Responsive Scrollable Menu

Heart Healthy Superfoods: कम उम्र में आ रहे हार्ट अटैक से बचना है? आज ही से खाना शुरू कर दें ये 5 चीजें

Heart Healthy Superfoods: आजकल की तेज़-रफ़्तार जिंदगी, खराब लाइफस्टाइल और डिब्बाबंद या प्रोसेस्ड फूड्स पर हमारी बढ़ती निर्भरता ने सेहत को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। यही वजह है कि आज बहुत कम उम्र में ही लोग हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। अगर आप अपने दिल को लंबे समय तक जवान और मजबूत रखना चाहते हैं, तो इसकी शुरुआत आपकी थाली से होनी चाहिए।

मैक्स हेल्थकेयर में रीजनल हेड (डायटेटिक्स) रितिका समद्दर बताती हैं कि रोजाना के खान-पान में थोड़े से बदलाव करके और पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करके आप दिल की बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 सुपरफूड्स के बारे में:

1. कैलिफोर्निया बादाम
दिन की शुरुआत एक मुट्ठी बादाम के साथ करना आपके दिल के लिए वरदान साबित हो सकता है। बादाम में विटामिन E, मैग्नीशियम, प्रोटीन और जिंक सहित 15 जरूरी पोषक तत्व होते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक, रोजाना करीब 42 ग्राम बादाम खाने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) का स्तर कम होता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल (HDL) बढ़ता है। यह दिल की नसों में होने वाली सूजन को भी कम करता है।

2. फैटी फिश (मछली)
अगर आप नॉन-वेज खाते हैं, तो हफ्ते में एक या दो बार अपनी डाइट में सैल्मन, मैकेरल, सार्डिन या टूना जैसी फैटी फिश जरूर शामिल करें। इनमें भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड और हेल्दी फैट्स होते हैं। यह तत्व नसों में ब्लॉकेज (प्लाक जमने) को रोकता है, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और दिल की धड़कनों के असंतुलित होने के खतरे को टालता है।

3. हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, केल और ब्रोकली जैसी हरी सब्जियाँ फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। इनमें मौजूद विटामिन K और नाइट्रेट्स ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने में मदद करते हैं। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन (रक्त संचार) बेहतर होता है और दिल पर एक्स्ट्रा दबाव नहीं पड़ता।

4. दालें और फलियां
मसूर की दाल, बीन्स, चना और मटर जैसी फलियाँ पौधों से मिलने वाले प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत हैं। इनमें फैट बहुत कम और फाइबर बहुत ज्यादा होता है। यह कॉम्बिनेशन खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाने के साथ-साथ ब्लड शुगर लेवल को भी काबू में रखता है। फाइबर की अधिक मात्रा से वजन भी कंट्रोल में रहता है, जो हेल्दी हार्ट के लिए बेहद जरूरी है।

5. ताजे फल
सेब, केला, संतरा, अनार और बेरीज़ जैसे ताजे फल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये फल हमारी रक्त वाहिकाओं (नसों) को डैमेज होने से बचाते हैं। रोजाना फल खाने से शरीर में सूजन कम होती है और लंबे समय में दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा टल जाता है।

Continue reading on the app

Agniveer Admit Card 2026: अग्निवीर CEE परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Agniveer Admit Card 2026: भारतीय सेना ने अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CEE) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था और लंबे समय से हॉल टिकट का इंतजार कर रहे थे, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army Official Website पर जाकर अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी। लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है। इंडियन आर्मी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।

अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 1 जून से 15 जून 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र, रोल नंबर, नाम, जन्मतिथि और अन्य जानकारी की सही तरीके से जांच करनी चाहिए। यदि किसी प्रकार की गलती दिखाई देती है, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।

उम्मीदवारों को परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैध फोटो आईडी प्रूफ साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़ी सभी गाइडलाइंस पहले से पढ़ लेने की सलाह दी गई है ताकि एग्जाम डे पर किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ऐसे डाउनलोड करें Agniveer CEE Admit Card 2026

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब “Agniveer CEE Admit Card 2026” लिंक खोलें।
  • रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Continue reading on the app

  Sports

थाईलैंड ओपन के फाइनल में सात्विक और चिराग, सेमीफाइनल में मलेशियाई जोड़ी को हराया

थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत के सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने कमाल कर दिया. इस भारतीय जोड़ी ने नॉकआउट मैच के कड़ी टक्कर में मलेशिया के गोह जे फेइ और नूर इजुद्दीन को मात दी. इसके साथ ही अब भारत के पास तीसरी बार इस खिताब को जीतने का मौका बन गया है. Sat, 16 May 2026 14:37:13 +0530

  Videos
See all

PM Modi ने Netherlands में 2014 के Loksabha Election के बारे में क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T09:32:41+00:00

Twisha Sharma Death News: Bhopal में Noida की बेटी की दर्दनाक मौत, कॉल रिकॉर्डिंग सुन कांप उठेगी रूह #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T09:29:16+00:00

PM Modi Netherlands Speech :PM का नीदरलैंड से दुनिया को संदेश | Narendra Modi Netherlands #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T09:30:04+00:00

जर्मनी में फिर से लगेगा चीनी पर टैक्स? [Sugar tax coming to Germany] #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T09:30:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers