Responsive Scrollable Menu

चीन पर अमेरिकी दवा उद्योग की बढ़ती निर्भरता से सप्लाई संकट का खतरा: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। अमेरिका का फार्मास्युटिकल और बायोटेक सेक्टर चीनी सप्लाई चेन पर बेहद ज्यादा निर्भर हो गया है, जिससे वह आपूर्ति बाधित होने के बड़े खतरे का सामना कर रहा है। एक रिपोर्ट में यह चेतावनी दी गई है।

अमेरिका की ऑनलाइन पत्रिका ‘द नेशनल इंटरेस्ट’ में प्रकाशित एक लेख में ब्लड थिनर दवा ‘हेपारिन’ का उदाहरण देते हुए कहा गया है कि अमेरिकी मरीजों की इस दवा के लिए चीन पर अत्यधिक निर्भरता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में इस्तेमाल होने वाली हेपारिन की करीब 70 प्रतिशत सप्लाई चीन से आती है। अमेरिका में हेपारिन एपीआई बनाने वाले दो प्लांट- विस्कॉन्सिन स्थित एसपीएल और ओहायो स्थित स्मिथफील्ड बायोसाइंस अब चीनी कंपनियों की सहायक इकाइयां बन चुके हैं। लेख में कहा गया है कि अमेरिका के पास इस दवा का कोई स्वतंत्र, व्यावसायिक स्तर का घरेलू उत्पादक नहीं बचा है।

रिपोर्ट में 2007-08 की उस घटना का भी जिक्र किया गया है, जब चीन से आई दूषित हेपारिन के कारण कम से कम 149 अमेरिकी नागरिकों की मौत हो गई थी। यह दूषित सप्लाई 11 देशों तक पहुंची थी। जांच में इसका स्रोत चीन के जियांग्सू प्रांत के चांगझोउ शहर को बताया गया, लेकिन चीनी अधिकारियों ने इस दावे से इनकार किया और अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) को आपराधिक जांच की अनुमति नहीं दी। मामले में किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया।

लेख में कहा गया है कि 2008 की इस त्रासदी के बावजूद अमेरिका ने अपनी निर्भरता कम करने के लिए कोई बड़ा कदम नहीं उठाया। उल्टा, अमेरिकी कंपनियां इस दवा के उत्पादन से बाहर हो रही हैं, जिससे चीन पर निर्भरता और बढ़ती जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, “उत्पादन के स्रोत बढ़ने के बजाय घट रहे हैं। हर नई बंदी के साथ चीनी एपीआई उत्पादकों का दबदबा और मजबूत होता जा रहा है तथा अमेरिकी मरीजों का इलाज ऐसी सप्लाई चेन पर निर्भर होता जा रहा है, जिस पर वॉशिंगटन का नियंत्रण नहीं है।”

लेख में ‘रोडियम ग्रुप’ की मई 2026 की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया है कि चीन अपनी 15वीं पंचवर्षीय योजना के तहत वैश्विक सप्लाई चेन पर पकड़ मजबूत करने में जुटा है। 2021 से 2024 के बीच ऐसे उत्पादों की संख्या 192 से बढ़कर 315 हो गई है, जिनमें चीन का दबदबा बहुत अधिक है।

मार्च 2026 में जारी चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना में बायोमैन्युफैक्चरिंग को उन क्षेत्रों में शामिल किया गया है, जहां “निर्णायक सफलता” हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इसका मतलब है कि चीन फार्मास्युटिकल वैल्यू चेन में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहता है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन पहले ही रेयर अर्थ और उर्वरक क्षेत्रों में अपनी मजबूत स्थिति का इस्तेमाल व्यापारिक साझेदारों पर दबाव बनाने के लिए कर चुका है, जिससे कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई।

लेख के अनुसार, यदि उत्पादन गुणवत्ता में कोई बड़ी गड़बड़ी होती है या अमेरिका-चीन के बीच कूटनीतिक विवाद बढ़ता है, तो चीन हेपारिन की सप्लाई रोक सकता है, जिसका सबसे गंभीर असर डायलिसिस मरीजों पर पड़ेगा।

रिपोर्ट में अगस्त 2025 में जारी उस अमेरिकी कार्यकारी आदेश का भी उल्लेख किया गया है, जिसके तहत ‘स्ट्रैटेजिक एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स रिजर्व’ (एसएपीआईआर) बनाने की योजना शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य करीब दो दर्जन जरूरी दवाओं के लिए छह महीने का एपीआई भंडार तैयार करना है, जिसमें घरेलू उत्पादन को प्राथमिकता दी जाएगी।

हालांकि, लेख में कहा गया है कि अमेरिकी सरकार की प्रमुख ‘फ्लो-बार्डा’ पहल मुख्य रूप से कंटीन्यूअस-फ्लो केमिस्ट्री तकनीक पर आधारित है, जो छोटी रासायनिक दवाओं के लिए उपयुक्त है, लेकिन पशु ऊतकों से बनने वाली जैविक दवा हेपारिन का उत्पादन इससे संभव नहीं है।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Arshdeep Singh के एक शब्द ने IPL में मचाया तूफान, Tilak Varma को लेकर Video पर बढ़ा विवाद

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और मुंबई के बल्लेबाज तिलक वर्मा बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अर्शदीप सिंह को तिलक वर्मा के लिए “ओए अंधेरे” शब्द का इस्तेमाल करते सुना गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस शुरू हो गई हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, यह वीडियो मैच शुरू होने से पहले का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अर्शदीप सिंह की भाषा पर सवाल उठाए और इसे आपत्तिजनक बताया हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल खिलाड़ियों को सार्वजनिक मंच पर नहीं करना चाहिए। वहीं, कुछ प्रशंसकों ने दोनों खिलाड़ियों की दोस्ती और मैदान के बाहर की सहज बातचीत का हवाला देते हुए मामले को ज्यादा गंभीर न मानने की बात कही।

बता दें कि अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर अपने साथियों के साथ मजाकिया वीडियो और व्लॉग साझा करते रहते हैं। गौरतलब है कि तिलक वर्मा और अर्शदीप सिंह घरेलू क्रिकेट और भारतीय टीम के कैंप के दौरान कई बार साथ समय बिताते नजर आए हैं। हालांकि, वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर लगातार जारी है।

अगर मैच की बात करें तो धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 200 रन बनाए थे। टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह ने शानदार अर्धशतक खेला, जबकि निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी अहम योगदान दिया।

201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत तेज रही। रयान रिकेल्टन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए तेजी से रन बनाए, जबकि बाद में तिलक वर्मा ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। तिलक वर्मा ने 33 गेंदों में नाबाद 75 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनके साथ विल जैक्स ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए महत्वपूर्ण रन जोड़े।

मुंबई इंडियंस ने आखिरी ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला एक गेंद बाकी रहते अपने नाम कर लिया। इस हार के साथ पंजाब किंग्स को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा हैं, जिससे टीम की प्लेऑफ की राह मुश्किल होती नजर आ रही है।

गौरतलब है कि इस मुकाबले के बाद पंजाब किंग्स पर चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का दबाव बढ़ गया है। वहीं मुंबई इंडियंस भले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हो, लेकिन टीम ने टूर्नामेंट में दूसरी टीमों की गणित जरूर बिगाड़ दी है।

Continue reading on the app

  Sports

किस्मत ने दिया दगा... 10 रन से तीसरा आईपीएल शतक चूका बल्लेबाज, अनलकी रनआउट ने छीनी सेंचुरी

Mitchell marsh out on 90 runs: आईपीएल के 59वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया. मैच के असली हीरो मिशेल मार्श रहे, जिन्होंने महज 38 गेंदों में 90 रनों की विस्फोटक पारी खेली. हालांकि, वे बदकिस्मत रहे और गेंदबाज के हाथ से टकराकर लगी गेंद के कारण रन आउट होकर अपने शतक से मात्र 10 रन दूर रह गए. मार्श और जोश इंग्लिस के बीच हुई 135 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी ने लखनऊ की जीत की राह आसान कर दी. Fri, 15 May 2026 23:12:46 +0530

  Videos
See all

Petrol Diesel CNG Price Increase: तेल के दाम बढ़े... खाने से लेकर सफर तक सब महंगा ! #shorts #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T17:47:39+00:00

Prateek Yadav Last Rites: Prateek ने बेटियों के नाम की पूरी जायदाद! Aparna को क्यों नहीं मिला कुछ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T17:40:00+00:00

Petrol Diesel CNG Price Increase: आपके शहर में कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल ? #shorts #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T17:42:32+00:00

Suvendu Bulldozer Action: बुलडोजर के सामने बुर्का ब्रिगेड, शुभेंदु बोले- नहीं रुकेगा एक्शन! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T17:40:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers