Mulank Rashifal (16 अप्रैल 2026): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन
16 April ka Ank Rashifal: आज 16 अप्रैल है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 16/04/2026, 1+6+0+4+2+0+2+6 =21 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 है, जिसका जोड़ 3(2+1=3) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का गुरुवार यानी 16 अप्रैल का अंक राशिफल।
मूलांक 1
आज के दिन आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ने के संकेत हैं। आपको थोड़ा आत्ममंथन करने की जरूरत पड़ सकती है। यह समय नए निर्णय लेने के लिए अच्छा है, लेकिन जल्दबाजी से बचें। अपने विचारों को स्पष्ट रखें और किसी भी कार्य में धैर्य बनाए रखें।
मूलांक 2
आज के दिन आपकी भावनाएं और भी गहरी हो सकती हैं। रिश्तों में समझदारी से काम लेना जरूरी होगा। किसी भी गलतफहमी को बातचीत से दूर किया जा सकता है। ध्यान और शांति की तलाश आपको मानसिक संतुलन देगी।
मूलांक 3
आज का दिन रचनात्मकता और अभिव्यक्ति के लिए अनुकूल है। आप अपने विचारों को बेहतर तरीके से प्रस्तुत कर पाएंगे। शिक्षा, लेखन, और कला के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। हालांकि, अनावश्यक बहस से बचना चाहिए।
मूलांक 4
आज का दिन मेहनत और अनुशासन का संकेत देता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी दृढ़ता आपको सफलता दिलाएगी। योजना बनाकर काम करने से लाभ होगा।
मूलांक 5
आज का दिन नई ऊर्जा और उत्साह महसूस करेंगे। यात्रा, नए अवसर और बदलाव आपके जीवन में आ सकते हैं। हालांकि, किसी भी निर्णय को लेने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करना जरूरी है।
मूलांक 6
आज का दिन आपके लिए पारिवारिक और सामाजिक जीवन महत्वपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। कला और सौंदर्य से जुड़े कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मूलांक 7
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से प्रभावशाली है। यह समय आत्मविश्लेषण, ध्यान और आध्यात्मिक उन्नति का है। आप अपने भीतर की आवाज को बेहतर समझ पाएंगे। अकेले समय बिताना आपको नई दिशा देगा।
मूलांक 8
मूलांक 8 के लोगों के लिए आज का दिन कर्म और परिणाम का संकेत देता है। आपके पिछले प्रयासों का फल मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और किसी भी जोखिम भरे निवेश से बचें।
मूलांक 9
आज के दिन आप ऊर्जा और साहस से भरपूर रहेंगे। यह समय समाज सेवा और दूसरों की मदद करने के लिए अनुकूल है। हालांकि, गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। विवाद से बचने का प्रयास करें।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
गुपचुप यूएई पहुंचे बेंजामिन नेतन्याहू, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से की मुलाकात
नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। ऑपरेशन रोरिंग लायन के दौरान इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुपचुप तरीके से संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात की। इस मुलाकात को दोनों देशों के रिश्तों में एक बड़ी और ऐतिहासिक प्रगति के तौर पर देखा जा रहा है।
इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पोस्ट में बताया गया, ऑपरेशन रोरिंग लायन के दौरान, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुपचुप तरीके से संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया, जहां उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात की।
इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस यात्रा से इजरायल और यूएई के संबंधों में एक ऐतिहासिक सफलता मिली है।
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइक वॉल्ट्ज ने सोमवार को यह टिप्पणी की थी कि इजरायल ने यूएई को अपनी सुरक्षा पुख्ता करने के लिए आयरन डोम मिसाइल रक्षा प्रणाली की बैटरियां और कुछ कर्मी भेजे थे, जिसे इजरायली अखबार इजरायल हयोम ने प्रमुखता से छापा।
वॉल्टेज के हवाले से रिपोर्ट में लिखा गया कि “हमने देखा कि यूएई ने इजरायल की ओर से उपलब्ध कराए गए आयरन डोम का उपयोग किया।”
इस बात की पुष्टि इजरायल में अमेरिकी राजदूत माइक हकबी ने भी एक कार्यक्रम में की।
उन्होंने तेल अवीव सम्मेलन में कहा, “मैं संयुक्त अरब अमीरात की सराहना करना चाहूंगा, जो अब्राहम समझौते का पहला सदस्य है। इसके लाभ देखे। इजरायल ने उन्हें आयरन डोम बैटरियां और उन्हें संचालित करने के लिए कर्मी भेजे।”
इन बयानों से इजरायल और यूएई के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग के संकेत मिलते हैं।
ये बयान ऐसे समय में आया है जब संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान पर गुप्त सैन्य हमले किए। यह दावा वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में किया गया, जिसके मुताबिक अप्रैल में ईरान के लावान द्वीप स्थित ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया था, जिससे वहां बड़ी आग लगी और उत्पादन लंबे समय तक प्रभावित रहा।
हमला अप्रैल की शुरुआत में हुआ, उसी समय जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संघर्ष विराम की घोषणा कर रहे थे। ईरान ने उस समय कहा था, रिफाइनरी दुश्मन के हमले में क्षतिग्रस्त हुई है। इसके बाद तेहरान ने यूएई और कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे।
यूएई ने इन हमलों को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। हालांकि यूएई विदेश मंत्रालय ने कहा कि देश को किसी भी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई का जवाब देने का अधिकार है, जिसमें सैन्य कार्रवाई भी शामिल है। अमेरिका इस हमले से नाराज नहीं था, क्योंकि उस समय सीजफायर पूरी तरह लागू नहीं हुआ था।
--आईएएनएस
एवाई/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News Nation

















.jpg)

