Responsive Scrollable Menu

CWG 2026: सिल्वर मेडलिस्ट तुलिका मान को बड़ा झटका, NADA ने किया सस्पेंड; जानें क्या है मामला

Tulika Maan CWG 2026: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से ठीक पहले भारतीय जूडो दल को बड़ा झटका लगा है। बर्मिंघम CWG की सिल्वर मेडलिस्ट भारतीय जूडो खिलाड़ी तुलिका मान को नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) ने अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद उन्हें ग्लासगो गेम्स की भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, तुलिका पर 12 महीने के भीतर तीन 'Whereabouts Failures' का आरोप है। आइए जानते हैं कि तुलिका मान कौन हैं और एंटी-डोपिंग नियमों में 'वेयरअबाउट्स' उल्लंघन का क्या मतलब है।

तुलिका मान को क्यों किया गया सस्पेंड?
तुलिका मान Registered Testing Pool (RTP) का हिस्सा थीं। RTP में शामिल खिलाड़ियों को Anti-Doping Administration and Management System (ADAMS) पोर्टल के जरिए अपनी लोकेशन (Whereabouts Information) अपडेट रखनी होती है।

इसमें खिलाड़ी को अपने रहने का स्थान, ट्रेनिंग सेंटर, नियमित गतिविधियां और हर दिन 60 मिनट की एक निश्चित टेस्टिंग विंडो बतानी होती है। इस 60 मिनट के दौरान डोपिंग कंट्रोल अधिकारी बिना पूर्व सूचना दिए सैंपल लेने पहुंच सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, तुलिका मान के खिलाफ 12 महीने की अवधि में तीन 'Whereabouts Failures' दर्ज हुए हैं। इनमें Filing Failure और/or Missed Test शामिल हो सकते हैं। इसके बाद NADA ने उन्हें अस्थायी रूप से सस्पेंड किया है। 

जूडो कोच का बयान
PTI की रिपोर्ट के अनुसार, एक भारतीय जूडो कोच ने नाम न छापने की शर्त पर पुष्टि की कि तुलिका मान से 12 महीने में तीन बार वेयरअबाउट्स चूक हुई है, जिसके बाद NADA के नोटिस के आधार पर उन्हें ग्लासगो गेम्स की टीम से वापस लिया जा रहा है।

तुलिका मान पर कितने समय का बैन लग सकता है?
WADA के एंटी-डोपिंग नियमों (Article 2.4) के तहत 12 महीने की अवधि में तीन 'Whereabouts Failures' को Anti-Doping Rule Violation (ADRV) माना जाता है। WADA के नियमों के मुताबिक, Article 2.4 के उल्लंघन पर दो साल तक का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। हालांकि, खिलाड़ी की गलती की परिस्थितियों के आधार पर इसे घटाकर न्यूनतम एक साल तक किया जा सकता है।

कौन हैं तुलिका मान? (Tulika Maan Profile)
दिल्ली की रहने वाली 27 वर्षीया तुलिका मान भारत की शीर्ष महिला जूडो खिलाड़ियों में शामिल हैं। वह महिलाओं की +78kg हेवीवेट कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं।

  • CWG 2022 (बर्मिंघम): +78kg वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता।
  • पेरिस ओलंपिक 2024: भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • विश्व चैंपियनशिप: 2022 और 2024 वर्ल्ड जूडो चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुवाई की।

ग्लासगो गेम्स में भी तुलिका भारत की सबसे मजबूत पदक दावेदारों में से एक थीं।

भारतीय जूडो टीम को दूसरा बड़ा झटका
तुलिका मान ग्लासगो गेम्स से बाहर होने वाली दूसरी भारतीय जूडो एथलीट हैं:

  • अरुण कुमार (-73kg): कॉम्पिटिशन से बाहर (Out-of-Competition) हुए डोप टेस्ट में प्रतिबंधित एनाबॉलिक स्टेरॉयड पॉजिटिव पाए जाने पर सस्पेंड किए गए।
  • तुलिका मान (+78kg): 12 महीने में तीन Whereabouts Failures के कारण अस्थायी रूप से सस्पेंड।

भारत ने ग्लासगो गेम्स के लिए 14 सदस्यीय जूडो टीम (7 पुरुष, 7 महिला) चुनी थी। टीम 27 जुलाई को ग्लासगो के लिए रवाना होगी और प्रतियोगिताएं 31 जुलाई से शुरू होंगी। इन दोनों स्टार खिलाड़ियों के बाहर होने से भारत की मेडल तालिका पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।

क्या होता है 'Whereabouts Failure'?
WADA की व्यवस्था के तहत खेलों में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए खिलाड़ियों के 'आउट-ऑफ-कॉम्पिटिशन' सरप्राइज टेस्ट किए जाते हैं।

  • Filing Failure: समय पर या सही तरीके से अपनी लोकेशन जानकारी दर्ज न करना।
  • Missed Test: तय की गई 60 मिनट की विंडो में खिलाड़ी का बताए गए स्थान पर उपस्थित न होना।

12 महीने के भीतर 'Filing Failure' और 'Missed Test' को मिलाकर यदि कुल संख्या 3 हो जाती है, तो इसे डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन माना जाता है।

Continue reading on the app

Ramayana Release Date: भारत में कब रिलीज होगी रणबीर-यश की 'रामायण'? मेकर्स ने डेट को लेकर किया बड़ा खुलासा

Ramayana Release Date: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस मेगा फिल्म की रिलीज को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने साफ कर दिया है कि भारत और विदेशों में ‘रामायण’ की रिलीज डेट अलग-अलग होगी।

भारत में दिवाली पर होगी ‘रामायण’ की रिलीज
हाल ही में फिल्म की ग्लोबल रिलीज को लेकर 6 नवंबर की तारीख सामने आई थी। हालांकि, भारत में दर्शकों को फिल्म देखने के लिए दो दिन और इंतजार करना होगा।

निर्माता नमित मल्होत्रा ने बताया कि ‘रामायण’ भारत में दिवाली के मौके पर 8 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। वहीं, विदेशों में फिल्म 6 नवंबर को रिलीज होगी।

मुंबई में प्राइम फोकस स्टूडियो के फेज़ 1 के उद्घाटन के दौरान नमित मल्होत्रा ने रिलीज डेट पर बात करते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को फिल्म रिलीज करने की रणनीति है, इसलिए वहां 6 नवंबर की तारीख रखी गई है। भारत में मेकर्स दिवाली रिलीज को प्राथमिकता दे रहे हैं।

6 नवंबर को विदेशों में, 8 नवंबर को भारत में
इस तरह फिल्म की रिलीज को लेकर तस्वीर अब काफी हद तक साफ हो गई है। 6 नवंबर को ‘रामायण’ की इंटरनेशनल रिलीज होगी, जबकि भारत में फिल्म 8 नवंबर को दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

दिवाली पर रिलीज होने के कारण फिल्म को भारत में बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंचने का फायदा मिल सकता है। इसके अलावा, फिल्म का बड़े स्तर पर निर्माण और इसकी स्टारकास्ट इसे साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर रही है।

‘रामायण’ के ट्रेलर ने बढ़ाई उत्सुकता
‘रामायण’ का ट्रेलर जुलाई 2026 में रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों से काफी चर्चा मिली। ट्रेलर की शुरुआत यश के किरदार रावण से होती है, जो खुद को तीनों लोकों का शासक बताता नजर आता है। इसके बाद फिल्म की कहानी भगवान विष्णु के राम अवतार और धरती पर संतुलन स्थापित करने की उनकी यात्रा की ओर बढ़ती है।

ट्रेलर में रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में दिखाया गया है। कहानी राम के जीवन के अलग-अलग पड़ावों को सामने लाती है, जिसमें उनका विवाह सीता से और फिर 14 वर्षों के वनवास का प्रसंग शामिल है।

साई पल्लवी सीता की भूमिका में नजर आ रही हैं, जबकि रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। वनवास के दौरान सीता का रावण द्वारा हरण और उसके बाद राम-रावण के बीच होने वाले महायुद्ध की झलक भी ट्रेलर में देखने को मिलती है।

दो भागों में रिलीज होगी फिल्म
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को दो भागों में बनाया जा रहा है। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होगा। वहीं, कहानी का दूसरा भाग दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में लाने की तैयारी है।

Continue reading on the app

  Sports

DPL 2026: लगातार 5 अर्धशतक… फिर गरजा पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन का बल्ला, फिर भी टीम को मिली हार

Sarthak Ranjan: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में सार्थक रंजन छाए हुए हैं. वो हर एक मुकाबले में अर्धशतक जड़ने का कारनामा कर रहे हैं. पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ भी उन्होंने एक कमाल की पारी खेली. Fri, 14 Aug 2026 08:58:47 +0530

  Videos
See all

नेता विपक्ष राहुल गांधी का डबल अटैक | PM Modi | Rahul Gandhi | Amit Shah | Hindi News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T03:43:37+00:00

Uttarakhand के Chamoli में हादसा, Under Construction Tunnel में घुसा मलबा, पानी,13 मजदूर Rescue | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T03:45:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers