नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। एस्ट्रोनॉट्स की जिंदगी इतनी आसान भी नहीं होती। स्पेस के लिए उड़ान भरने से पहले उन्हें कई अभ्यास करने पड़ते हैं। ऐसे ही एक अभ्यास का नाम है सिमुलेशन प्रैक्टिस। कनेडियन स्पेस एजेंसी (सीएसए) ने सोशल मीडिया पर एस्ट्रोनॉट जेरेमी हैनसेन का एक नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें हैनसेन ह्यूस्टन वापस लौटकर सिमुलेटेड की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं।
GT vs KKR: गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 के शुरुआती दौर में काफी संघर्ष करती नजर आ रही थी। 7 मैचों में सिर्फ 3 जीत के बाद ऐसा लग रहा था कि टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती। मिडिल ऑर्डर की कमजोरी और टॉप ऑर्डर पर ज्यादा निर्भरता फिर से सामने आने लगी थी, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी। लगातार 5 जीत के दम पर गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई और अब प्लेऑफ में जगह पक्की करने से सिर्फ एक जीत दूर।
शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबला गुजरात टाइटंस के लिए बेहद अहम होने वाला। अगर शुभमन गिल की टीम यह मैच जीत जाती तो वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन सकती। दूसरी तरफ केकेआर के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा।
केकेआर का सीजन खराब रहा केकेआर का पहला हाफ बेहद खराब रहा था। टीम शुरुआती 6 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी थी, सिर्फ पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश से धुला मैच ही उन्हें एक अंक दिला पाया था। हालांकि इसके बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए लगातार चार मैच जीते, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली हार ने उनकी मुश्किलें फिर बढ़ा दी हैं।
केकेआर हारी तो प्लेऑफ का रास्ता बंद अगर कोलकाता नाइट राइडर्स यह मुकाबला हार जाती है तो प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो सकती हैं। हालांकि गणितीय रूप से टीम बाहर नहीं होगी, लेकिन उसे बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। राहत की बात यह है कि केकेआर के बचे हुए तीनों मैच घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में हैं।
वरुण की फिटनेस चिंता का विषय केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस भी चिंता का विषय बनी हुई है। टीम के कोच अभिषेक नायर ने बताया कि वरुण के पैर की अंगुली में हल्का हेयरलाइन फ्रैक्चर है। उन्होंने शुक्रवार को नेट्स में गेंदबाजी की, लेकिन अंतिम फैसला मैच के दिन लिया जाएगा।
गुजरात की टीम काफी संतुलित गुजरात टाइटंस की बात करें तो टीम का बैलेंस इस समय शानदार नजर आ रहा है। बल्लेबाजी में शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर लगातार रन बना रहे हैं, जबकि गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद खान विरोधी टीमों पर दबाव बना रहे हैं।
सुंदर के कारण भी गुजरात की ताकत बढ़ी वॉशिंगटन सुंदर भी इस सीजन गुजरात की सफलता के बड़े कारण बने हैं। उन्होंने मिडिल ऑर्डर को मजबूती दी है और डेथ ओवरों में तेजी से रन बनाए हैं। वहीं KKR को अपने कप्तान अजिंक्य रहाणे से बड़ी पारी की उम्मीद होगी, जिनका यह सीजन अब तक काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है।
कैसा रहेगा पिच का मिजाज? ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। ऐसे में फैंस को हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। साथ ही यह मैच सुनील नारायण के लिए भी खास होगा। वह IPL में 200 मैच खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बनने जा रहे हैं।