Responsive Scrollable Menu

Kota JK Lon Hospital में सीजेरियन के बाद महिला की मौत, पति ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

कोटा के जेके लोन अस्पताल में मंगलवार को ‘सीजेरियन’ प्रसव के बाद 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में अस्पताल में यह प्रसव के बाद मां की मौत का दूसरा मामला है। चिकित्सकों ने महिला की मौत का कारण दौरे पड़ना और सांस संबंधी जटिलताएं बताया है।

मृतका की पहचान कोटा जिले के कैथून क्षेत्र के लाडपुरा गांव निवासी आमिर खान की पत्नी करीना के रूप में हुई है। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि मंगलवार दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर करीना को अस्पताल लाया गया था। सीजेरियन के जरिए उसने जुड़वां बच्चों - एक लड़के और एक लड़की को जन्म दिया।

हालांकि, प्रसव के कुछ ही देर बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इससे एक दिन पहले सोमवार सुबह 34 वर्षीय गंगोत्री की भी अस्पताल में ऐसी ही परिस्थितियों में मौत हुई थी। जेके लोन अस्पताल की अधीक्षक डॉ. निर्मला शर्मा ने बताया कि गर्भावस्था के शुरुआती महीनों में करीना का रक्तचाप सामान्य था, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उसका रक्तचाप काफी बढ़ा हुआ था।

उन्होंने दावा किया कि चिकित्सा रिकॉर्ड के अनुसार करीना को गर्भावस्था के सातवें महीने से रक्तचाप की दवा लेने की सलाह दी गई थी, लेकिन मरीज को इसकी जानकारी नहीं थी। शर्मा ने बताया कि बढ़े हुए रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए उसका प्रसव कराना जरूरी चिकित्सकीय कदम था, इसलिए चिकित्सकों ने आपातकालीन सीजेरियन किया। प्रसव के बाद करीना का शरीर अचानक ठंडा पड़ने लगा, जिसके बाद चिकित्सकों ने जरूरी दवाएं दीं।

अस्पताल अधीक्षक के अनुसार, दौरे पड़ने के दौरान कुछ पदार्थ सांस की नली में चले जाने से ‘एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम’ (एआरडीएस) हुआ। इसके साथ ही उसे ‘डिसेमिनेटेड इंट्रावास्कुलर कोएगुलेशन’ (डीआईसी) और प्रसव के बाद होने वाला ‘एक्लेम्पसिया’ भी हुआ। उन्होंने बताया कि डीआईसी के कारण शरीर के कई हिस्सों से रक्तस्राव हुआ और पेशाब में भी खून आने लगा।

प्रसव के बाद हुए एक्लेम्पसिया के कारण उसे दौरे पड़े, जिससे रक्त में ऑक्सीजन का स्तर 86 प्रतिशत से गिरकर 62 प्रतिशत और रक्तचाप 90/60 एमएमएचजी तक पहुंच गया। चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। वहीं, करीना के पति आमिर खान ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले में गड़बड़ी की आशंका जताई है।

उन्होंने कहा कि एक तरल पदार्थ चढ़ाए जाने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। खान ने दावा किया कि करीना रात तक पूरी तरह स्वस्थ थी और रात में पानी मांग रही थी। उनके अनुसार, अस्पताल में छोटी बोतल से तरल पदार्थ चढ़ाए जाने के बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई।

उन्होंने यह भी दावा किया कि करीना गर्भावस्था के दौरान हर महीने सरकारी चिकित्सक से जांच करवाती थी और नौ महीने के दौरान चिकित्सक ने किसी तरह की जटिलता के बारे में नहीं बताया था।

Continue reading on the app

Hindi News Live : हिंदी में समाचार, लाइव टीवी | FCRA Bill 2026 | PM Modi | Ranchi Protest | Top News

Hindi News Live : हिंदी में समाचार, लाइव टीवी | FCRA Bill 2026 | PM Modi | Parliament Monsoon Session | PM Modi | Rahul Gandhi | Parliament Monsoon Session 2026 Live | Top News | Breaking News | UP Politics | Latest News | Live Hindi News | Aaj Ki Taaja Khabar | Top Morning News | News Ki Pathshala Live | Rubika Liyaquat | Today News | CM Yogi | UP News | Weather News | Delhi NCR Rain | Monsoon | FCRA Bill | Jharkhand Protest #live #livenews #hindinews #hindinewslive #hindinewslivetoday #pmmodi #rahulgandhi #timesnownavbharat #topnews #timesnownavbharat #rubikaliyaquat #parliamentsession #fcrabill You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

DPL 2026: सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन का दिल्ली प्रीमियर लीग में तांडव, चार मैच में 4 फिफ्टी ठोककर गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने

सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में धूम मचा रहे हैं. सार्थक लीग में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर के लिए खेल रहे हैं और वह टीम के कप्तान भी हैं. अबतक सार्थक ने अपनी टीम के लिए लगातार चार मैचों में अर्धशतक लगा चुके हैं. इसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 95 रन का रहा है. Wed, 12 Aug 2026 09:29:46 +0530

  Videos
See all

Aaban Accident: आबान का भयानक एक्सीडेंट, देखें LIVE VIDEO | Road Accident | Atiq Ahmed | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T05:42:31+00:00

छात्रों के कैंप में रात को पुलिस की दस्तक! | Student Protest | Breaking News | Ranchi Police #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T05:42:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers