जीतू पटवारी ने केन-बेतवा परियोजना का विरोध कर रहे आदिवासियों से की मुलाकात, कहा “बीजेपी की तानाशाही ज़्यादा नहीं चलेगी”
पन्ना जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सोमवार को ढोढन बांध पहुंचे। यहां उन्होंने आंदोलन कर रहे आदिवासी परिवारों से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं के साथ पहुंचे जीतू पटवारी ने प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं। मुलाकात के दौरान कई विस्थापित आदिवासी भावुक हो गए और अपनी पीड़ा बताते हुए रो पड़े।
इस दौरान इलाके में भारी पुलिस बल और बैरिकेड्स लगाए गए थे, जिसे लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने उन्हें आंदोलनकारी परिवारों तक पहुंचने से रोकने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात किया। उन्होंने सवाल किया कि मध्यप्रदेश में भाजपा का राज है या तालिबान का। उन्होंने बीजेपी पर संविधान को तार तार करने का आरोप लगाया।
जीतू पटवारी ने आंदोलनरत आदिवासियों से मुलाकात की
पन्ना जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत प्रस्तावित ढोढन बांध और उससे जुड़े विस्थापन को लेकर आदिवासी और ग्रामीण परिवारों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। परियोजना से प्रभावित कई गांवों के लोग पिछले कई दिनों से धरना देकर मुआवजा, पुनर्वास और जमीन बचाने की मांग कर रहे हैं। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कांग्रेस नेताओं के साथ ढोढन बांध कार्यस्थल पर पहुंचे और आंदोलनरत विस्थापित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने आंदोलनकारियों से कहा कि राहुल गांधी ने मुझे आप लोगों की लड़ाई लड़ने के लिए भेजा है।
मुलाकात के दौरान कई आदिवासी परिवार भावुक दिखाई दिए। कुछ लोगों ने प्रशासन पर दबाव बनाने और विरोध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के आरोप लगाए। विस्थापितों का कहना था कि पुलिस सुरक्षा के बीच निर्माण कार्य कराया जा रहा है और कुछ गांवों में परिवारों पर घर खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है।
“कांग्रेस संघर्षरत परिवारों के साथ है”
जीतू पटवारी ने आंदोलनकारियों से कहा कि कांग्रेस विस्थापित आदिवासी और किसान परिवारों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष सिर्फ जमीन का नहीं बल्कि जल, जंगल, जमीन और सम्मान की रक्षा का मुद्दा भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई प्रभावितों को उचित मुआवजा और पुनर्वास का लाभ नहीं मिला। कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार ने मुआवजे के नाम पर प्रभावित परिवारों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि “जनता की आवाज़ को दबाने की हर कोशिश एक दिन सत्ता के अहंकार को जवाब देती है। इतिहास गवाह है, तानाशाही ज्यादा दिन नहीं टिकती है।”
पुलिस ने की रोकने की कोशिश, जीतू पटवारी ने लगाया तानाशाही का आरोप
इससे पहले जीतू पटवारी के काफिले को पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रास्ते में रोकने की कोशिश की। इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार आदिवासियों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 19(1)(d) के तहत प्रत्येक नागरिक को देश में कहीं भी आने-जाने का अधिकार है, लेकिन प्रदेश में लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि विस्थापित परिवारों की समस्याओं को सुनने के बजाय प्रशासन आंदोलन को दबाने में लगा हुआ है। कांग्रेस ने पूरे घटनाक्रम को सरकार की तानाशाही बताते हुए कहा कि पार्टी संघर्षरत आदिवासी और किसान परिवारों के साथ खड़ी है।
20 मई से शुरू होंगे AFCAT 2 2026 के लिए आवेदन, शॉर्ट नोटिस जारी, जानें चयन प्रक्रिया और पात्रता
भारतीय वायु सेना ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2 (AFCAT 2 2026) के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 20 मई से शुरू होने वाली है। योग्य उम्मीदवार 19 जून 2026 रात 11:30 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://afcat.edcil.co.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे।
रिक्त पदों की संख्या 300 से अधिक होने की उम्मीदवार है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया जाएगा। डिटेल नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होगा। जिसे पढ़ने के बाद ही उम्मीदवारों को आवेदन करने की सलाह दी जाती है। पाठ्यक्रम की शुरुआत जुलाई 2027 के पहले सप्ताह में होगी। पुरुष और महिला दोनों ही आवेदन कर पाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता
फ्लाइंग ब्रांच के लिए ग्रेजुएशन के साथ-साथ उम्मीदवारों का बारहवीं में फिजिक्स और गणित विषय के साथ पास होना अनिवार्य है। बीटेक/बीई डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में B.Tech की डिग्री होनी। गेट स्कोर एंट्री के लिए वैलिड गेट स्कोर होना भी अनिवार्य है। ग्राउंड ड्यूटी नॉन टेक्निकल पदों के लिए संबंधी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
फ्लाइंग ब्रांच उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष है। वहीं ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और नॉन टेक्निकल पदों के लिए आयु सीमा 20 से लेकर 26 वर्ष तय की गई है। आरक्षित कैटेगरी की उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और वेतन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू के आधार पर होगा। सबसे पहले आवेदनों की स्क्रीन होंगी। इसके बाद परीक्षा आयोजित की जाएगी। दूसरा चरण एसएसबी इंटरव्यू का होगा, जिसमें साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप टेस्ट, इंटरव्यू इत्यादि शामिल हैं। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल हो पाएंगे। इसके बाद मेडिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी।
नियुक्ति के बाद लेवल 10 के तहत 56,100 से लेकर 1,77,500 रुपये तक वेतन मिलेगा। फ्लाइट कैडेट के लिए एक साल की ट्रेनिंग के दौरान फिक्स्ड स्टाइपेंड 56,100 रुपये प्रतिमाह होगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर AFCAT 2/2026 रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद लॉगिन करके आवेदन पत्र को भरें।
- दस्तावेजों को अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका कंफर्मेशन पेज निकालकर अपने पास जरूर रख सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






