Responsive Scrollable Menu

भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में मारे गए नागरिकों के परिजनों को ₹1 लाख मिलेंगे, सुरक्षा बलों के लिए ₹25 लाख

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बिगड़ने से प्रभावित लोगों के लिए अनुग्रह राशि के नए नियम जारी किए हैं। इनमें नागरिक की मौत पर 1 लाख रुपए और केंद्र शासित प्रदेश के निवासी रक्षा या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवान की मौत पर 25 लाख रुपए देने का प्रावधान है। उपराज्यपाल के आदेश पर प्रशासन ने सुरक्षा संबंधी खर्च (SRE) के तहत अनुग्रह राहत मंजूर करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। जम्मू-कश्मीर के निवासी जवान की मौत प्रदेश के अंदर या बाहर होने पर भी उसके परिजन को 25 लाख रुपए मिलेंगे। फडणवीस बोले- आरक्षण पर फैसला संविधान के दायरे में होगा, सभी को न्याय देंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि सरकार अलग-अलग समुदायों की आरक्षण मांगें सुनेगी। हालांकि, फैसले संविधान और नियमों के दायरे में ही लिए जाएंगे। फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “सरकार संविधान के अनुसार चलती है और आगे भी ऐसे ही चलेगी। यह दबाव में या नियमों से बाहर जाकर काम नहीं करती। हालांकि, सरकार सभी की बात सुनती है।” उनका यह बयान आरक्षण की मांगों को लेकर फिर शुरू हुई राजनीतिक बहस के बीच आया है। खासतौर पर मराठा समुदाय और अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी श्रेणी से जुड़ी मांगों को लेकर चर्चा चल रही है। CBI ने बंगाल से 2021 चुनावी हिंसा मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया CBI ने 2021 की चुनाव बाद हिंसा के दौरान हुई हत्या के मामले में घोषित अपराधी गोपाल दास उर्फ विशाल पॉल को गिरफ्तार किया है। उसे पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना इलाके के रवींद्रनगर से पकड़ा गया। यह मामला कोलकाता की शीतलातला लेन में 2 मई 2021 को अविजित सरकार की कथित हत्या से जुड़ा है। CBI के मुताबिक, आरोपी FIR दर्ज होने के बाद से फरार था और उसने जांच या ट्रायल में कभी हिस्सा नहीं लिया। CBI ने गोपाल दास उर्फ विशाल पॉल की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपए का नकद इनाम घोषित किया था। उसे मानव खुफिया जानकारी और तकनीकी इनपुट के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

Continue reading on the app

रिलेशनशिप एडवाइज- डेटिंग एप पर हसबैंड ढूंढ रही हूं:लेकिन यहां फ्रॉड हैं, अपने बारे में झूठ बताते हैं, सही आदमी को पहचानूं कैसे?

सवाल– मैं 29 साल की अविवाहित महिला हूं। पिछले कुछ महीनों से शादी के लिए एक डेटिंग ऐप यूज कर रही हूं। कुछ लोगों से बात हुई, लेकिन ज्यादातर अनुभव अच्छे नहीं रहे। पता चला कि लोग यहां अपनी नौकरी और उम्र के बारे में झूठ बोल रहे हैं। एक व्यक्ति से एक महीने बात हुई, लेकिन जब मैंने वीडियो कॉल करने को कहा तो वह टालने लगा। बाद में मुझसे पैसे भी मांगे। मैं समझ नहीं पा रही हूं कि डेटिंग ऐप्स पर भरोसा कैसे करूं? कैसे पहचानूं कि व्यक्ति ईमानदार है या नहीं? एक्सपर्ट– डॉ. जया सुकुल, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, नोएडा सवाल पूछने के लिए शुक्रिया। ऑनलाइन डेटिंग अब शादी के लिए पार्टनर खोजने का एक सामान्य तरीका बन चुकी है। कई बार यहां लोगों को अच्छे रिश्ते मिलते भी हैं। लेकिन फर्जी प्रोफाइल, गलत जानकारी, कैटफिशिंग और आर्थिक ठगी के मामले भी लगातार सामने आते हैं। इसलिए सवाल यह नहीं है कि डेटिंग ऐप भरोसेमंद है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या सामने वाला व्यक्ति भरोसेमंद है या नहीं? हम इस बात की पहचान कैसे करें? रिश्ते की शुुरुआत सच से किसी भी रिश्ते की शुरुआत आकर्षण से हो सकती है, लेकिन उसे आगे बढ़ाने से पहले सच और ईमानदारी जरूरी है। ईमानदार व्यक्ति धीरे-धीरे खुलता है, जबकि धोखा देने वाला अक्सर भावनाओं का इस्तेमाल करके जल्दी भरोसा जीतने की कोशिश करता है। आपका अनुभव असामान्य नहीं है। कई लोग डेटिंग ऐप पर अपनी उम्र, नौकरी, वैवाहिक स्थिति या आर्थिक स्थिति के बारे में गलत जानकारी देते हैं। कुछ लोग केवल समय बिताने आते हैं, जबकि कुछ का उद्देश्य भावनात्मक या आर्थिक फायदा उठाना होता है। इसका मतलब यह नहीं कि हर व्यक्ति गलत ही है। लेकिन ऑनलाइन रिश्तों में सीधे भरोसा करना नहीं होता, भरोसा कमाना होता है। डेटिंग एप पर खतरे के संकेत शुरुआत में किसी की बातों से ज्यादा उसके व्यवहार पर ध्यान दें। अगर व्यक्ति लगातार बातें बदलता है, वीडियो कॉल से बचता है, मिलने के लिए तैयार नहीं होता या जल्द ही पैसों या निजी मदद की बात करने लगता है, तो यह गंभीर चेतावनी है। रिश्ता आगे बढ़ाने से पहले कुछ बुनियादी बातें जरूर जांचें। यदि सामने वाला व्यक्ति सच बोल रहा है, तो उसे मिलने या वीडियो कॉल पर बात करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। ये सब बेसिक संकेत हैं। ऑनलाइन डेटिंग में ज्यादा बेनिफिट ऑफ डाउट नहीं देना चाहिए। खतरे का एक भी संकेत दिखे तो उससे तुरंत कट–ऑफ कर लेना चाहिए। सामने वाले की ईमानदारी कैसे परखें? सिर्फ प्रोफाइल देखकर कोई निष्कर्ष न निकालें। बातचीत के दौरान देखें कि उसकी बातें समय के साथ एक जैसी रहती हैं या बदलती रहती हैं। उसके काम, परिवार और भविष्य की योजनाओं के बारे में अलग-अलग समय पर पूछे गए सवालों के जवाब मेल खाते हैं या नहीं। कुछ समय बाद वीडियो कॉल का सुझाव दें। यदि वह बिना किसी ठोस कारण के लगातार मना कर रहा है, तो सावधान रहें। पहली मुलाकात हमेशा सार्वजनिक जगह पर करें और अपने किसी भरोसेमंद व्यक्ति को इसकी जानकारी जरूर दें। व्यक्ति के सोशल मीडिया प्रोफाइल देखें। जरूरी नहीं कि हर कोई ऑनलाइन बहुत ज्यादा एक्टिव हो, लेकिन अगर कोई व्यक्ति किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं है तो सतर्क हो जाएं। ये अच्छा संकेत नहीं है। सबसे बड़ा रेड फ्लैग: पैसे मांगना ऑनलाइन रिश्तों में आर्थिक ठगी तेजी से बढ़ रही है। ठग पहले भरोसा जीतते हैं। फिर किसी बीमारी, दुर्घटना, बिजनेस, टिकट, निवेश या बैंक संबंधी समस्या का बहाना बनाकर पैसे मांगते हैं। याद रखें, जिस व्यक्ति से आपकी कभी मुलाकात तक नहीं हुई, उसे पैसे भेजना बहुत बड़ा जोखिम है। अगर मुलाकात हुई भी है, तो भी ऑनलाइन डेटिंग एप से चंद मुलाकातों में पैसे मांगना एक रेड फ्लैग है। यदि व्यक्ति कहे कि वह बाद में पैसे लौटा देगा या यह सिर्फ छोटी-सी मदद है, तब भी पैसे न भेजें। क्या बहुत जल्दी प्यार जताना भी खतरे का संकेत है? कई बार हां। इसे मनोविज्ञान में लव बॉम्बिंग कहते हैं। इसमें व्यक्ति शुरुआत में जरूरत से ज्यादा तारीफ और भविष्य के वादे करता है ताकि सामने वाला जल्दी भावनात्मक रूप से जुड़ जाए। जल्दी व्यक्त किया गया हर प्यार गलत नहीं हो जरूरी नहीं, लेकिन अगर इसके साथ नियंत्रण, दबाव या आर्थिक मांग जुड़ने लगे तो सावधान हो जाएं। क्या नौकरी और उम्र की जांच करना गलत है? बिल्कुल नहीं। शादी के उद्देश्य से रिश्ता देख रहे हैं तो यह सामान्य और जिम्मेदार व्यवहार है। आप विनम्रता से ये सवाल पूछ सकती हैं— यदि जवाब बार-बार बदलते हों या व्यक्ति इन सवालों पर नाराज या असहज हो तो यह भी चेतावनी हो सकती है। ऑनलाइन रिश्ता तभी सुरक्षित बनता है, जब भावनाओं के साथ विवेक भी बना रहे। भरोसा करने से पहले व्यक्ति के व्यवहार, निरंतरता और पारदर्शिता को समय दें। इसके अलावा किसी से पहली बार मिलते हुए अपने सेफ्टी के कुछ बेसिक नियमों का ध्यान जरूर रखें, जैसेकि– अगर सामने वाला अच्छा लगे तो भी जल्दबाजी नहीं भरोसा कायम होने में वक्त लगता है। इसलिए किसी भी तरह की जल्दी न करें। वक्त लें और रिश्ते को परखें। अलग-अलग परिस्थितियों में उसे देखें। यदि इन सवालों का जवाब लगातार ‘हां’ है, तो रिश्ता आगे बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है। अंतिम बात डेटिंग ऐप केवल एक माध्यम है, रिश्ते की गारंटी नहीं। किसी व्यक्ति की ईमानदारी उसके शब्दों से नहीं, बल्कि उसके लगातार दिखने वाले व्यवहार से समझ में आती है। शादी जैसे महत्वपूर्ण फैसले में आकर्षण से ज्यादा महत्व सच, पारदर्शिता, सम्मान और धैर्य का है। इसलिए– ……………………….. ये खबर भी पढ़ें… रिलेशनशिप एडवाइज- पार्टनर की एक्स गर्लफ्रेंड से इनसिक्योर हूं:जब भी उसकी बात होती है, मेरा मूड खराब हो जाता है, मैं क्या करूं आपकी परेशानी बहुत सामान्य है। बहुत से लोग अपने पार्टनर के अतीत के बारे में सुनकर असहज महसूस करते हैं। इसका मतलब यह नहीं कि आप असुरक्षित, पजेसिव या गलत हैं। अक्सर ऐसी स्थिति में असली समस्या पार्टनर का पास्ट नहीं, बल्कि उस पास्ट से जुड़ी हमारी अपनी भावनाएं होती हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Independence Day: खेलों में भी भारत से पीछे पाकिस्तान, आजादी के 79 सालों में मेडल टैली में अव्वल

Independence Day: भारत के बंटवारे के साथ ही पाकिस्तान का भी जन्म हुआ और पिछले 79 सालों से दोनों अलग-अलग पहचान के साथ बने हुए हैं. मगर दोनों देशों ने हर मामले में अलग दिशा चुनी, जो खेलों में भी दिखी. Wed, 12 Aug 2026 23:22:53 +0530

  Videos
See all

Israeli settlers besieging Palestinian families in West Bank village. #WestBank #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T19:00:39+00:00

Satya aur Tathya: गृह मंत्री Amit Shah चर्चा को तैयार फिर क्यों तकरार? | Rahul | Akhilesh | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T19:00:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers