गुआंग्शी रीड स्नेक : 8 इंच का 'दो मुंह वाला' सांप, जो बिना जहर के भी शिकारियों के पसीने छुड़ा देता है
Guangxi Reed Snake: चीन के जंगलों में एक ऐसा अनोखा सांप मिला है जो अपने पूंछ को दूसरे सिर की तरह इस्तेमाल करता है. गुआंग्शी रीड स्नेक नाम का यह जीव बिना जहर के भी शिकारियों को डराने में माहिर है. इसके शरीर की बनावट और रक्षा करने का तरीका वैज्ञानिकों को हैरान कर रहा है.
बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 61 डीएसपी समेत दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला
Bihar IAS Transfers: बिहार में नई प्रशासनिक सक्रियता के बीच पुलिस महकमे में लगातार तबादलों का दौर जारी है. हाल ही में 16 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद अब शुक्रवार को राज्य सरकार ने 61 डीएसपी स्तर के अधिकारियों समेत दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कई अधिकारियों को साइबर क्राइम, विशेष शाखा और अपराध अनुसंधान विभाग जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों में तैनात किया गया है.
किसे क्या मिली जिम्मेदारी?
जारी आदेश के मुताबिक, नूडल हक को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहार शरीफ से स्थानांतरित कर सहायक पुलिस महानिदेशक, बिहार पटना बनाया गया है. वहीं पंकज कुमार, जो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कहलगांव, भागलपुर में पदस्थापित थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक विशेष निगरानी इकाई, बिहार पटना भेजा गया है.
राघव दयाल बने पुलिस उपाधीक्षक
इसके अलावा पंकज कुमार, जो सदर बेगूसराय में एसडीपीओ के पद पर कार्यरत थे, उन्हें पुलिस उपाधीक्षक आतंकवाद निरोधक दस्ता में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. रघुनाथ सिंह, जो विशेष शाखा में पुलिस उपाधीक्षक थे, उन्हें साइबर क्राइम इकाई में स्थानांतरित किया गया है. राघव दयाल, जो जयनगर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में तैनात थे, अब अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार पटना में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर कार्य करेंगे. वहीं अभिजीत कुमार सिंह, जो सदर कटिहार में एसडीपीओ थे, उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक सहायक अपराध एवं सुरक्षा इकाई, पटना भेजा गया है.
कल्याण आनंद को भेजा सहरसा
सुनील कुमार सिंह, जो राजगीर अनुमंडल में पदस्थापित थे, उनका तबादला साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई में किया गया है. वहीं कल्याण आनंद, जो कहलगांव में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी थे, उन्हें पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम, सहरसा बनाया गया है.
2 अन्य IPS अधिकारियों के भी हुए तबादले
इसी क्रम में दो आईपीएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं. आईपीएस अधिकारी सुश्री गरिमा, जो सरैया मुजफ्फरपुर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थीं, उन्हें कहलगांव, भागलपुर का नया एसडीपीओ बनाया गया है. वहीं आईपीएस अधिकारी साकेत कुमार, जो तारापुर मुंगेर में पदस्थापित थे, उन्हें सदर बिहार शरीफ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation


















