Responsive Scrollable Menu

हान चेंग ने 'विश्व डिजिटल शिक्षा सम्मेलन- 2026' के उद्घाटन समारोह में भाग लिया

बीजिंग, 12 मई (आईएएनएस)। चीन के चच्यांग प्रांत की राजधानी हांगचो में आयोजित 2026 विश्व डिजिटल शिक्षा सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में चीनी उपराष्ट्रपति हान चेंग ने भाग लिया और संबोधन दिया।

हान चेंग ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई जैसी डिजिटल प्रौद्योगिकियां तेजी से विकसित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग शिक्षा के क्षेत्र पर एआई के गहरे प्रभाव को बहुत महत्व देते हैं। साथ ही, वे उच्च गुणवत्ता वाली प्रतिभाओं के विकास के लिए सभी शैक्षिक स्तरों और पूरे समाज में एआई की व्यापक शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर देते हैं।

उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में चीन राष्ट्रीय डिजिटल शिक्षा रणनीति को सक्रिय रूप से आगे बढ़ा रहा है। डिजिटल तकनीक की मदद से शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की गति तेज की जा रही है। चीन दुनिया भर के विद्यार्थियों के साथ उच्च गुणवत्ता वाले डिजिटल शिक्षा संसाधन साझा कर रहा है और सभी पक्षों के सहयोग से अधिक न्यायसंगत, समावेशी और सतत वैश्विक डिजिटल शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण को बढ़ावा दे रहा है।

हान चेंग ने यह भी कहा कि एआई और अन्य डिजिटल प्रौद्योगिकियों का शिक्षा के साथ एकीकरण वैश्विक शिक्षा विकास के लिए एक बड़ा अवसर है, लेकिन इसके साथ कई साझा चुनौतियां भी जुड़ी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि चीन डिजिटल शिक्षा के विकास, उसके शासन मॉडल और संबंधित नियमों व मानकों को बेहतर बनाने के लिए सभी देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार है, ताकि डिजिटल शिक्षा में सुधार और नवाचार को आगे बढ़ाया जा सके।

सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में स्विट्जरलैंड के संघीय राष्ट्रपति और आर्थिक मामलों, शिक्षा तथा अनुसंधान विभाग के प्रमुख गाय पारमेलिन ने वीडियो संदेश दिया। वहीं, यूनेस्को के महानिदेशक खालिद अल-एनानी भी समारोह में उपस्थित रहे और उन्होंने संबोधन दिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पाव भाजी से भी पूरी करें 27 ग्राम प्रोटीन, फिटनेस इंफ्लुएंसर ने शेयर की कमाल की रेसिपी

स्ट्रीट फूड का नाम आते ही सबसे पहले पाव भाजी का स्वाद दिमाग में घूम जाता है, लेकिन क्या हो अगर यही पाव भाजी हेल्दी भी हो और प्रोटीन से भरपूर भी. फिटनेस इंफ्लुएंसर Vanshika Khurana ने एक ऐसी हाई-प्रोटीन पाव भाजी रेसिपी शेयर की है, जो फिटनेस और स्वाद दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. इस रेसिपी में करीब 27 ग्राम प्रोटीन और सिर्फ 503 कैलोरी मिलती है, जो इसे हेल्थ कॉन्शियस लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनाती है.

Continue reading on the app

  Sports

MS Dhoni को पछाड़ बनाया रिकॉर्ड, फिर शतक जड़कर बोले Virat Kohli- रन नहीं बनते तो बेचैनी होती है, नर्वस हो जाता हूं

भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि प्रदर्शन के दबाव को लेकर बैचेनी उन्हें भी होती है और आईपीएल में पिछले दो मैचों में शून्य पर आउट होने से वह नर्वस हो गए थे। 37 वर्ष के कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिये 60 गेंद में नाबाद 105 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की। आरसीबी छह विकेट से जीत दर्ज करके आईपीएल की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें: Virat Kohli के शतक से RCB टॉप पर, Sunil Gavaskar बोले - इस चैंपियन का कोई तोड़ नहीं

कोहली ने आईपीएल में नौवां शतक जड़ा और महेंद्र सिंह धोनी तथा रोहित शर्मा (279) को पछाड़कर लीग में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। प्लेयर आफ द मैच कोहली ने बाद में प्रसारक से कहा ,‘‘ पिछले दो मैचों में रन नहीं बना पाने से मैं काफी बेचैन था। मुझे पता था कि मैं अच्छा खेल सकता हूं और रन बना सकता हूं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ऐसे में जब आप रन नहीं बना सके और टीम के लिये योगदान नहीं दे सके तो बेचैनी होती है। मेरा हमेशा से लक्ष्य टीम के लिये योगदान देने का रहा है। मैं लगातार बेहतर प्रदर्शन की कोशिश करता हूं ताकि अपना सर्वश्रेष्ठ टीम को देकर छाप छोड़ सकूं।’’

कोहली ने स्वीकार किया कि पिछले दो मैचों में खाता नहीं खोल पाने से वह नर्वस थे लेकिन यह भी कहा कि नाकामी खिलाड़ी के विकास में भूमिका निभाती है। उनहोंने कहा ,‘‘ शतक जमाने के बाद जश्न बड़ा नहीं था क्योंकि हमें अंकों की अहमियत पता है। हम सभी टीम के लिये खेलने का प्रयास करते हैं। इसलिये कहते हैं कि दबाव अच्छा रहता है क्योंकि इससे आपको अपना खेल निखारने में मदद मिलती है। दो मैचों में अच्छा नहीं खेल पाने से नर्वस था जिससे अच्छे प्रदश्रन में मदद मिली। इसलिये नाकामियां भी जरूरी है जो और बेहतर करने के लिये प्रेरित करती हैं।

Thu, 14 May 2026 15:20:19 +0530

  Videos
See all

Rescuers search rubble of Kyiv flats after massive Russian strikes kill two. #Ukraine #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T10:15:01+00:00

Prateek Yadav Death : प्रतीक की विदाई पर रो पड़े बड़े भाई अखिलेश यादव | Akhilesh Yadav Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T10:15:06+00:00

Bengal Bulldozer Action News | स्थानीय मुस्लिम महिला ने CM सुवेंदु से लगाई ये गुहार #westbengalnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T10:15:21+00:00

BJP on Rahul Gandhi News : राहुल गांधी की आमदनी कम और खर्च ज्यादा? #shorts #ytshorts #sambitpatra #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T10:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers