कौन है वो शख्स... जो भारतीय मेंस जूनियर हॉकी टीम का बन सकता है कोच, 48 साल के फ्रेडरिक के पास खेल प्रबंधन में है मास्टर्स की डिग्री
पीआर श्रीजेश की जगह भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम के कोच फ्रेडरिक सोयेज बन सकते हैं. 48 साल के सोयेज फ्रांस की मेंस हॉकी टीम के कोच रह चुके हैं. उनके पास खेल में मास्टर्स की डिग्री है.
कौन देगा प्रतीक यादव को मुखाग्नि, लखनऊ में 14 मई को होगा अंतिम संस्कार
समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के निधन के बाद पूरे यादव परिवार में शोक का माहौल है. लखनऊ में बुधवार को उनके निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर समर्थकों तक में दुख की लहर दौड़ गई. अब परिवार ने उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी हैं. जानकारी के मुताबिक 14 मई को लखनऊ में पूरे राजकीय और पारिवारिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
कौन देगा मुखाग्नि?
परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार प्रतीक यादव को मुखाग्नि उनके सौतेले भाई अखिलेश यादव की ओर से दी जा सकती है. हालांकि अंतिम निर्णय परिवार के वरिष्ठ सदस्य आपसी सहमति से लेंगे. यादव परिवार की परंपराओं और धार्मिक रीति-रिवाजों को ध्यान में रखते हुए अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां की जा रही हैं. समाजवादी परिवार से जुड़े कई नेता और रिश्तेदार लखनऊ पहुंच चुके हैं.
बताया जा रहा है कि अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समर्थक और राजनीतिक दलों के नेता शामिल हो सकते हैं. प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है.
अचानक निधन से हर कोई स्तब्ध
38 वर्षीय प्रतीक यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें तड़के लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डियोरेस्पिरेटरी फेल्योर और फेफड़ों में खून का थक्का जमना बताया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक शरीर में ब्लड क्लॉट बनने के बाद स्थिति तेजी से बिगड़ी और कार्डियक अरेस्ट हो गया. हालांकि विसरा रिपोर्ट आने के बाद कुछ अन्य चिकित्सीय पहलुओं पर भी स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.
राजनीति से दूर लेकिन चर्चाओं में रहते थे प्रतीक
प्रतीक यादव सक्रिय राजनीति से दूर रहे, लेकिन समाजवादी परिवार का हिस्सा होने के कारण हमेशा चर्चा में बने रहते थे. फिटनेस और लाइफस्टाइल को लेकर उनकी अलग पहचान थी. उनकी पत्नी अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं.
प्रतीक यादव के निधन की सूचना मिलते ही अखिलेश यादव भी लखनऊ पहुंचे. उन्होंने भाई को याद करते हुए कहा कि प्रतीक बेहद सरल और अच्छे स्वभाव के इंसान थे. परिवार के करीबी लोगों के मुताबिक अखिलेश यादव लगातार अंतिम संस्कार की तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं.
समर्थकों की उमड़ी भीड़
लखनऊ स्थित यादव परिवार के आवास पर सुबह से ही समर्थकों और शुभचिंतकों का पहुंचना जारी है. कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है. अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं.
यह भी पढ़ें - निधन से पहले प्रतीक यादव का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट बनी चर्चा का विषय, जानिए क्या था लिखा?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation




















