित मरीजों के निकट जाने से मना किया है. खासतौर पर पुरुषों को यौन संबंध बनाते समय और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को ज्यादा सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी स्टडी चल रही है और इनके नतीजे आने में भी हफ्तों या महीनों का समय लग सकता है.

हंतावायरस के शुरुआती लक्षण

  • तेज बुखार
  • शरीर में दर्द
  • सिरदर्द
  • कमजोरी महसूस होना
  • ठंड लगना
  • मांसपेशियों में दर्द
  • उल्टी या मतली
  • फेफड़ों में सूजन 

ये भी पढ़ें- HantaVirus: क्या है हंता वायरस और यह कितना खतरनाक है? जानिए इसके लक्षण और बचाव के उपाय

(Disclaimer: इस खबर को सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

'नीदरलैंड आकर भारत जैसा फील', भारतीयों को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

नीदरलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, हेग में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करके बहुत खुशी हुई. उनकी गर्मजोशी, उपलब्धियां और भारत के साथ उनका मजबूत रिश्ता हमें हमेशा गर्व महसूस कराता है.

Continue reading on the app

  Sports

Hockey India: भारतीय हॉकी में नया बवाल, यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद कोच पर कार्रवाई

16 मई से भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-18 टीमों के बीच हॉकी सीरीज शुरू होने जा रही है और उससे ठीक पहले टीम के कैंप से जुड़े एक कोच को हया दिया गया. इस कोच के खिलाफ संगीन आरोप लगे हैं. Sat, 16 May 2026 13:26:37 +0530

  Videos
See all

Bhojshala Temple: बीच शो में मौलाना-साध्वी जमकर भिड़े | Bhojshala ASI Survey vs Kashi Mathura | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T09:00:14+00:00

Jammu-Kashmir Police: जम्मू में नशीले पदार्थों के तस्करों की संपत्ति जमींदोज #shorts #DrugsSmuglers #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T09:00:29+00:00

PM Modi Netherlands Speech :थोड़ी देर भूल गया था नीदरलैंड में हूं - PM | Narendra Modi Netherlands #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T09:00:52+00:00

NEET Exam leak Mastermind Arrest: मनीषा वाघमारे के दोस्तों से भी CBI टीम ने की पूछताछ #shorts #cbi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T09:12:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers