RCB vs KKR IPL 2026: विराट कोहली ने आईपीएल में जड़ा अपना 9वां शतक, रायपुर में बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा
RCB vs KKR IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 56वां मैच पूरी तरह से एकतरफा रहा. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया है. विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर का 9वां शतक लगाया. कोलकाता नाइट राइडर्स के दिए 193 रनों के जवाब में आरसीबी ने विकेट गंवाकर 5 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. इस सीजन रायपुर में आरसीबी ने 2 मैच की मेजबानी की और दोनों में जीत हासिल किया. इस जीत के साथ आरसीबी की टीम अब 16 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 105 रनों की मैच विनिंग पारी खेली.
जैकब बेथेले पावरप्ले में हुए थे आउट
कोलकाता नाइट राइडर्स के दिए 193 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दोनों ओपनर्स विराट कोहली और जैकब बेथेले ने तीसरे ओवर तक अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन फिर चौथे ओवर की दूसरी ही गेंद पर कार्तिक त्यागी ने बेंगलुरु को पहला झटका दिया. उन्होंने जैकब बेथेल को चलता किया. बेथेल 12 गेंद पर 15 रन बनाए.
विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच हुए 82 रनों की साझेदारी
इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की शानदार साझेदारी हुई, फिर इसके बाद कार्तिक त्यागी ने ही पडिक्कल को आउट कर कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरी सफलता दिलाई. पडिक्कल 27 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद सुनील नरेन ने कप्तान रजत पटीदार को चलता किया. पटीदार 8 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए.
5️⃣0️⃣-run stand ticked ✅
— IndianPremierLeague (@IPL) May 13, 2026
Virat Kohli and Devdutt Padikkal leading #RCB's cause in Raipur ????????
Updates ▶️ https://t.co/X27WecYjiZ#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvKKR pic.twitter.com/p3oXDxoin3
विराट कोहली ने लगाया आईपीएल करियर का 9वां शतक
वहीं विराट कोहली आखिरी तक टिके रहे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए मैच विनिंग पारी खेली. कोहली ने अपने आईपीएल करियर का 9वां शतक लगाया. किंग कोहली 60 गेंदों पर नाबाद 105 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहा. जितेश शर्मा नाबाद 8 रन बनाए.
Chase master at work ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 13, 2026
4⃣th FIFTY of the season for Virat Kohli ????
Updates ▶️ https://t.co/X27WecYjiZ#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvKKR pic.twitter.com/7ShDk6o2Vk
ऐसी रही KKR की बल्लेबाजी
RCB के खिलाफ इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 विकेट पर 192 रन बनाए थे. केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी सबसे ज्यादा 46 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 71 रनों की नाबाद पारी खेली. उपकप्तान रिंकू सिंह 29 गेंद पर 49 रन बनाए, जिसमें 3 चौका और 2 छक्का शामिल रहा. कैमरून ग्रीन ने 24 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली. वहीं कप्तान अजिंक्य रहाणे 19 रन और फिन एलन ने 18 रनों का योगदान दिया. आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रासिख सलाम को 1-1 विकेट मिली.
यह भी पढ़ें: विजय के शपथ ग्रहण से वायरल हुए अपने हमशक्ल 'पुलिस ऑफिसर' से मिले अंशुल कंबोज, CSK ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो
Dainik Rashifal, 14 May 2026: प्रदोष पर कर्क की बढ़ेंगी सुख-सुविधाएं, दो राशियों पर लक्ष्मी कृपा, तुला का प्रॉपर्टी विवाद, जानें आज का विशेष उपाय
Today Horoscope 14 May 2026: आज गुरु प्रदोष व्रत है. आज के दिन शिव कृपा से कर्क वालों की सुख और सुविधाएं बढ़ेंगी. वहीं 2 राशिवालों पर लक्ष्मी कृपा होगी, जिससे उनको धन लाभ होगा. आज तुला वाले सावधान रहें क्योंकि प्रॉपर्टी का विवाद हो सकता है. विस्तार से पढ़ें दैनिक राशिफल और आज का विशेष उपाय.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18













.jpg)





