Responsive Scrollable Menu

Guru Purnima 2026: गुरु पूजन से दूर होगा अज्ञान का अंधेरा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा हिंदू धर्म के एक बेहद महत्वपूर्ण पर्व है। इस बार आज यानी की 29 जुलाई 2026 को यह पर्व मनाया जा रहा है। गुरु पूर्णिमा के मौके पर गुरु का सम्मान, उनके प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक आषाढ़ माह की पूर्णिमा को महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। महर्षि वेदव्यास ने महाभारत की रचना, चारों वेदों का विभाजन और 18 पुराणों का संकलन कर मानव समाज को ज्ञान का अमूल्य भंडार दिया। इसलिए उनको आदिगुरु माना जाता है। तो आइए जानते हैं गुरु पूर्णिमा की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व के बारे में...

तिथि और मुहूर्त

हिंदू पंचांग के मुताबिक आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि की शुरूआत 28 जुलाई की शाम 06:19 मिनट से हुई है। जोकि 29 जुलाई की शाम 08:06 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदयातिथि के हिसाब से 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है।।

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें। फिर अपने गुरुजनों को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लें। अगर गुरु पास में नहीं हैं, तो उनके चित्र के जरिए उनको श्रद्धा अर्पित करें। फिर व्रत का संकल्प लें और दिनभर नियम और संयम के साथ इसका पालन करें। शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें। वहीं पूजा के बाद चंद्रदेव को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करें।

महत्व

उपनिषदों और गुरु परंपरा में गुरु को त्रिदेवों यानी की ब्रह्मा, विष्णु और महेश के समान पूजनीय बताया गया है। क्यों बिना गुरु के मार्गदर्शन के आध्यात्मिक ज्ञान और मोक्ष प्राप्त करना कठिन है। गुरु पूर्णिमा आत्ममंथन, आत्मशुद्धि और ज्ञान प्राप्ति का पर्व है।

Continue reading on the app

Rohit Sharma Diet: 'दाल-चावल ही पसंद है भाई', जानिए क्यों फैंसी मील छोड़ देसी फूड पर भरोसा करते हैं हिटमैन रोहित शर्मा

"दाल-चावल ही खाते हैं हम, मेरे को वही पसंद है भाई..." टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और हिटमैन रोहित शर्मा का यह देसी अंदाज एक बार फिर सुर्खियों में है. जहां आज के दौर में एथलीट खुद को फिट रखने के लिए फैंसी मील्स, एग्जॉटिक डाइट्स और भारी-भरकम प्रोटीन शेक्स का सहारा लेते हैं, वहीं रोहित शर्मा की फिटनेस और एनर्जी का राज बेहद साधारण और भारतीय है. आखिर क्यों दुनिया के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में शुमार रोहित शर्मा फैंसी डाइट ट्रेंड्स को छोड़ देसी खाने पर भरोसा करते हैं और कैसे 'दाल-चावल' उनके रूटीन का अहम हिस्सा है? आइए जानते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

नशे ने ली भारत के कबड्डी खिलाड़ी की जान, गुरजीत सिंह के साथ क्या हुआ?

इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह का निधन हो गया है, वो कभी बेस्ट रेडर के नाम से जाने जाते थे. Wed, 12 Aug 2026 17:54:38 +0530

  Videos
See all

Rubika Liyaquat | Garjana: Rahul Gandhi पर पूछा सवाल डिबेट में Tehseen Poonawalla का चेहरा उतरा ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T13:11:31+00:00

सीएम के सामने फूट फूट कर रोई खिलाड़ी #shorts #cmdhami #uttarakhand #ytshorts #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T13:12:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers