'नेगेटिव चेहरा है तुम्हारा, हिरोइन नहीं बन पाओगी कभी...', इस एक्ट्रेस ने झेला रिजेक्शन का दर्द, अब सुनाई अपबीती
Rubina Dilaik Career Struggle: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रूबीना दिलैक (Rubina Dilaik) आज छोटे पर्दे पर बड़ा नाम कमा चुकी हैं. उन्होंने अपने सीरियल्स के जरिए घर-घर में पहचान बना ली है. लेकिन यहां तक पहुंचने का उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं था. उन्होंने करियर के शुरुआती में बहुत कठिनाइयों का सामना किया. इस बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने दर्द का बयां किया. जिसने फैंस को भी इमोशनल कर दिया. एक्ट्रेस ने बताया कि इंडस्ट्री में आने के बाद उन्हें कई बार उनके लुक्स और चेहरे को लेकर जज किया गया. यहां तक कि एक डायरेक्टर ने उनसे साफ कह दिया था कि उनका चेहरा 'नेगेटिव' है और वे कभी लीड हीरोइन नहीं बन पाएंगी.
रूबीना दिलैक इन दिनों रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 को लेकर सर्खियों में हैं. शो में वापसी से पहले उन्होंने अपने स्ट्रगल के दिनों को लेकर खुलकर बात की और बताया कि उस दौर में उन्हें किस तरह रिजेक्शन और बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था.
'तुम्हारा चेहरा नेगेटिव है, कोई तुम्हें लीड रोल नहीं देगा'
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रूबीना ने बताया कि स्ट्रगल के दिनों में उन्हें अपने लुक्स को लेकर कभी कॉन्फिडेंस था क्योंकि इंडस्ट्री में एक खास तरह दिखने का बहुत प्रेशर होता है और इसी वजह से वे खुद को लेकर इनसिक्योर महसूस करने लगी थीं.
रूबीना ने कहा, 'मुझे कभी अपने लुक्स को लेकर कॉन्फिडेंस नहीं था. इसके लिए मुझे बहुत स्ट्रगल करना पड़ा था. जब मैं इंडस्ट्री में आई थी, उस टाइम मेरा बेबी फैट था. लोग मुझे ‘हिमाचली सेब’ कहकर बुलाते थे. मेरे बेबी फैट और चिन को लेकर भद्दे कमेंट किए जाते थे'
इसके आगे उन्होंने बताया, 'एक डायरेक्टर ने मुझसे कहा था कि तुम्हारा चेहरा बहुत नेगेटिव है. तुम्हें नेगेटिव रोल करने चाहिए. मुझे नहीं लगता कि कोई तुम्हें पॉजिटिव रोल या हीरोइन के तौर पर कास्ट करेगा’
ब्रेसेस और लुक्स को लेकर भी सुने ताने
रूबीना दिलैक ने इस बातचीत के दौरान यह भी बताया कि उस समय जब वे ब्रेसेस पहनती थीं और अक्सर खुद से क्वेश्चनकरती थीं कि क्या वे असल में इंडस्ट्री के लिए फिट हैं. उन्होंने कहा कि उस दौर में उनके जहन में बहुत सारे डाउट थे और खुद को एक्सेप्ट करने में उन्हें काफी समय लगा.
रूबीना ने कहा, 'मेरे दांतों में ब्रेसेस थे. मुझे ऐसा लगता था शायद मैं पूरी तरह फिट नहीं हूं. मेरे दिमाग में बहुत सारे सवाल थे. फिर धीरे धीरे मुझे समझ आया कि अगर मैं दूसरों की तरह दिखने की कोशिश करूंगी तो मैं रूबीना दिलैक नहीं रह जाऊंगी. इसी सोच ने उन्हें अपने आप को समझने और अपनाने की ताकत दी.'
ये भी पढ़ें: 'अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी...', सुपरस्टार के फैन ने इस एक्ट्रेस को लेकर किया भद्दा कमेंट, बुरी तरह भड़कीं हसीना
टीवी इंडस्ट्री में ऐसे बनाई पहचान
बता दें कि रूबीना दिलैक ने अपने टीवी में अपने करियर की शुरुआत छोटी बहू शो से की थी. अपने पहले ही शो से उन्होंने ऑडियंस के बीच खास पहचान बना ली थी. इसके बाद उन्होंने सास बिना ससुराल, पुनर्विवाह और देवों के देव महादेव जैसे कई हिट टीवी सीरियल्स किए.
हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी 'शक्ति अस्तित्व के एहसास' सीरियल से मिली थी. इसमें उनके किरदार को लोगों ने बहुत पसंद किया और वे घर घर में पहचान बनाने में सफल रहीं. इसके बाद रूबीना ने बिग बॉस 14 में हिस्सा लिया और शो की विनर बनकर बाहर आईं. जिससे उन्हें और ज्यादा पहचान मिली.
दोबारा नजर आएंगीं खतरों के खिलाड़ी में
रूबीना दिलैक एक बार फिर खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आएंगी. बता दें कि इससे पहले साल 2022 में भी वह इस स्टंट बेस्ड शो का हिस्सा रह चुकी हैं. इस बार भी फैंस उन्हें स्टंट करते देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीजन में उनके साथ फरहाना भट्ट, जैस्मिन भसीन, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, विशाल आदित्य सिंह, अविका गौर, ओरी, हर्ष गुजराल और गौरव खन्ना जैसे कई सितारे नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: Surya की सिक्योरिटी को चकमा देकर फैन ने की ऐसी हरकत, फिर एक्टर ने उठाया ये कदम, अब हर तरफ हो रही चर्चा
राहुल द्रविड़ ने खरीदी फ्रेंचाइजी, रविचंद्रन अश्विन को बनाएंगे कप्तान, इस विदेशी लीग में दिखेगा भारतीयों का जलवा
Rahul Dravid CO-OWN Dublin franchise in ETPL: T20 क्रिकेट वक्त के साथ बढ़ता जा रहा है और अब यूरोप में भी जल्द टी-20 लीग की शुरुआत होने वाली है, जिसका नाम है यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग (ETPL) है. इस लीग से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है, जो भारतीय क्रिकेट फैंस को रोमांच से भर देगी. भारत के दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व हेड कोच रहे राहुल द्रविड़ को डबलिन गार्डियंस का मालिक घोषित किया गया है. यह घोषणा डबलिन में आयोजित एक ऐतिहासिक ईटीपीएल कार्यक्रम में की गई, जहां द्रविड़ को औपचारिक रूप से फ्रैंचाइज़ मालिक के रूप में पेश किया गया. इसी के साथ इस साल सितंबर में शुरू होने वाली इस विदेशी लीग की शुरुआत से पहले 6 टीमों की संरचना को अंतिम रूप दे दिया गया है.
डबलिन गार्डियंस के सह-मालिक बने राहुल द्रविड़
पूर्व भारतीय कप्तान और हेड कोच रहे राहुल द्रविड़ को नई यूरोपीय ट्वेंटी20 लीग में डबलिन फ्रेंचाइजी का सह-मालिक बनाया गया है. 53 वर्षीय द्रविड़ उस भारतीय समूह का हिस्सा बन गए हैं, जिसने सितंबर में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में टीम खरीदी है. इंडियन प्रीमियर लीग में खेल चुके और कोचिंग दे चुके द्रविड़, छह टीमों वाली यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) के मालिकों में शामिल होने वाले पूर्व क्रिकेटर हैं. इस लीग में बेलफास्ट, एडिनबर्ग, ग्लासगो, रॉटरडैम और एम्स्टर्डम की टीमें होंगी.
Rahul Dravid is now wearing a new hat. He is now a Team Owner of Dublin Guardians in European T20 Premier League (ETPL).
— Kushan Sarkar (@kushansarkar) May 12, 2026
And what's his style of ownership? Not being near dugout or in coaches and captain's ears. He would maintain a distance and let @ashwinravi99 the skipper take… https://t.co/maSxDyNLfU
रविचंद्रन अश्विन हो सकते हैं टीम के कप्तान
भारत के दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) की फ्रेंचाइजी डबलिन गार्डियंस के मालिक हैं. ये लीग इस साल सितंबर में लॉन्च होने वाली है. राहुल द्रविड़ द्वारा फ्रेंचाइजी खरीदने के बाद से ही सोशल मीडिया के हवाले से खबर सामने आ रही है कि डबलिन गार्डियंस के कप्तान रविचंद्रन अश्विन होंगे. अश्विन के पास टी-20 क्रिकेट का अच्छा-खासा अनुभव है, जिसका इस्तेमाल करके वह अपनी टीम को आगे ले जा सकते हैं.
राहुल द्रविड़ युवाओं को करना चाहते हैं तैयार
भारत के दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ सितंबर में लॉन्च होने वाली ETPL में वे टीम के स्वामित्व के साथ-साथ उभरती प्रतिभाओं को मंच देने के विजन से जुड़े हैं. ईटीपीएल के आयोजकों ने सोमवार को एक बयान में कहा कि आयरलैंड की राजधानी की टीम को डबलिन गार्डियंस कहा जाएगा.
राहुल द्रविड़ ने इस मौके पर कहा, “डबलिन में पहले से ही क्रिकेट के प्रति काफी उत्साह है और यहां लोग क्रिकेट को काफी पसंद करते हैं. इससे यहां क्रिकेट के विकास की काफी अधिक संभावनाएं हैं. अगली पीढ़ी को तैयार करना हमेशा से मेरे लिए महत्वपूर्ण रहा है, और मुझे विश्वास है कि ETPL इस यात्रा में एक सार्थक भूमिका निभा सकता है."
अभिषेक शर्मा ने जताई खुशी
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन, जो यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग के सह-संस्थापकों में से एक हैं. राहुल द्रविड़ के ETPL में सह-मालिक के तौर पर शामिल होने पर खुशी जाहिर की.
उन्होंने कहा, "यह बिल्कुल भी मुश्किल नहीं था. जिस दिन हमने राहुल द्रविड़ से बात की, तभी वह काफी पॉजिटिव थे. हमारी सभी बातचीत पॉजिटिव रहीं. मुझे खासतौर से यह बात पसंद आई कि हर कोई तो बिजनेस की बात कर सकता है, उनके पास टीमें हैं और बातचीत चल रही है, लेकिन उनका ध्यान क्रिकेट की क्वालिटी और खिलाड़ियों की क्वालिटी पर था. इसीलिए मुझे बहुत खुशी हुई कि हमने टीम खरीदने के लिए राहुल द्रविड़ से संपर्क किया. हम जानते थे कि उनका ध्यान क्रिकेट पर ही रहेगा. ETPL में उन्हें मालिकों में से एक के रूप में पाकर मैं काफी खुश हूं."
Mumbai, Maharashtra: Bollywood actor Abhishek Bachchan, who is one of the European T20 Premier League (ETPL) co-founders, says, "It was not tough at all. The day we spoke to Rahul Dravid, he was very, very positive. All our negotiations and discussions were very positive. I… pic.twitter.com/2IBkjg8dLR
— IANS (@ians_india) May 12, 2026
यहां देखें सभी 6 टीमों और उनके मालिकों के नाम
डबलिन फ्रेंचाइजी – राहुल द्रविड़
बेलफास्ट फ्रेंचाइजी – ग्लेन मैक्सवेल और रोहन लुंड
एडिनबर्ग फ्रेंचाइजी – काइल मिल्स, नाथन मैकुलम और राहेल वाइजमैन
ग्लासगो फ्रेंचाइजी – विपुल अग्रवाल और क्रिस गेल
एम्स्टर्डम फ्रेंचाइजी – स्टीव वॉ, जेमी ड्वायर और टिम थॉमस
रॉटरडैम फ्रेंचाइजी – जॉन्टी रोड्स, फाफ डु प्लेसिस, ग्लासिन और समीर शाह, मधुकर श्री प्रबंध भागीदार के रूप में
ये भी पढ़ें: IPL 2026: पंजाब किंग्स अब हो सकती है प्लेऑफ की रेस से बाहर, लगातार चौथी हार के बाद अब ऐसा है पूरा समीकरण
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















