Responsive Scrollable Menu

MS Dhoni को पछाड़ बनाया रिकॉर्ड, फिर शतक जड़कर बोले Virat Kohli- रन नहीं बनते तो बेचैनी होती है, नर्वस हो जाता हूं

भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि प्रदर्शन के दबाव को लेकर बैचेनी उन्हें भी होती है और आईपीएल में पिछले दो मैचों में शून्य पर आउट होने से वह नर्वस हो गए थे। 37 वर्ष के कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिये 60 गेंद में नाबाद 105 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की। आरसीबी छह विकेट से जीत दर्ज करके आईपीएल की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें: Virat Kohli के शतक से RCB टॉप पर, Sunil Gavaskar बोले - इस चैंपियन का कोई तोड़ नहीं

कोहली ने आईपीएल में नौवां शतक जड़ा और महेंद्र सिंह धोनी तथा रोहित शर्मा (279) को पछाड़कर लीग में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। प्लेयर आफ द मैच कोहली ने बाद में प्रसारक से कहा ,‘‘ पिछले दो मैचों में रन नहीं बना पाने से मैं काफी बेचैन था। मुझे पता था कि मैं अच्छा खेल सकता हूं और रन बना सकता हूं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ऐसे में जब आप रन नहीं बना सके और टीम के लिये योगदान नहीं दे सके तो बेचैनी होती है। मेरा हमेशा से लक्ष्य टीम के लिये योगदान देने का रहा है। मैं लगातार बेहतर प्रदर्शन की कोशिश करता हूं ताकि अपना सर्वश्रेष्ठ टीम को देकर छाप छोड़ सकूं।’’

कोहली ने स्वीकार किया कि पिछले दो मैचों में खाता नहीं खोल पाने से वह नर्वस थे लेकिन यह भी कहा कि नाकामी खिलाड़ी के विकास में भूमिका निभाती है। उनहोंने कहा ,‘‘ शतक जमाने के बाद जश्न बड़ा नहीं था क्योंकि हमें अंकों की अहमियत पता है। हम सभी टीम के लिये खेलने का प्रयास करते हैं। इसलिये कहते हैं कि दबाव अच्छा रहता है क्योंकि इससे आपको अपना खेल निखारने में मदद मिलती है। दो मैचों में अच्छा नहीं खेल पाने से नर्वस था जिससे अच्छे प्रदश्रन में मदद मिली। इसलिये नाकामियां भी जरूरी है जो और बेहतर करने के लिये प्रेरित करती हैं।

Continue reading on the app

CM बनते ही विजय ने सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को दिया तोहफा, बढ़ा दिया महंगाई भत्ता

आधिकारिक बयान के अनुसार, इस संशोधन के साथ महंगाई भत्ता (डीए) 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 फीसदी हो जाएगा। यह वृद्धि एक जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।

Continue reading on the app

  Sports

19 को हो सकता है भारतीय टीम का ऐलान, अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, बुमराह करेंगे आराम!

BCCI to pick india squad for Afghanistan on may 19: बीसीसीआई 19 मई को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन कर सकती है. आईपीएल के तुरंत बाद शुरू होने वाली इस सीरीज में कप्तान शुभमन गिल युवा ब्रिगेड का नेतृत्व करेंगे, जबकि कार्यभार प्रबंधन के तहत जसप्रीत बुमराह को आराम मिलना तय है. चयनकर्ताओं की नजरें रणजी स्टार आकिब नबी डार और पंजाब के गुरनूर बराड़ पर हैं. वहीं, वनडे टीम में शानदार फॉर्म में चल रहे इशान किशन की वापसी और ऋषभ पंत की छुट्टी होने की संभावना प्रबल है. Thu, 14 May 2026 17:50:59 +0530

  Videos
See all

Trump China Visit LIVE Updates: Xi Jinping ने ट्रंप को दिखाई औकात। US China | Taiwan | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T12:38:57+00:00

Iran America War Update Live: ईरान-अमेरिका युद्ध के ताजा हालात | Netanyahu |Trump |World War |Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T12:47:17+00:00

UP Weather Update: यूपी में कुदरत का कहर, भारी तबाही मचाने वाली आंधी और तूफान! Top News Weather #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T12:45:10+00:00

Prateek Yadav Last Rites Updates: पिता को जाता देख टूट गईं प्रतीक की बेटियां | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T12:45:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers