Responsive Scrollable Menu

Green Tea Vs Black Tea: ग्रीन टी या ब्लैक टी? जानिए दोनों में क्या है अंतर और रोज पीने के लिए कौन-सी चाय है बेहतर!

Green Tea Vs Black Tea: आजकल भारतीय घरों में पारंपरिक दूध वाली चाय के अलावा ग्रीन टी और ब्लैक टी भी काफी लोकप्रिय हो गई हैं. ये दोनों ही चाय एक ही पौधे कैमेलिया साइनेंसिस की पत्तियों से बनती हैं. ऐसे में यह सवाल उठता है कि रोज़ाना पीने के लिए कौन सी चाय बेहतर है—ग्रीन टी या ब्लैक टी?

Continue reading on the app

Guru Purnima 2026: गुरु पूजन से दूर होगा अज्ञान का अंधेरा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा हिंदू धर्म के एक बेहद महत्वपूर्ण पर्व है। इस बार आज यानी की 29 जुलाई 2026 को यह पर्व मनाया जा रहा है। गुरु पूर्णिमा के मौके पर गुरु का सम्मान, उनके प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक आषाढ़ माह की पूर्णिमा को महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। महर्षि वेदव्यास ने महाभारत की रचना, चारों वेदों का विभाजन और 18 पुराणों का संकलन कर मानव समाज को ज्ञान का अमूल्य भंडार दिया। इसलिए उनको आदिगुरु माना जाता है। तो आइए जानते हैं गुरु पूर्णिमा की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व के बारे में...

तिथि और मुहूर्त

हिंदू पंचांग के मुताबिक आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि की शुरूआत 28 जुलाई की शाम 06:19 मिनट से हुई है। जोकि 29 जुलाई की शाम 08:06 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदयातिथि के हिसाब से 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है।।

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें। फिर अपने गुरुजनों को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लें। अगर गुरु पास में नहीं हैं, तो उनके चित्र के जरिए उनको श्रद्धा अर्पित करें। फिर व्रत का संकल्प लें और दिनभर नियम और संयम के साथ इसका पालन करें। शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें। वहीं पूजा के बाद चंद्रदेव को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करें।

महत्व

उपनिषदों और गुरु परंपरा में गुरु को त्रिदेवों यानी की ब्रह्मा, विष्णु और महेश के समान पूजनीय बताया गया है। क्यों बिना गुरु के मार्गदर्शन के आध्यात्मिक ज्ञान और मोक्ष प्राप्त करना कठिन है। गुरु पूर्णिमा आत्ममंथन, आत्मशुद्धि और ज्ञान प्राप्ति का पर्व है।

Continue reading on the app

  Sports

टेबल टेनिस फेडरेशन की मान्यता रद्द, खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला

खेल मंत्रालय ने टेबल टेनिस एसोसिएशन यानि TTFI की मान्यता रद्द कर दी है. प्रशासन में गड़बड़ी की वजह से ये कार्रवाई की गई है. Wed, 12 Aug 2026 17:31:11 +0530

  Videos
See all

Amit Shah Vs Abhijeet Dipke: 'अमित शाह माफी मांगें..', दीपके क्या बोलने लगे ? #shorts #cjpprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T12:16:44+00:00

सावन में हिन्दुओं को जहर परोसने का षड़यंत्र,,150 किलो जहरीला मावा बरामद! Sambhal News | Food Scam #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T12:15:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers