भारत-दक्षिण अफ्रीका रणनीतिक साझेदारी को नई गति, जयशंकर की मंत्री रोनाल्ड लामोला के साथ बैठक
नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री रोनाल्ड लामोला के साथ हुई मुलाकात को उपयोगी बताया। इस दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी, बहुपक्षीय मुद्दों और संस्थागत सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा, आज शाम दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री रोनाल्ड लामोला से मिलकर खुशी हुई। हमने अपनी रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। साथ ही, आपसी हितों के बहुपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा की। संस्थागत तंत्रों के माध्यम से अपने संवाद को तेज करने की आवश्यकता पर सहमति बनी।
विदेश मंत्री रोनाल्ड लामोला ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, 14 मई की सुबह 10 बजे विदेश मंत्रियों का आगमन भारत मंडपम में होगा। इसके बाद 10.30 बजे पहले सेशन की शुरुआत होगी। फिर दिन के 1 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सेवा तीर्थ में सभी मंत्रियों की संयुक्त मुलाकात होगी।
इसके बाद 3.10 बजे दूसरे सेशन की शुरुआत होगी। फिर शाम 7 बजे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की तरफ से भारत मंडपम में ही डिनर का आयोजन किया जाएगा। समिट के अगले दिन, 15 मई को, सुबह 10 बजे तीसरे सेशन की शुरुआत होगी।
इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को चिली के अपने समकक्ष फ्रांसिस्को पेरेज मैकेना से मुलाकात की। द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा की।
विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, सुबह चिली के विदेश मंत्री फ्रांसिस्को पेरेज मैकेना से मुलाकात सकारात्मक रही। दोनों देशों ने बाजारों और आपूर्ति स्रोतों में विविधता लाने, प्राथमिकता वाले उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने और सर्विस इकोनॉमी को सुगम बनाने पर चर्चा की।”
उन्होंने आगे कहा, “हमने बहुपक्षीय और बहु-देशीय मंचों पर मिलकर काम करने पर भी सहमति जताई।”
--आईएएनएस
एवाई/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Uttarakhand News: 12 बजते ही उत्तराखंड से बड़ी खबरें |CM Dhami |Cabinet Meeting | Weather | Top News
Uttarakhand News: 12 बजते ही उत्तराखंड से बड़ी खबरें |CM Dhami |Cabinet Meeting | Weather | Top News #uttarakhandnews #cmdhami #cabinetmeeting #weatherupdate #news18up Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 19 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. बैठक में ऊर्जा बचत, प्रशासनिक सुधार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और ग्रामीण विकास से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए. सरकार ने ईंधन और ऊर्जा बचत को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री और मंत्रियों के वाहनों की संख्या 50 प्रतिशत कम करने, सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे लागू करने और सरकारी बैठकों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को बढ़ावा देने जैसे निर्णय लिए हैं. news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest newIs | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
News18



















