Responsive Scrollable Menu

पुराने जमाने के ये 7 फूड अब बन गया अमीरों के घरों की शान, हर किसी में सुपरफूड वाला गुण

7 Old Foods Become Superfoods: समय के साथ जिस तरह से इंसान की सोच और व्यवहार बदल जाता है, नए-नए ट्रेंड्स आने लगते हैं, ठीक उसी तरह से हमारा खान-पान भी बदल जाता है. 50-100 साल पहले तक हमारे दादा-परदादा जो खाना खाते थे, अब हम वो नहीं खाते लेकिन इन चीजों को छोड़कर हमने बड़ी गलती कर दी. अब जब वैज्ञानिक प्रमाणों में यह साबित होने लगा है तो वही पुराने जमाने के फूड फिर से वापस आने लगे हैं. खास बात यह है कि इन फूड को अब सुपरफूड का दर्जा मिल गया है.

Continue reading on the app

आजादी के समय कैसे रुपए लीटर था पेट्रोल? इतने रुपए में भर जाती थी टंकी, हैरान रह जाएंगे आप

अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से दुनिया में तेल की किल्लत देखने को मिल रही है. पीएम मोदी ने भी लोगों से गाड़ियों का कम से कम इस्तेमाल करने की अपील की है. आज जहां सौ रुपए में आपको एक लीटर पेट्रोल नसीब होता है, 1947 में, जब देश आजाद हुआ था, उस वक्त पेट्रोल की कीमत जान आप हैरान रह जाएंगे.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: जेमी ओवर्टन की जगह सीएसके में हुई दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर की एंट्री, अबतक 5 टी20 खेले

आईपीएल 2026 में लगातार चोटों से जूझ रही चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने दक्षिण अफ्रीका के युवा ऑलराउंडर डियान फॉरेस्टर को टीम में शामिल किया है। आईपीएल की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया कि फॉरेस्टर 75 लाख रुपये में CSK का हिस्सा बने हैं।

दरअसल, जेमी ओवर्टन दाएं जांघ की चोट के कारण टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। बुधवार को ही CSK ने जानकारी दी थी कि ओवर्टन चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए इंग्लैंड लौट रहे हैं। यह चोट चेन्नई के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है, क्योंकि ओवरटन इस सीजन टीम के अहम खिलाड़ियों में शामिल रहे।

32 वर्षीय ओवर्टन ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 मैचों में 14 विकेट लेने के साथ 136 रन भी बनाए। गेंद और बल्ले दोनों से उनका योगदान टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा। ऐसे में प्लेऑफ की रेस में संघर्ष कर रही चेन्नई सुपर किंग्स को अब उनकी कमी जरूर खलेगी।

ओवर्टन की जगह शामिल किए गए डियान फॉरेस्टर अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में नए हैं, लेकिन उन्होंने कम समय में अपनी पहचान बनाई है। फॉरेस्टर ने इसी साल मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अब तक वह पांच अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 83 रन बनाए हैं। उन्हें एक आक्रामक बल्लेबाज और उपयोगी तेज गेंदबाज माना जाता है।

CSK इस सीजन चोटों से सबसे ज्यादा प्रभावित टीमों में रही है। टीम पहले ही कई अहम खिलाड़ियों को गंवा चुकी है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी पूरी तरह फिट नहीं हैं, जबकि युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे और तेज गेंदबाज खलील अहमद भी बीच सीजन में चोटिल हो गए।

इसके अलावा चेन्नई ने महाराष्ट्र के ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष की जगह कर्नाटक के मैकनील नोरोन्हा को भी टीम में शामिल किया था। लगातार हो रहे बदलावों के बीच CSK अब अपने बचे हुए मुकाबलों में नई संयोजन के साथ उतरने की तैयारी कर रही है।

फॉरेस्टर पर अब बड़ी जिम्मेदारी होगी कि वह ओवरटन की कमी को भरते हुए टीम को संतुलन दें और चेन्नई की उम्मीदों को जिंदा रखें।

Thu, 14 May 2026 18:46:21 +0530

  Videos
See all

Election Commission of India ने जारी किया SIR Phase-3 शेड्यूल, 16 राज्यों में शुरू होगी प्रक्रिया #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T13:37:32+00:00

Big Breaking On PM Modi Appeal To Nation LIVE: पेट्रोल-डीजल पर हाहाकार! | Oil | Milk | Price Hike #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T13:34:59+00:00

Sri Lanka दौरे के लिए Team India का ऐलान, 15 साल के Vaibhav Sooryavanshi की एंट्री | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T13:41:02+00:00

Kota Viral Video : टंकी खोला तो उड़े होश, निकले 11 सांप | Snake | #viralvidoe #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T13:39:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers