Responsive Scrollable Menu

RCB vs KKR: विराट कोहली के शतक से जीता बेंगलुरु, कोलकाता को हराकर टॉप पर पहुंची RCB

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से हराया. इस जीत के साथ आरसीबी की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है. वहीं कोलकाता के लिए अब प्लेऑफ का रास्ता कठिन हो गया है.

The post RCB vs KKR: विराट कोहली के शतक से जीता बेंगलुरु, कोलकाता को हराकर टॉप पर पहुंची RCB appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

RCB vs KKR IPL 2026: विराट कोहली ने आईपीएल में जड़ा अपना 9वां शतक, रायपुर में बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा

RCB vs KKR IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 56वां मैच पूरी तरह से एकतरफा रहा. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया है. विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर का 9वां शतक लगाया. कोलकाता नाइट राइडर्स के दिए 193 रनों के जवाब में आरसीबी ने विकेट गंवाकर 5 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. इस सीजन रायपुर में आरसीबी ने 2 मैच की मेजबानी की और दोनों में जीत हासिल किया. इस जीत के साथ आरसीबी की टीम अब 16 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 105 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. 

जैकब बेथेले पावरप्ले में हुए थे आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स के दिए 193 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दोनों ओपनर्स विराट कोहली और जैकब बेथेले ने तीसरे ओवर तक अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन फिर चौथे ओवर की दूसरी ही गेंद पर कार्तिक त्यागी ने बेंगलुरु को पहला झटका दिया. उन्होंने जैकब बेथेल को चलता किया. बेथेल 12 गेंद पर 15 रन बनाए. 

विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच हुए 82 रनों की साझेदारी

इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच तीसरे विकेट के लिए  82 रनों की शानदार साझेदारी हुई, फिर इसके बाद कार्तिक त्यागी ने ही पडिक्कल को आउट कर कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरी सफलता दिलाई. पडिक्कल 27 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद सुनील नरेन ने कप्तान रजत पटीदार को चलता किया. पटीदार 8 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए.

विराट कोहली ने लगाया आईपीएल करियर का 9वां शतक

वहीं विराट कोहली आखिरी तक टिके रहे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए मैच विनिंग पारी खेली. कोहली ने अपने आईपीएल करियर का 9वां शतक लगाया. किंग कोहली 60 गेंदों पर नाबाद 105 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहा. जितेश शर्मा नाबाद 8 रन बनाए.

ऐसी रही KKR की बल्लेबाजी

RCB के खिलाफ इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 विकेट पर 192 रन बनाए थे. केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी सबसे ज्यादा 46 गेंदों पर 7  चौके और 3 छक्के की मदद से 71 रनों की नाबाद पारी खेली. उपकप्तान रिंकू सिंह 29 गेंद पर 49 रन बनाए, जिसमें 3 चौका और 2 छक्का शामिल रहा. कैमरून ग्रीन ने 24 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली. वहीं कप्तान अजिंक्य रहाणे 19 रन और फिन एलन ने 18 रनों का योगदान दिया. आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रासिख सलाम को 1-1 विकेट मिली.

यह भी पढ़ें:  विजय के शपथ ग्रहण से वायरल हुए अपने हमशक्ल 'पुलिस ऑफिसर' से मिले अंशुल कंबोज, CSK ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड...T20 क्रिकेट में सबसे तेज 14,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

Virat Kohli 14000 t20s runs: विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 14000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में हासिल की. आरसीबी की ओर से खेलते हुए कोहली को 14 हजार के जादुई आंकड़े पर पहुंचने के लिए इस मैच से पहले 78 रन की दरकार थी. Thu, 14 May 2026 00:02:39 +0530

  Videos
See all

Trump in China for high-stakes summit with President Xi | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T21:47:06+00:00

'The booing shocked me', says Israel's Eurovision entry. #Israel #Eurovision #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T22:04:00+00:00

Prateek Yadav Death News:अखिलेश के भाई के अंतिम संस्कार की तैयारी, लखनऊ पहुंची अपर्णा यादव! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T22:30:09+00:00

Tiljala Fire Tragedy | Kolkata Bulldozer Action | इलाके में Illegal Construction पर चला 'पीला पंजा' #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T22:00:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers