Breaking News Today Live Updates: दिल्ली में आज से शुरू होगी ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक, ईरानी विदेश मंत्री अराघची भी होंगे शामिल
Breaking News Today Live Updates: आज 14 मई 2026 और दिन गुरुवार है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. बुधवार रात एक बार फिर से राष्ट्रीय राजधानी, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई. आंधी-तूफान के चलते उत्तर प्रदेश में करीब 50 लोगों की मौत हो गई. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से दिल्ली, पश्चिम यूपी समेत कई राज्यों में बारिश की आशंका जताई है.
सपा मुखिया अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा. प्रतीक का अंतिम संस्कार पिपरा घाट पर दोपहर 12.30 होगा. वहीं राजधानी दिल्ली में आज से ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू होगी. उधर अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी. नई कीमतें आज से लागू हो गईं.
वहीं रक्षा मंत्रालय के तहत आज दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में ‘कलम और कवच’ के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किया जाएगा. जिसमें पीएम मोदी के ‘विकसित भारत@2047’ के विजन के तहत स्वदेशी रक्षा उत्पादन और रक्षा आत्मनिर्भरता पर चर्चा होगी. उधर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ कार्तिकेय चौहान मानहानि मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर पीठ में आज अंतिम सुनवाई होगी. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पहुंचे चीन, कैसे हुआ स्वागत देखें तस्वीरों में
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिन के अहम दौरे पर बुधवार शाम बीजिंग पहुंचे. आज होगी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाक़ात.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
BBC News






















