Responsive Scrollable Menu

मौसम: कहां होगी बारिश और कहां चलेगी लू? IMD ने दी जानकारी

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, और उत्तराखंड में 13 से 14 मई के बीच जबकि हिमाचल प्रदेश में 13 से 16 मई के दौरान हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

The post मौसम: कहां होगी बारिश और कहां चलेगी लू? IMD ने दी जानकारी appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

वैभव सूर्यवंशी ने मास्टरशेफ बनकर किचन में बनाई रोटियां:कहा- मम्मी की रोटी से ज्यादा गोल; यूजर्स बोले- खेलने पर ध्यान दो, राजस्थान को जिताओ

वैभव सूर्यवंशी, ये अब सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट का उभरता हुआ ब्रांड बन चुके हैं। IPL 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से न सिर्फ गेंदबाजों की नींद उड़ा रहे, बल्कि मास्टरशेफ बनकर किचन में रोटियां भी उछाल रहे। दरअसल, राजस्थान रॉयल्स की ओर उनका एक मजेदार वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वैभव मास्टरशेफ बनकर रोटियां बनाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, रोटी बेलने के बाद उसे बड़े गर्व से दिखा भी रहे हैं। वह अपनी बनाई हुई रोटी की तुलना अपनी मां की रोटियों से करते हुए कहते हैं, "ये देखो, ये तो मम्मी की रोटी से भी ज्यादा गोल बनी है..।" उनके इस आत्मविश्वास भरे अंदाज को देखकर नेटिजन्स उन्हें 'ऑलराउंडर' बता रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ये वीडियो देखकर भड़क गए। एक ने लिखा, "प्रैक्टिस पर ध्यान दो”, तो दूसरे ने लिखा,”भाई मैच तो जीतो।” वहीं एक यूजर तो बुरी तरह भड़का नजर आया और उसने फ्रेंचाइजी को ही घेर लिया। रोटी को हवा में उछाला… वीडियो की शुरुआत में वैभव बोलते हैं- “मास्टरशेफ वैभव सूर्यवंशी।” इसके बाद वे बताते हैं कि किचन में वो किस तरह कंट्रिब्यूशन देंगे। वैभव कहते हैं, “रोटी बना सकता हूं, उससे ज्यादा कुछ नहीं बना सकता।” फिर वे एक रोटी बेलकर कैमरे के सामने दिखाते हैं और कहते हैं- “ये पांडा का दो कान निकाला है मैंने।” इस दौरान वे काला चश्मा पहनकर रोटी सेकने की कोशिश भी करते हैं। उन्होंने एक पेशेवर शेफ की तरह रोटी को हवा में उछालकर पलटने की कोशिश की, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था, जैसे ही उन्होंने रोटी उछाली, वह सीधे नीचे गिर गई। रोटी गिरते ही वैभव के चेहरे के हाव-भाव देखने लायक था। रोटी बनाते समय वे खुद की तारीफ करते हुए कहते हैं, “बाकियों से बहुत अच्छा चल रहा है।” इसके बाद वैभव तीसरी रोटी बेलते हैं और बोलते हैं- “रोटी नंबर 3 रेडी।” इसी बीच जब कोई उनसे रोटी ले लेता है तो वे मजाकिया अंदाज में कहते हैं- ‘ही इज टेकिंग आवर रोटी’ यूजर्स बोले- खेलने पर ध्यान दो राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले सात में से पांच मुकाबले हार चुकी है। कई मौकों पर टीम को वैभव पर काफी ज्यादा निर्भर भी देखा गया है। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क गए। एक यूजर ने लिखा, “खेलने पर ध्यान दो।” वहीं दूसरे ने कहा, “भाई, मैच तो जीतो।” एक अन्य यूजर ने फ्रेंचाइजी को घेरते हुए लिखा, “15 साल के लड़के की कमाई पर पलने वाली तुम्हारी फ्रेंचाइजी, शर्म करो थोड़ी बहुत। कितना बेचोगे इस बच्चे को? पूरी टीम इस एक बच्चे पर निर्भर है, शर्म नहीं आती उससे ऐसी वीडियोज बनवाते हुए?” वैभव ने थामा कैमरा, हेलमेट उतारकर कहा- अपने हीरो को देख लो IPL 2026 के शुरुआती मैच के दौरान वैभव बल्ला छोड़ कैमरे पर हाथ आजमाते नजर आए थे। हाथ में कैमरा लिए वैभव कहते हैं, “कुछ तो काम करो, टाइम पास करने से अच्छा है।” इसके बाद अलग-अलग एंगल से ग्राउंड का शॉट बनाने लगते हैं। कुछ देर कैमरे पर हाथ आजमाने के बाद वैभव कैमरे को लॉक करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनसे लॉक नहीं होता। तब वैभव कहते हैं, "बहुत मुश्किल है ये।" इसके बाद वे अपना हेलमेट उतार देते हैं। हेलमेट उतारने के बाद वैभव ने कहा, “हेलमेट निकाल लेता हूं तभी तो देखोगे हीरो को।’ इसके बाद फिर वह कैमरे से वीडियो बनाने लगते हैं। थोड़ी देर संघर्ष करने के बाद वैभव हार मान लेते हैं और कहते हैं, ‘मेरे से ये सब नहीं होगा। मेरे लिए क्रिकेट ही ठीक है।” कैमरा थामे वैभव की 3 तस्वीरें देखिए… वैभव ने 11 मैचों में बनाए 440 रन वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक 11 मैचों की 11 पारियों में 440 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 1 शतक और 2 अर्धशतक दर्ज हैं। इस सीजन में उनका औसत 40.00 और स्ट्राइक रेट 236.56 का रहा है, जो उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी को दिखाता है। वैभव ने अभी तक 38 चौके और 40 छक्के जड़े हैं, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली को और भी खास बनाता है। क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी की परफॉर्मेंस जानिए ऑरेंज कैप हासिल करने के लिए वैभव को चाहिए 91 रन वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप हासिल कर नंबर 1 पर बने हुए थे। हालांकि, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में वह पांचवें पायदान पर आ गए हैं। अभी हेनरिक क्लासेन हैं 494 रनों के साथ इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं अभिषेक शर्मा 475 रनों के साथ दूसरे, 468 रनों के साथ केएल राहुल तीसरे और 409 रनों के साथ ईशान किशन चौथे नंबर पर है। वैभव सूर्यवंशी को अगर आज ऑरेंज कैप हासिल करनी है तो गुजरात टाइटंस के खिलाफ कम से कम 91 रन बनाने होंगे।

Continue reading on the app

  Sports

Suryakumar के बाद कौन? Ravi Shastri ने बताया, Sanju Samson हैं T20 कप्तानी के प्रबल दावेदार

पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का कहना है कि भारत को टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन अगले दो-तीन साल में क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में राष्ट्रीय टीम की कप्तानी के लिए एक मजबूत दावेदार होंगे। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम ने दो महीने पहले घरेलू मैदान पर आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का खिताब जीता था जिसमें 31 वर्षीय सैमसन को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया था।

शास्त्री ने कहा कि जब 2028 में अगला टी20 विश्व कप आएगा तब तक भारत को शायद सूर्यकुमार की जगह लेने के लिए किसी को ढूंढना पड़ सकता है क्योंकि उस समय मौजूदा कप्तान 37 साल के हो चुके होंगे। ‘द आईसीसी रिव्यू’ के अनुसार शास्त्री ने कहा, ‘‘जब 2028 में अगला टी20 विश्व कप खेला जाएगा, तब तक भारत शायद एक नए कप्तान की तलाश में हो सकता है। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि अगले कुछ साल में सूर्यकुमार का प्रदर्शन कैसा रहता है। ’’ भारत के इस पूर्व आल राउंडर ने कहा, ‘‘लेकिन संजू सैमसन ने खुद को कप्तानी की भूमिका के लिए एक मजबूत दावेदार के तौर पर पेश किया है क्योंकि उन्होंने बीते समय में राजस्थान रॉयल्स के लिए यह भूमिका निभाई है। ’’

सैमसन ने आईपीएल में पांच साल तक राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की है जिसमें 2022 का सत्र भी शामिल है जिसमें टीम उपविजेता रही थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सैमसन अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे हैं। 31 वर्षीय इस खिलाड़ी ने भारत के टी20 विश्व कप अभियान के दौरान लगातार तीन अर्धशतक जड़े थे। शास्त्री ने कहा, ‘‘लेकिन इस सत्र में उसने जिस तरह का खेल दिखाया है, वह शानदार रहा हैं। विशेषकर टी20 विश्व कप में उन्होंने अकेले दम पर भारत को कई बड़े मैच क्वार्टर-फाइनल (वेस्टइंडीज, सुपर आठ), सेमीफाइनल और फाइनल जिताए। जिस तरह से उन्होंने जिम्मेदारी संभाली और जिस परिपक्वता का प्रदर्शन वह अब आईपीएल में कर रहे हैं, उसे देखते हुए मेरी नजर में वह भविष्य में कप्तानी के लिए एक बेहद मजबूत और स्पष्ट दावेदार हैं। ’’

शास्त्री ने यह भी कहा कि सैमसन की निरंतरता को लेकर उठने वाले सवाल अब अतीत की बात हो गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सैमसन ने उन सभी सवालों पर विराम लगा दिया है। उसमें काबिलियत तो हमेशा से थी, बल्कि लोग इसलिए निराश होते थे क्योंकि वह अपनी उस काबिलियत के साथ न्याय नहीं कर पाता था।

Fri, 15 May 2026 15:59:14 +0530

  Videos
See all

Bhojshala Verdict : Bhojshala Case में हिंदू पक्ष कैसे जीता? Vishnu Shankar Jain ने बताया पूरा सच #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T10:44:28+00:00

West Bengal News: जब सीएम सुवेंदु ने नंदीग्राम से दिया इस्तीफा! | #shorts #bjp #tmc #suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T10:44:51+00:00

MP Dhar Bhojshala News:कोर्ट के फैसले के बाद 'धार' में लगे 'जय श्री राम' के नारे! | High Court | ASI #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T10:45:42+00:00

Indore High Court Verdict on Dhar Bhojshala Live: हिंदू पक्ष की जीत | Bhojshala Mandir #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T10:43:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers