NEET Paper Leak: CBI जांच की किस-किस तक पहुंची आंच, Re Exam को लेकर NTA की क्या तैयारी?
Electric MPV: 2026 में आएगी मारुति की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, जानें कीमत और रेंज
Electric MPV: भारत में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और अब देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) भी इस सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर रही है। कंपनी हाल ही में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी e Vitara पेश कर चुकी है और अब 2026 के अंत तक अपनी पहली 3-रो वाली इलेक्ट्रिक MPV लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस नई इलेक्ट्रिक एमपीवी का कोडनेम ‘YMC’ रखा गया है।
मिलेगा बड़ा और प्रैक्टिकल केबिन
नई मारुति इलेक्ट्रिक MPV को खास HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा, जिसे इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए विकसित किया गया है। करीब 4.5 मीटर लंबी यह MPV फ्लैट फ्लोर और लंबे व्हीलबेस के साथ आएगी, जिससे केबिन में ज्यादा स्पेस मिलेगा। 3-रो लेआउट के कारण यह बड़े परिवारों के लिए एक शानदार फैमिली कार साबित हो सकती है।
फीचर्स होंगे बेहद प्रीमियम
मारुति अपनी इस इलेक्ट्रिक MPV में कई आधुनिक फीचर्स देने की तैयारी कर रही है। इसमें बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। वहीं, सुरक्षा के लिए इसमें Level 2 ADAS तकनीक दी जाएगी, जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाएगी।
बैटरी और रेंज
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस MPV में दो बैटरी विकल्प दे सकती है। पहला 49 kWh बैटरी पैक होगा, जबकि दूसरा 61.1 kWh का बड़ा बैटरी पैक होगा। बड़ी बैटरी के साथ यह MPV एक बार चार्ज करने पर करीब 543 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। साथ ही इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 172 hp की पावर और 193 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है, जिससे शानदार परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।
इन कारों से होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद मारुति की इस नई इलेक्ट्रिक एमपीवी का मुकाबला Hyundai Creta EV, Kia Carens EV, Tata Safari EV और BYD eMAX 7 जैसी गाड़ियों से होगा। हालांकि मारुति की मजबूत सर्विस नेटवर्क और किफायती कीमत इसे बाजार में बड़ा फायदा दिला सकती है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















