Responsive Scrollable Menu

पीएम की बचत की अपील,दिल्ली में मंत्री ई-रिक्शा से चले:MP- जज साइकिल से हाईकोर्ट पहुंचे, CM का काफिला घटा; यूपी में वर्क फ्रॉम होम

पीएम मोदी की बचत की अपील का असर चार राज्यों में दिख रहा है। दिल्ली में मंत्री आशीष सूद ने कार्यक्रम में जाने के लिए पहले मेट्रो, फिर ई-रिक्शा की सवारी की। मध्यप्रदेश में जस्टिस डीडी बंसल साइकिल चलाकर हाईकोर्ट पहुंचे। यही नहीं सीएम मोहन यादव ने अपने काफिल में गाड़ियों की संख्या घटा दी है। उधर उत्तर प्रदेश में सांसद-विधायकों को एक दिन बस-मेट्रो से चलने का आदेश दिया गया। वहीं राज्य में जितनी भी बड़े कॉरपोरेट ऑफिस हैं वहां हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम होगा। इसके अलावा महाराष्ट्र में मंत्री आशीष सेलार ने विदेश यात्रा टालने का ऐलान किया। उन्होंने सोमवार को कहा कि वे इस साल फ्रांस में होने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल नहीं होंगे। 1. मध्य प्रदेश: VIP काफिलों पर ब्रेक, CM घटाएंगे गाड़ियां मध्यप्रदेश में अब मंत्रियों और वीआईपी काफिलों में गाड़ियों की संख्या सीमित की जाएगी। साथ ही सरकारी दौरों और भ्रमण के दौरान रैलियों पर भी रोक रहेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव को Z+ सुरक्षा श्रेणी प्राप्त है। इसी वजह से उनके काफिले में अब तक कुल 13 वाहन शामिल रहते थे। नए आदेश के बाद भोपाल में स्थानीय भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री के काफिले में अब सिर्फ 8 वाहन शामिल होंगे। पूरी खबर पढ़ें… 2. उत्तर प्रदेश: सांसद-विधायक एक दिन बस-मेट्रो से चलेंगे; 2 दिन वर्क फ्रॉम होम देश में ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी की अपील के बाद यूपी में योगी सरकार ने मंगलवार को 7 बड़े फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों और अफसरों का काफिला 50% घटेगा। हफ्ते में एक दिन इन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट या बस-मेट्रो से चलना होगा। सभी सरकारी बैठकें, सेमिनार, कॉन्फ्रेंस, वर्कशॉप वर्चुअल होंगी। राज्य सचिवालय की भी 50% बैठकें वर्चुअल होंगी। सीएम ने कहा, जिन कंपनियों में बड़ी संख्या में कर्मचारी हैं, उन्हें सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम के लिए राज्य स्तर पर एडवाइजरी जारी की जाए। सीएम योगी ने लोगों से 10 अपील भी की है। उन्होंने कहा कि हफ्ते में एक दिन नो व्हीकल डे मनाया जाए। पेट्रोल-डीजल और बिजली बचाएं। सजावटी लाइटें कम जलाई जाएं। पूरी खबर पढ़ें… 3. दिल्ली: मंत्री आशीष सूद पहले मेट्रो, फिर ई-रिक्शा से कार्यक्रम में पहुंचे दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मंगलवार को दिल्ली मेट्रो में INA से कड़कड़डूमा कोर्ट तक सफर कियाञ फिर मेट्रो स्टेशन से सूरजमल विहार में स्थित 'CM श्री स्कूल' तक जाने के लिए ई-रिक्शा लिया। वहां उन्होंने जोन 1 और 2 के स्कूलों के प्रमुखों के साथ एक सेशन में हिस्सा लिया। 4. महाराष्ट्र: मंत्री फ्रांस नहीं जाएंगे, विभाग के खर्च कम किए महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार ने कहा वे इस साल फ्रांस में होने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल नहीं होंगे। शेलार ने कहा- चुनौतीपूर्ण समय में राष्ट्रीय हितों को सबसे ऊपर रखते हुए विभागीय खर्च में संयम बरतने का फैसला लिया गया है। राज्य के सांस्कृतिक मामलों, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मंत्री ने कहा कि वर्चुअल प्लेटफॉर्म के जरिए मीटिंग की जाएंगी। हालांकि, शेलार ने कहा कि सरकारी तंत्र कांस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा ले रही मराठी फिल्मों के लिए जरूरी तालमेल जारी रखेगा। मराठी सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए जहां भी ज़रूरी होगा, वे ऑनलाइन हिस्सा लेंगे। दो दिन, दो जगह, पीएम ने अपील दोहराई 11 मई: वडोदरा में मोदी बोले- पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें 10 मई: हैदराबाद में पीएम बोले- विदेश यात्रा को टाल दें

Continue reading on the app

SRH के खिलाफ मैच में गुजरात टाइटंस की जीत के 5 नायक कौन? गेंदबाजों ने संभाला मोर्चा, 2 बैटर भी चले

आईपीएल 2026 में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस की जीत के 5 हीरो कौन-कौन से रहे, आइए आपको बताते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

रबाडा-होल्डर के आगे हैदराबाद का सरेंडर, आरसीबी को पछाड़ टेबल टॉपर बनी गुजरात, प्लेऑफ में एंट्री पक्की!

SRH vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से धूल चटाकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. टूर्नामेंट के 56वें मुकाबले में शुभमन गिल की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 86 रन पर समेटकर सीजन की अपनी आठवीं जीत दर्ज की. गुजरात ने हैदराबाद के सामने 169 रन का लक्ष्य रखा था. गुजरात अब अंकतालिका में नंबर-1 बन चुकी है. वहीं, हैदराबाद हार से अब तीसरे स्थान पर खिसक गई है. Tue, 12 May 2026 23:07:27 +0530

  Videos
See all

Can Keir Starmer fight off the pressure to resign? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T21:20:01+00:00

Crime News Today: दहशत फैलाने वाले 'Psycho Killer' का पुलिस ने किया एनकाउंटर! Encounter News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T21:00:22+00:00

NEET-UG 2026 Paper Leak: 'ये Telegram तो..' Khan Sir ने चेताया ! #shorts #khansir #neetug2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T21:02:25+00:00

Underground Gun Factory Busted: बदमाशों के पास मिले खतरनाक हथियार! Crime News | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T21:30:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers