Responsive Scrollable Menu

राहुल द्रविड़ ने खरीदी फ्रेंचाइजी, रविचंद्रन अश्विन को बनाएंगे कप्तान, इस विदेशी लीग में दिखेगा भारतीयों का जलवा

Rahul Dravid CO-OWN Dublin franchise in ETPL: T20 क्रिकेट वक्त के साथ बढ़ता जा रहा है और अब यूरोप में भी जल्द टी-20 लीग की शुरुआत होने वाली है, जिसका नाम है यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग (ETPL) है. इस लीग से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है, जो भारतीय क्रिकेट फैंस को रोमांच से भर देगी. भारत के दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व हेड कोच रहे राहुल द्रविड़ को डबलिन गार्डियंस का मालिक घोषित किया गया है. यह घोषणा डबलिन में आयोजित एक ऐतिहासिक ईटीपीएल कार्यक्रम में की गई, जहां द्रविड़ को औपचारिक रूप से फ्रैंचाइज़ मालिक के रूप में पेश किया गया. इसी के साथ इस साल सितंबर में शुरू होने वाली इस विदेशी लीग की शुरुआत से पहले 6 टीमों की संरचना को अंतिम रूप दे दिया गया है.

डबलिन गार्डियंस के सह-मालिक बने राहुल द्रविड़

पूर्व भारतीय कप्तान और हेड कोच रहे राहुल द्रविड़ को नई यूरोपीय ट्वेंटी20 लीग में डबलिन फ्रेंचाइजी का सह-मालिक बनाया गया है. 53 वर्षीय द्रविड़ उस भारतीय समूह का हिस्सा बन गए हैं, जिसने सितंबर में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में टीम खरीदी है. इंडियन प्रीमियर लीग में खेल चुके और कोचिंग दे चुके द्रविड़, छह टीमों वाली यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) के मालिकों में शामिल होने वाले पूर्व क्रिकेटर हैं. इस लीग में बेलफास्ट, एडिनबर्ग, ग्लासगो, रॉटरडैम और एम्स्टर्डम की टीमें होंगी.

रविचंद्रन अश्विन हो सकते हैं टीम के कप्तान

भारत के दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) की फ्रेंचाइजी डबलिन गार्डियंस के मालिक हैं. ये लीग इस साल सितंबर में लॉन्च होने वाली है. राहुल द्रविड़ द्वारा फ्रेंचाइजी खरीदने के बाद से ही सोशल मीडिया के हवाले से खबर सामने आ रही है कि डबलिन गार्डियंस के कप्तान रविचंद्रन अश्विन होंगे. अश्विन के पास टी-20 क्रिकेट का अच्छा-खासा अनुभव है, जिसका इस्तेमाल करके वह अपनी टीम को आगे ले जा सकते हैं.

राहुल द्रविड़ युवाओं को करना चाहते हैं तैयार

भारत के दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ सितंबर में लॉन्च होने वाली ETPL में वे टीम के स्वामित्व के साथ-साथ उभरती प्रतिभाओं को मंच देने के विजन से जुड़े हैं. ईटीपीएल के आयोजकों ने सोमवार को एक बयान में कहा कि आयरलैंड की राजधानी की टीम को डबलिन गार्डियंस कहा जाएगा.

राहुल द्रविड़ ने इस मौके पर कहा, “डबलिन में पहले से ही क्रिकेट के प्रति काफी उत्साह है और यहां लोग क्रिकेट को काफी पसंद करते हैं. इससे यहां क्रिकेट के विकास की काफी अधिक संभावनाएं हैं. अगली पीढ़ी को तैयार करना हमेशा से मेरे लिए महत्वपूर्ण रहा है, और मुझे विश्वास है कि ETPL इस यात्रा में एक सार्थक भूमिका निभा सकता है."

अभिषेक शर्मा ने जताई खुशी

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन, जो यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग के सह-संस्थापकों में से एक हैं. राहुल द्रविड़ के ETPL में सह-मालिक के तौर पर शामिल होने पर खुशी जाहिर की.

उन्होंने कहा, "यह बिल्कुल भी मुश्किल नहीं था. जिस दिन हमने राहुल द्रविड़ से बात की, तभी वह काफी पॉजिटिव थे. हमारी सभी बातचीत पॉजिटिव रहीं. मुझे खासतौर से यह बात पसंद आई कि हर कोई तो बिजनेस की बात कर सकता है, उनके पास टीमें हैं और बातचीत चल रही है, लेकिन उनका ध्यान क्रिकेट की क्वालिटी और खिलाड़ियों की क्वालिटी पर था. इसीलिए मुझे बहुत खुशी हुई कि हमने टीम खरीदने के लिए राहुल द्रविड़ से संपर्क किया. हम जानते थे कि उनका ध्यान क्रिकेट पर ही रहेगा. ETPL में उन्हें मालिकों में से एक के रूप में पाकर मैं काफी खुश हूं."

यहां देखें सभी 6 टीमों और उनके मालिकों के नाम

डबलिन फ्रेंचाइजी – राहुल द्रविड़

बेलफास्ट फ्रेंचाइजी – ग्लेन मैक्सवेल और रोहन लुंड

एडिनबर्ग फ्रेंचाइजी – काइल मिल्स, नाथन मैकुलम और राहेल वाइजमैन

ग्लासगो फ्रेंचाइजी – विपुल अग्रवाल और क्रिस गेल

एम्स्टर्डम फ्रेंचाइजी – स्टीव वॉ, जेमी ड्वायर और टिम थॉमस

रॉटरडैम फ्रेंचाइजी – जॉन्टी रोड्स, फाफ डु प्लेसिस, ग्लासिन और समीर शाह, मधुकर श्री प्रबंध भागीदार के रूप में

ये भी पढ़ें: IPL 2026: पंजाब किंग्स अब हो सकती है प्लेऑफ की रेस से बाहर, लगातार चौथी हार के बाद अब ऐसा है पूरा समीकरण

Continue reading on the app

How to Make Magaz: खरबूजा खाने के बाद फेंक रहे हैं बीज! घर बैठे आसानी से बनाएं 800 रुपये किलो बिकने वाले ये Seeds

How to Make Magaz: हम जब भी फल खाते हैं तो उसके बीजों और छिलकों को फेंक देते हैं. मगर कुछ फल ऐसे होते हैं, जिनके बीज हमें बचाकर रखने चाहिए. ताकि उनसे हम कुछ बना सके. गर्मियों में खरबूज खूब खाया जाता है. इसकी खासियत है कि इसके बीज तरबूज की तरह फैले नहीं होते हैं. खरबूजे के बीज सिर्फ एक जगह इक्ट्ठा होते हैं. अगर आप इन बीजों को कूड़े में डाल रहे हैं तो यह गलति दोबारा मत करना. ये सफेद बीज असल में हमारी सेहत के लिए सोना है.

जी हां, आपने मगज के बारे में सुना होगा. ये वो बीज होते हैं, जिन्हें हम मिठाइयों में सजाने के लिए और ग्रेवी को गाढ़ा बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. मगज कुछ और नहीं बल्कि खरबूजे के सूखे बीज ही होते हैं. आप इन्हें घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. कैसे? तो चलिए इस आर्टिकल में आपको सिखाते हैं.

खरबूजे के बीजों से मगज कैसे बनाएं?

1.बीजों को इक्ट्ठा करें- सबसे पहले तो खरबूज काटते समय एक चम्मच की मदद से सारे बीजों को निकाल दें. बीजों में लगा हुआ गूदा हटाने के लिए इसे साफ करना जरूरी है.

ये भी पढ़ें- Pan Gulkand Sharbat Recipe: गर्मी और लू से बचने के लिए घर पर बनाएं पान-गुलकंद का शरबत, नोट कर लें रेसिपी

2.छलनी से साफ करें- अब बीजों को चाय की छलनी में डालकर हल्का-हल्का चम्मच की मदद से मसलकर चलते हुए पानी के नीचे साफ कर लें. आप देखेंगे की बीज पर लगा गूदा हट जाएगा.अब ये बीज चिपचिपे भी नहीं लगेंगे.

3.धूप दिखाएं- अब धुले हुए बीजों को एक सूती कपड़े में बिछाएं या किसी बड़ी प्लेट पर फैला दें. अब इन्हें धूप में सुखाएं. धूप इन बीजों पर सीधी पड़नी चाहिए ताकि ये कुरकुरी हो जाए. वैसे तो 1 दिन की धूप काफी होती है, मगर आप चाहे तो 2 दिन लगातार बीजों को धूप में रख सकते हैं.

4.छिलका ऐसे हटाएं- अब सूखे हुए बीजों पर से छिलका हटाने के लिए एक जादुई ट्रिक फॉलो करें. आपको सबसे पहले एक साफ कपड़े को बिछाना है. उस पर सूखे हुए बीज फैला दें. अब बेलन लें और बीजों के ऊपर चलाएं. हल्का-हल्का दबाव बनाते हुए बीजों के ऊपर दो से तीन बार बेलन चलाएं. ज्यादा जोर न लगाएं वरना बीज भी पिस जाएंगे. अब आप देखेंगे कि सभी छिलके चटक कर अलग हो जाएंगे. इन्हें हटा लें और मगज साइड कर दें.

5.मगज को कैसे स्टोर करें- छिलका हटाने के बाद बीजों को थाली में निकालें और हल्का हल्का झटक लें. इससे हल्की-फुल्की धूल या सूखे छिलके भी साइड हो जाएंगे. अब आपके पास सफेद मगज मिल जाएंगे. इसे स्टोर करने के लिए आपको एक एयर टाइट कंटेनर में भर कर रखें. ज्यादा लंबे समय तक स्टोर करने के लिए आप इसे तवे पर हल्का रोस्ट कर सकते हैं. इसके बाद आप एयर टाइट डिब्बे में रख सकते हैं.

कैसे करें मगज का इस्तेमाल?

  • मगज के बीजों को आप दूध के साथ पीसकर ले सकते हैं.
  • आप इसे स्मूदी और शेक में मिलाकर ले सकते हैं.
  • ये ग्रेवी को गाढ़ा बनाने के लिए यूज किए जाते हैं.
  • मगज को पानी में भिगोकर खा सकते हैं.
  • मिठाइयों में भी मगज का इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Mango Masala Mojito Recipe: गर्मी में लू से बचने के लिए घर पर झटपट बनाएं कच्चे आम का मोजितो, रेसिपी करें नोट

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: तिलक वर्मा की पारी ने पलटा मैच, मुंबई ने पंजाब को 6 विकेट से हराया

IPL 2026, PBKS vs MI: आईपीएल 2026 के 58वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ एक रोमांचक जीत हासिल की. इसी के साथ मुंबई ने सीजन में चौथी बार मुकाबला अपने नाम किया. वहीं, पंजाब को 5वीं हार का सामना करना पड़ा. Thu, 14 May 2026 23:22:37 +0530

  Videos
See all

Shatrughan Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा ये क्या बोलने लगे ? #shorts #ytshorts #shatrughansinha #mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T18:35:07+00:00

Anjana Om Kashyap | नाम की स्पेलिंग बदलकर चीन पहुंचे रुबियो ? | China | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T18:30:18+00:00

Shatrughan Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा ने कह दी बड़ी बात ! #shorts #ytshorts #shatrughansinha #mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T18:33:58+00:00

NEET पेपर लीक मामले में Dharmendra Pradhan के घर बड़ी बैठक, एक्शन प्लान पर मंथन तेज | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T18:31:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers