कर्नाटक: स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण टैटू बनवाने पर नियम लागू करने की योजना बना रहा राज्य, केंद्र को लिखा पत्र
बेंगलुरु, 12 अगस्त (आईएएनएस)। कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग टैटू बनवाने से जुड़े संभावित स्वास्थ्य जोखिमों और इसके काम पर नियंत्रण और नियम लागू करने पर विचार कर रहा है। विभाग ने इस संबंध में नियम बनाने के लिए केंद्र सरकार को एक रिपोर्ट भी भेजी है।
विभाग राज्य में टैटू बनवाने के काम को रेगुलेट करने के लिए नई गाइडलाइंस तैयार कर रहा है और इस संबंध में नए कानून पर भी विचार कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार, अभी देश में टैटू बनवाने और इसके इंक से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों को रेगुलेट करने के लिए कोई खास कानून नहीं है।
कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर टैटू बनवाने के लिए नियम बनाने की मांग की है। यह कदम खास तौर पर टैटू की स्याही में पाए जाने वाले केमिकल और मेटल से जुड़ी चिंताओं को देखते हुए उठाया गया है।
कर्नाटक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के तहत खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के कमिश्नर के. श्रीनिवास ने बुधवार को कहा कि विभाग ने इस मामले का विश्लेषण किया है और केंद्र सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी है।
श्रीनिवास ने कहा, टैटू में इस्तेमाल होने वाले केमिकल कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकते हैं। हमने एक कमेटी बनाई है और केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। हमने उपलब्ध स्टडीज का विश्लेषण किया है और एक रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट के आधार पर टैटू बनवाने के लिए नियम बनाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि कुछ टैटू स्याही में कई तरह के केमिकल और धातुएं होती हैं, जो टैटू बनवाने की प्रक्रिया के दौरान खून में मिल सकती हैं।
उन्होंने कहा, जब केमिकल और धातुएं खून में मिल जाती हैं तो समय के साथ खून पर असर पड़ सकता है, जिससे बीमारियां हो सकती हैं।
विभाग एक एक्सपर्ट कमेटी बनाने की प्रक्रिया में भी है, जो टैटू बनवाने से जुड़े हेल्थ रिस्क की जांच करेगी और जरूरी सुरक्षा उपायों की सिफारिश करेगी। उम्मीद है कि यह कमेटी टैटू इंक के कंपोजिशन, सुरक्षा मानकों और टैटू आर्टिस्ट के काम करने के तरीकों का अध्ययन करेगी।
यह कदम उन चिंताओं के बीच उठाया गया है कि अगर सही साफ-सफाई और सुरक्षा के नियमों का पालन न किया जाए तो टैटू बनवाने वाले लोगों को इन्फेक्शन और सेहत से जुड़ी दूसरी परेशानियां हो सकती हैं। अधिकारियों ने असुरक्षित तरीके से टैटू बनाने से हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी और दूसरी गंभीर बीमारियों के फैलने की आशंका जताई है।
उम्मीद है कि राज्य सरकार टैटू स्टूडियो में टैटू इंक की क्वालिटी और बनावट, साफ-सफाई के स्टैंडर्ड, उपकरणों को स्टेरलाइज करने और सुरक्षा के तरीकों से जुड़ी गाइडलाइंस बनाएगी।
कर्नाटक सरकार ने केंद्र से टैटू बनवाने से जुड़े नियमों को पूरे देश में लागू करने पर विचार करने का आग्रह किया है, क्योंकि यह मामला जन-स्वास्थ्य और उपभोक्ता सुरक्षा दोनों से जुड़ा है।
अधिकारियों ने कहा कि प्रस्तावित रेगुलेटरी फ्रेमवर्क का मकसद टैटू बनाने के सुरक्षित तरीकों को सुनिश्चित करना और टैटू की स्याही में संभावित रूप से हानिकारक केमिकल और धातुओं के इस्तेमाल से जुड़े जोखिमों को कम करना है।
--आईएएनएस
एसएचके/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
भारत-श्रीलंका टेस्ट मैचों में किस गेंदबाज ने लिए हैं सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल, देखिए टॉप 10 गेंदबाजों की पूरी लिस्ट
India vs Sri Lanka Test : भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज में भारत के कई स्टार गेंदबाजों आपको श्रीलंका की पिचों पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. भारत के लिए इस सीरीज में प्रमुख गेंदबाजों की भूमिका में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव नजर आने वाले हैं. इस सीरीज में श्रीलंका की सरजमीं पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद है. भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले टेस्ट मैचों के इतिहास की बात करें, तो इसका इतिहास काफी रोचक रहा है.
श्रीलंका के स्पिनर मुथैया मुरलीधरन, अजंता मेंडिस, रंगना हेराथ और भारत के स्पिनर अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा उन गेंदबाजों में से हैं, जिन्होंने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टेस्ट मैच में अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल हासिल किए हैं. तो आज इस सीरीज के शुरू होने से पहले हम आपको उन 10 गेंदबाजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने भारत और श्रीलंका के बीच खेली गए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल हासिल किए हैं.
भारत-श्रीलंका टेस्ट में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल लेने वाले 10 गेंदबाज
1 - मुथैया मुरलीधरन
श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर मुथैया भारत-श्रीलंका टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल हासिल करने वाले नंबर 1 गेंदबाज हैं. उन्होंने इन दोनों देशों के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में कुल 22 मुकाबलों की 32 पारियों में 7 बार फाइव विकेट हॉल हासिल किए हैं.
Muttiah Muralitharan bowled an absolute masterpiece of a delivery to dismiss Mark Butcher during the 2nd Test at Edgbaston in 2002.
— ????Cricket-Soccer⚽ Nostalgiation . (@RiteshJ88156274) August 11, 2026
This ball turned so viciously that it is widely celebrated by cricket purists as one of the greatest "Balls of the Century."…
2 - अनिल कुंबले
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने भारत-श्रीलंका टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल हासिल करने वाले गेंदबाजों में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने इन दोनों देशों के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में कुल 10 मुकाबलों की 28 पारियों में 4 बार फाइव विकेट हॉल हासिल किए हैं.
3 - वेंकटपति राजू
टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज वेंकटपति राजू ने भारत-श्रीलंका टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल हासिल करने वाले बॉलर्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं. उन्होंने टेस्ट मैचों में कुल 5 मुकाबलों की 10 पारियों में 3 बार फाइव विकेट हॉल हासिल किए हैं.
4 - रविचंद्रन अश्विन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने टेस्ट मैचों में कुल 11 मुकाबलों की 21 पारियों में 3 बार फाइव विकेट हॉल हासिल किए हैं. अश्विन ने अपनी बॉलिंग पर श्रीलंका के बल्लेबाजों को उनके घर में और अपने घर में दोनों जगहों पर नचाया है.
Pink ball test done ✅. Yet another series win and now perched 4th on the WTC table. pic.twitter.com/LwbAYqi9PZ
— Ashwin ???????? (@ashwinravi99) March 14, 2022
5 - आस्था दे मेल
श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज आस्था दे मेल भी इस लिस्ट में शामलि हैं. वो भारत और श्रीलंका टेस्ट मैचों के इतिहास में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं. उन्होंने 5 मैचों की 9 पारियों में 2 बार फाइव विकेट हॉल हासिल किया है.
6 - रुमेश रत्नायके
श्रीलंका के गेंदबाज रुमेश रत्नायके इस लिस्ट में छठवें स्थान पर हैं. वो भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल लेने वाले बॉलर्स की लिस्ट में 6वें स्थान पर हैं. उन्होंने 6 मैचों की 9 पारियों में 2 बार फाइव विकेट हॉल हासिल किया है.
7 - रवींद्र जडेजा
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज रविंद्र जडेजा इस लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं. वो इस बार खेली जाने वाली सीरीज का हिस्सा भी हैं. जडेजा ने अब तक 7 मैचों की 14 पारियों में भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैचों में 2 बार फाइव विकेट हॉल हासिल किया है. इस सीरीज में उनके पास अपने आकड़े और बेहतर कर आगे निकलने का मौका होगा.
8 - अजंता मेंडिस
श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज, जिन्होंने दुनिया भर में अपने खेल से सभी को हौरान कर दिया था. वो भी भारत और श्रीलंका टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल लेने वाले खिलाड़ी हैं. वो इस लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं. उन्होंने 6 टेस्ट मैचों की 10 पारियों में कुल 2 बार फाइव विकेट हॉल हासिल किया है.
9 - रंगना हेराथ
श्रीलंका के बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर रंगना हेराथ भी भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैचों के इतिहास में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल हासिल करने वाले गेंदबाजों की सूची में शुमार हैं. वो इस लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं. हेराथ ने 11 मैचों की 18 पारियों में कुल 2 बार फाइव विकेट हॉल अपने नाम किया है.
10 - हरभजन सिंह
इंडियन क्रिके टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भारत-श्रीलंका टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल हासिल करने वाले बॉलर्स की लिस्ट में शामिल हैं. इस लिस्ट में भज्जी 10वें स्थान पर मौजूद हैं. हरभजन ने 16 मैचों की 26 पारियों में कुल 2 बार फाइव विकेट हॉल लिया है.
Happy Birthday to one of the finest Man of indian cricket @VVSLaxman281. From your unforgettable innings at Eden Gardens to countless other masterful performances, you've gifted Indian cricket with memories that will last forever. Wishing you another year filled with joy,… pic.twitter.com/3iQ9TEHVg7
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) November 1, 2024
| रैंक | खिलाड़ी | टीम | टेस्ट | 5 विकेट हॉल |
|---|---|---|---|---|
| 1 | मुथैया मुरलीधरन | श्रीलंका | 22 | 7 |
| 2 | अनिल कुंबले | भारत | 18 | 4 |
| 3 | वेंकटपति राजू | भारत | 5 | 3 |
| 4 | रविचंद्रन अश्विन | भारत | 11 | 3 |
| 5 | अशनथा डी मेल | श्रीलंका | 5 | 2 |
| 6 | रुमेश रत्नायके | श्रीलंका | 6 | 2 |
| 7 | रवींद्र जडेजा | भारत | 7 | 2 |
| 8 | अजंथा मेंडिस | श्रीलंका | 6 | 2 |
| 9 | रंगना हेराथ | श्रीलंका | 11 | 2 |
| 10 | हरभजन सिंह | भारत | 16 | 2 |
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation









