TRP List: न 'तुलसी', न 'अनुपमा', इस बार इन दो शोज ने मारी बाजी, 'लाफ्टर शेफ' ने भी लगाई लंबी छलांग
TRP List Week 18, 14 May 2026: भले ही आज के समय में लोग ओटीटी पर फिल्में और वेब शोज देखने पसंद करते हैं. लेकिन टीवी सीरियल्स की भी अलग ही फैन फॉलोइंग है. कई डेली शोप है, जिन्हें लोग देखना पसंद करते हैं और उन्हें हर हफ्ते टीआरपी लिस्ट का इंतजार रहता है. इसी कड़ी में 14 मई को बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. इस बार न क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 और न अनुपमा, बल्कि कोई और शोज बाजी मार गए हैं. देखते हैं टॉप 10 लिस्ट-
फिर नीचे गिर गया 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'
कुछ समय पहले शुरू हुआ शो 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' (Kyunki Rishton Ke Bhi Roop Badalte Hain) इस हफ्ते 10वें नंबर पर है. शो को 1.4 रेटिंग मिली है. 'उड़ने की आशा' (Udne Ki Asha) को इस हफ्ते 1.4 टीआरपी रेटिंग मिली है और ये 9वें नंबर पर है. वहीं, राजन शाही का शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) पिछले हफ्ते छठे पर था और इस बार 1.4 रेटिंग के साथ 8वें स्थान पर जा गिरा है.
'लाफ्टर शेफ' ने लगाई लंबी छलांग
एकता कपूर का शो नागिन 7 (Naagin 7) में लीप आ गया है और शो की कहानी बदल गई है. ऐसे में ये इस बार 7वें स्थान पर है. शो को 1.4 रेटिंग मिली है. वहीं, छठे नंबर पर भारती सिंह का शो 'लाफ्टर शेफ' (Laughter Chef) है. शो को 1.5 रेटिंग मिली है. वहीं, राजन शाही का शो अनुपमा (Anupamaa) का हाल काफी हफ्तो से खराब चल रहा है. पहले नंबर की पॉजिशन तो ये गवां बैठा है और इस बार पांचवे नंबर पर 1.5 रेटिंग के साथ पहुंचा है.
ये भी पढ़ें- 'हो गया अभी…', आलिया भट्ट ने बनाया मुंह, कान्स में ट्रोल होने के बाद बीच सड़क पर भड़कीं एक्ट्रेस
नंबर 1 से गिरा तुलसी का शो
आर्यवर्धन और अनु का सीरियल तुम से तुम तक (Tum Se Tum Tak) टीआरपी में 1.6 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर है. वहीं, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) टीआरपी लिस्ट में पिछले कई हफ्ते से टॉप पर बना हुआ था. शो की कहानी लोगों को काफी पसंद आ रही थी. लेकिन अंश के बेटे की वापसी ने शो को ट्रोलर्स के निशाने पर ला दिया. वहीं, तुलसी को अपनी से ज्यादा उम्र के शख्स की दादी बनाया गया, जिसके बाद शो की टीआरपी गिर गई. पिछले हफ्ते ये दूसरे नंबर पर था और इस बार 1.7 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर है.
इन दो शोज ने मारी बाजी
सरगुन मेहता का शो 'गंगा माई की बेटियां' (Ganga Mai Ki Betiyaan) लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. पिछली बार ये तीसरे नंबर पर था और इस बार इसने बाजी मारी है. ये शो टॉप 2 में पहुंच गया है और इसे 1.7 रेटिंग मिली है. वहीं, प्रिया ठाकुर का शो 'वसुधा' (Vasudha) छाया हुआ है और पिछले बार की तरह से टॉप 1 की पॉजिशन पर कायम है. शो को 2.0 रेटिंग मिली है.
ये भी पढ़ें- 'वो एक लिविंग लीजेंड हैं...', Cannes 2026 से ऐश्वर्या राय को गायब देख भड़के फैंस, अब ब्रैंड ने दी सफाई
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
BBC News
News Nation
























