Responsive Scrollable Menu

Delhi Rain: बारिश और कांवड़ यात्रा से कई सड़कों पर लगा जाम, AQI रहा 78

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को बादल छाए रहे और बारिश हुई। इस बीच आज कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन कांवड़ियों की आवाजाही तथा इसके चलते लागू यातायात प्रतिबंधों के कारण शहर के कई हिस्सों में भारी जाम लग गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच सफदरजंग में चार मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई, जबकि पालम में 1.4 मिमी, लोधी रोड में 1.5 मिमी, रिज में 3.7 मिमी और आयानगर में 1.6 मिमी बारिश हुई।

इस दौरान पूसा में तीन मिमी, नजफगढ़ में 1.5 मिमी और मयूर विहार में तीन मिमी बारिश दर्ज की गई। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा, जिनमें एनएच-24, आश्रम, सफदरजंग फ्लाईओवर, कश्मीरी गेट, आईटीओ, मथुरा रोड, विकास मार्ग, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, जीटी रोड और दिल्ली-हरिद्वार राजमार्ग शामिल हैं। मौसम विभाग और पुलिस के अनुसार, जाम की मुख्य वजह बारिश, लागू यातायात प्रतिबंध और कांवड़ यात्रा की आवाजाही रही।

मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में सफदरजंग में चार मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि लोधी रोड में 4.8 मिमी और रिज में 6.9 मिमी बारिश हुई। इस दौरान पालम और आयानगर में बहुत हल्की बारिश हुई, जबकि राजघाट पर 10.6 मिमी, पूसा में चार मिमी और मयूर विहार में 38 मिमी बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री कम 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं पालम में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री कम 30.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री कम 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लोधी रोड में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.9 डिग्री कम) और न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 3.1 और 4.2 डिग्री सेल्सियस कम था।

रिज और आयानगर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 23.3 (सामान्य से 2.6 डिग्री कम) और 26.7 (सामान्य से 0.6 डिग्री कम) डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 17 अगस्त तक राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। बुधवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार शाम चार बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 78 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। इसके साथ ही अगस्त महीने के शुरुआती सभी 11 दिन दिल्ली की हवा संतोषजनक श्रेणी में ही दर्ज की गई है।

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा , 51 से 100 को संतोषजनक , 101 से 200 को मध्यम , 201 से 300 को खराब , 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है। मौसम विभाग ने पहले बताया था कि 10 अगस्त तक अगस्त महीने में दिल्ली की कुल बारिश 230.5 मिमी हुई है, लेकिन बाद में इस आंकड़े को संशोधित कर 197.2 मिमी कर दिया गया।

Continue reading on the app

Odisha Lightning हादसे में सुंदरगढ़ और मयूरभंज में 3 मौतें, 5 लोग घायल

ओडिशा के सुंदरगढ़ और मयूरभंज जिलों में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में दो महिलाओं सहित कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। इन घटनाओं में पांच अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सुंदरगढ़ के तलसरा थाना क्षेत्र में बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि मयूरभंज के रासगोविंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतकों की पहचान चंपा तिर्की, सुशीला तिर्की और शिवशंकर मुर्मू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तलसरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बालिशंकरा में दोपहर करीब डेढ़ बजे बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की घटना में तीन लोग घायल हो गए।

वहीं मयूरभंज में बिजली गिरने से दो अन्य लोग घायल हो गए, जिनकी पहचान सुपाई हांसदा (24) और बीजू टुडू (25) के रूप में हुई है। सभी घायल अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 11 से 15 अगस्त तक पूरे राज्य में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान जताया है।

Continue reading on the app

  Sports

Ajinkya Rahane Test Debut as Commentator: मैदान के बाद अब Commentary Box में दिखेगा भारतीय दिग्गज का जलवा

 भारत के पूर्व बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की श्रृंखला से टेस्ट कमेंट्री में पदार्पण करेंगे। उन्हें 15 अगस्त को गॉल में शुरू होने वाली श्रृंखला के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के कमेंट्री पैनल में शामिल किया गया है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद लगभग 18 वर्षों तक चले अपने शानदार खेल करियर को हाल में अलविदा कहने वाले 37 वर्षीय रहाणे अब कमेंटेटर के रूप में नई भूमिका में नजर आएंगे। रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट मैच में 38.46 के औसत से 5,077 रन बनाए, जिनमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं।

उनके नेतृत्व में भारत ने 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला जीती थी। रहाणे ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैं सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव पर भारत के श्रीलंका दौरे के दौरान टेस्ट कमेंट्री की शुरुआत करने को लेकर उत्साहित हूं। टेस्ट क्रिकेट हमारे खेल का चरम बिंदु है और इतने वर्षों तक इस प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद अब खेल को एक अलग दृष्टिकोण से देखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने अनुभव साझा करने, खेल की बारीकियों को समझाने और प्रशंसकों को उन फैसलों, रणनीति और क्षण के बारे में जानकारी देने के लिए उत्सुक हूं जो टेस्ट मैच का रुख बदल सकते हैं।

Wed, 12 Aug 2026 12:28:54 +0530

  Videos
See all

Lucknow में धर्मांतरण का रैकेट पकड़ा? पुलिस रेड में खुलासा; Ground Zero से Inside Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T08:11:36+00:00

Spicejet Flight Incident: स्पाइसजेट फ्लाइट में हंगामा, केबिन का बढ़ा तापमान | Delhi Pune Flight #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T08:17:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers