Thursday Gold Rate : सोने की कीमतों में फिर आया बदलाव, जानिए 14 मई का 10 ग्राम सोने का भाव
भारतीय सराफा बाजार में 14 मई 2026 को फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। गुरुवार को सोने की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है हालांकि चांदी की कीमतों में नरमी देखी गई है। आज 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 1,62,150 रुपये दर्ज किया गया है। आभूषण बनाने के लिए उपयोग होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,48,500 रुपये से 1,49,188 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच चल रही है। 10 हजार की गिरावट के बाद चांदी 3, 00,000 रुपए के आसपास कारोबार कर रही है।
केंद्र सरकार द्वारा सोने-चांदी पर आयात शुल्क (Import Duty) में की गई 15% की वृद्धि के कारण घरेलू कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। चांदी में बढ़त वैश्विक औद्योगिक मांग में वृद्धि और निवेशकों का सुरक्षित निवेश की ओर रुझान प्रमुख कारण माना जा रहा है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में स्थिरता और कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव ने भी कीमती धातुओं को प्रभावित किया है।
अमेरिका और ईरान के बीच गहराते संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बनी हुई है। इस तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) की कीमतें $105 से $106 प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं। चूंकि भारत अपनी जरूरत का अधिकांश तेल आयात करता है, इसलिए कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भारतीय अर्थव्यवस्था और रुपए पर दबाव बढ़ा दिया है। रुपया डॉलर के मुकाबले 95.62 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। जब डॉलर मजबूत होता है तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना महंगा हो जाता है, जिसका असर घरेलू कीमतों पर भी दिखाई देता है।
अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों और डॉलर इंडेक्स में मजबूती के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पॉट गोल्ड की कीमतों में बदलाव हुआ है। वैश्विक बाजार में सोना $4,680 प्रति औंस और चांदी $87 प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर इसकी मांग मजबूत बनी हुई है। हालांकि वैश्विक स्तर पर निवेशकों की नजर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हो रही बैठकों पर भी टिकी हुई है। इन सब के अलावा सोने की आसमान छूती कीमतों और बढ़े हुए आयात शुल्क ने आम खरीदारों की जेब पर भारी बोझ डाल दिया है।
यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।
Railway SECR Bilaspur Apprentices Online Form 2026 for 1191 Post
South East Central Railway Recruitment 2026 Apply Online for Apprentice 1191 Post Post Update Date: 14-05-2026 Short Description : Indian Railway South East Central Railway SECR Bilaspur has released Various Trade Apprentices 2026. Those candidates who are interested in this Railway SECR Apprentices 2026 with a total of 1191 vacancies. Candidates must have a Class ...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Sarkarinaukrijobalert.com




















