Prateek Yadav Death News LIVE Updates: प्रतीक की मौत पर विस्फोटक खुलासा! | Akhilesh | Aparna Yadav
Prateek Yadav Death News LIVE Updates: प्रतीक की मौत पर विस्फोटक खुलासा! | Akhilesh | Aparna Yadav Prateek Yadav Death Reason: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. इस रिपोर्ट में उनके निधन की वजह साफ बताई गई है. #PrateekYadav #AkhileshYadav #AparnaYadav #SamajwadiParty #BJP #Uttar Pradesh #MulayamSinghYadav #Lucknow #BreakingNews #PoliticalNews #UPPolitics #YadavFamily #NewsAlert #RestInPeace #CivilHospital #IndiaNews #FamilyLegacy #PoliticalUpdate #Condolences ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
सेंसेक्स डे हाई से 600 अंक गिरा: निफ्टी भी 23650 से नीचे बंद हुआ, क्यों बाजार में तेजी के बाद आई गिरावट?
Closing Bell: शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी शानदार बढ़त के साथ खुले, लेकिन दोपहर बाद मुनाफावसूली, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और रुपये की रिकॉर्ड गिरावट ने बाजार का पूरा मूड बदल दिया। दिन के आखिर में सेंसेक्स करीब 600 अंक ऊपर के स्तर से फिसलकर लाल निशान में बंद हुआ जबकि निफ्टी 23650 के नीचे आ गया।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 471 अंकों की तेजी के साथ 75870 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया था। वहीं निफ्टी भी 149 अंकों की बढ़त लेकर 23839 तक चला गया। लेकिन ऊपरी स्तरों पर निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी। इसके बाद बाजार की तेजी धीरे-धीरे खत्म हो गई। कारोबार बंद होने तक सेंसेक्स 160.73 अंक गिरकर 75237.99 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 46 अंक टूटकर 23643.50 पर आ गया।
पूरे हफ्ते में सेंसेक्स में 2.2 फीसदी की गिरावट
पूरे हफ्ते की बात करें तो सेंसेक्स में 2.2 फीसदी और निफ्टी में 2.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इससे बाजार की दो हफ्तों की लगातार तेजी भी टूट गई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में ज्यादा दबाव दिखा। स्मॉलकैप इंडेक्स 4.6 फीसदी और मिडकैप इंडेक्स 2.2 फीसदी गिर गया।
बाजार पर कच्चे तेल की कीमतों का बड़ा दबाव
बाजार पर सबसे बड़ा दबाव कच्चे तेल की कीमतों का रहा। ब्रेंट क्रूड 109 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए तेल महंगा होने से महंगाई और व्यापार घाटे की चिंता बढ़ गई है। इसी वजह से निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।
डॉलर के मुकाबले रुपया ऑलटाइम लो पर
रुपये की कमजोरी ने भी बाजार की चिंता बढ़ा दी। डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 96 के स्तर तक पहुंच गया। विदेशी मुद्रा बाजार के जानकारों का कहना है कि मजबूत डॉलर, महंगा कच्चा तेल और मिडिल ईस्ट तनाव की वजह से रुपये पर दबाव बना हुआ है।
वैश्विक बाजारों से भी अच्छे संकेत नहीं मिले। एशियाई बाजारों में कमजोरी रही। जापान का निक्केई, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग लाल निशान में कारोबार करते दिखे। अमेरिकी बाजारों के फ्यूचर्स भी कमजोर रहे।
इस बीच जियोपॉलिटिकल तनाव ने निवेशकों की चिंता और बढ़ा दी। ईरान से जुड़े घटनाक्रम और अमेरिका-ईरान विवाद ने बाजार में डर का माहौल बनाया। चीन और अमेरिका के बीच हुई बातचीत से भी कोई बड़ा समाधान नहीं निकला।
हालांकि आईटी शेयरों में कुछ खरीदारी देखने को मिली, लेकिन वह बाजार को संभालने के लिए काफी नहीं रही। वहीं अदाणी एंटरप्राइजेज और ओएनजीसी जैसे शेयरों में मजबूती रही। दूसरी ओर टाइटन के शेयर कमजोर तिमाही नतीजों के बाद टूट गए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat
Haribhoomi













.jpg)






