Responsive Scrollable Menu

मुंबई-आग से 2.5 साल के बच्चे समेत दो की मौत:4 घायल अस्पताल में भर्ती; मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड; कारण पता नहीं चला

मुंबई के विले पार्ले इलके में आग से ढाई साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। मंगलवार रात एक रिहायशी इमारत की 11वीं मंजिल पर आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने दो महिलाओं, एक पुरुष और एक बच्चे समेत चार लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा। घटना शांता भवन नाम की बिल्डिंग में रात करीब 10 बजे हुई। नगर निकाय अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है। नानावटी अस्पताल की CMO डॉ. मुग्धा के मुताबिक, छह लोगों के घायल होने की जानकारी मिली थी। इनमें से दो को अस्पताल लाने पर मृत घोषित किया गया। मृतकों की पहचान ढाई साल के अबीर और 23 साल की अंकिता के रूप में हुई है। आग की तस्वीरें… लेवल-1 से लेवल-2 तक पहुंची आग मुंबई फायर ब्रिगेड ने रात 10:08 बजे आग को लेवल-1 यानी मामूली आग बताया। रात 10:16 बजे इसे लेवल-2 यानी मध्यम स्तर की आग कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड, पुलिस, इलाके में बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी, एंबुलेंस सेवा और बीएमसी वार्ड का स्टाफ मौके पर पहुंचा। देर रात तक कूलिंग ऑपरेशन जारी रहा। मुंबई में लिफ्ट में फटे गैस से भरे गुब्बारे, VIDEO मुंबई की एक बिल्डिंग की लिफ्ट में 4 फरवरी को गुब्बारा फटने से आग लग गई थी। लिफ्ट में पहले एक महिला और फिर एक व्यक्ति गुब्बारे लेकर घुसा। इसके बाद अचानक से गुब्बारों में ब्लास्ट हो गया था। आग दोनों को चोटें आई थीं। पूरी खबर पढ़ें… ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… नवी मुंबई में रहवासी बिल्डिंग में आग, 4 की मौत:सभी एक परिवार से थे, 6 साल की बच्ची भी शामिल; 15 लोगों के सुरक्षित बाहर निकाला नवी मुंबई की एक रहवासी बिल्डिंग में 21 अक्टूबर की रात को आग लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 6 साल की बच्ची शामिल थे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में मारे गए नागरिकों के परिजनों को ₹1 लाख मिलेंगे, सुरक्षा बलों के लिए ₹25 लाख

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बिगड़ने से प्रभावित लोगों के लिए अनुग्रह राशि के नए नियम जारी किए हैं। इनमें नागरिक की मौत पर 1 लाख रुपए और केंद्र शासित प्रदेश के निवासी रक्षा या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवान की मौत पर 25 लाख रुपए देने का प्रावधान है। उपराज्यपाल के आदेश पर प्रशासन ने सुरक्षा संबंधी खर्च (SRE) के तहत अनुग्रह राहत मंजूर करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। जम्मू-कश्मीर के निवासी जवान की मौत प्रदेश के अंदर या बाहर होने पर भी उसके परिजन को 25 लाख रुपए मिलेंगे। फडणवीस बोले- आरक्षण पर फैसला संविधान के दायरे में होगा, सभी को न्याय देंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि सरकार अलग-अलग समुदायों की आरक्षण मांगें सुनेगी। हालांकि, फैसले संविधान और नियमों के दायरे में ही लिए जाएंगे। फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “सरकार संविधान के अनुसार चलती है और आगे भी ऐसे ही चलेगी। यह दबाव में या नियमों से बाहर जाकर काम नहीं करती। हालांकि, सरकार सभी की बात सुनती है।” उनका यह बयान आरक्षण की मांगों को लेकर फिर शुरू हुई राजनीतिक बहस के बीच आया है। खासतौर पर मराठा समुदाय और अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी श्रेणी से जुड़ी मांगों को लेकर चर्चा चल रही है। CBI ने बंगाल से 2021 चुनावी हिंसा मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया CBI ने 2021 की चुनाव बाद हिंसा के दौरान हुई हत्या के मामले में घोषित अपराधी गोपाल दास उर्फ विशाल पॉल को गिरफ्तार किया है। उसे पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना इलाके के रवींद्रनगर से पकड़ा गया। यह मामला कोलकाता की शीतलातला लेन में 2 मई 2021 को अविजित सरकार की कथित हत्या से जुड़ा है। CBI के मुताबिक, आरोपी FIR दर्ज होने के बाद से फरार था और उसने जांच या ट्रायल में कभी हिस्सा नहीं लिया। CBI ने गोपाल दास उर्फ विशाल पॉल की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपए का नकद इनाम घोषित किया था। उसे मानव खुफिया जानकारी और तकनीकी इनपुट के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

Continue reading on the app

  Sports

Independence Day: खेलों में भी भारत से पीछे पाकिस्तान, आजादी के 79 सालों में मेडल टैली में अव्वल

Independence Day: भारत के बंटवारे के साथ ही पाकिस्तान का भी जन्म हुआ और पिछले 79 सालों से दोनों अलग-अलग पहचान के साथ बने हुए हैं. मगर दोनों देशों ने हर मामले में अलग दिशा चुनी, जो खेलों में भी दिखी. Wed, 12 Aug 2026 23:22:53 +0530

  Videos
See all

Gen Alpha Power! विदिशा में बस किराया बढ़ा तो सड़कों पर उतरीं स्कूली छात्राएं | Sironj News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T18:37:38+00:00

"3 मिनट तक पलटी खाता रहा प्लेन!" Air India Phuket-Delhi Flight में भारी टर्बुलेंस का सच आया सामने! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T18:39:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers