पेट्रोल-डीजल और LPG के रेट बढ़ने वाले हैं क्या? देखिए पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया क्या हिंट
Petrol-Diesel Prices: पेट्रोलियम मंत्री ने कहा "PM नरेंद्र मोदी ने एक दूरदर्शी बयान दिया है कि अगर यह युद्ध जारी रहता है,तो हमें राजकोषीय दबाव से निपटने के लिए कदम उठाने होंगे। OMCs कब तक इसे झेल पाएंगी,यह बात मुझे चिंतित करती है। उन्होंने आगे कहा कि ऑयल कंपनियां का पिछले साल कमाया गया सारा मुनाफ़ा,मौजूदा दरों के कारण हो रहे नुकसान की वजह से खत्म होता जा रहा है
International Nurses Day 2026: हर साल 12 मई को क्यों मनाया जाता है नर्सिंग डे? जानिए इसके पीछे का इतिहास और थीम
International Nurses Day 2026: अस्पतालों में मरीजों की देखभाल केवल डॉक्टर ही नहीं करते, बल्कि नर्सें भी इसमें बेहद अहम भूमिका निभाती हैं. मरीज की दवा से लेकर उसकी हर छोटी-बड़ी जरूरत का ध्यान नर्सें रखती हैं. कई बार मरीज अपने परिवार से ज्यादा समय नर्सों के साथ बिताते हैं. यही वजह है कि नर्सों को स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ माना जाता है. हर साल 12 मई को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस (International Nurses Day 2026) मनाया जाता है. यह दिन उन नर्सों को सम्मान देने के लिए खास माना जाता है, जो दिन-रात मरीजों की सेवा में लगी रहती हैं. उनकी मेहनत और समर्पण को सलाम करने के लिए यह दिन मनाया जाता है. चलिए जानते हैं क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस? साथ ही जानेंगे इसका इतिहास और थीम.
क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस? (International Nurses Day 2026)
अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती पर मनाया जाता है. फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म 12 मई 1820 को इटली में हुआ था. उन्होंने नर्सिंग के क्षेत्र में कई बड़े बदलाव किए और मरीजों की देखभाल को नई दिशा दी.
अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस का इतिहास
इतिहास के अनुसार, क्रीमियन युद्ध के दौरान फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने घायल सैनिकों की सेवा की थी. उस समय अस्पतालों की स्थिति काफी खराब थी. उन्होंने वहां साफ-सफाई और बेहतर देखभाल की व्यवस्था शुरू की. कहा जाता है कि वे रात में हाथ में लालटेन लेकर मरीजों का हाल जानने जाती थीं. इसी वजह से उन्हें “लेडी विद द लैम्प” भी कहा जाता है.
कब शुरू हुआ Nurses Day?
International Council of Nurses (ICN) ने पहली बार साल 1965 में International Nurses Day मनाने की शुरुआत की थी. इसके बाद से हर साल 12 मई को दुनियाभर में यह दिन मनाया जाता है. इस खास मौके पर नर्सों के योगदान को याद किया जाता है और उन्हें सम्मान दिया जाता है.
मरीजों की देखभाल में नर्सों की अहम भूमिका
नर्सें केवल दवाइयां देने का काम नहीं करतीं. वे मरीज की पूरी स्थिति पर लगातार नजर रखती हैं. मरीज की तबीयत बिगड़ने पर सबसे पहले नर्स ही मदद के लिए पहुंचती हैं. अस्पतालों में नर्सें मरीजों का ब्लड प्रेशर, तापमान और दूसरी जरूरी जांचों का रिकॉर्ड रखती हैं. वे डॉक्टरों की सहायता करती हैं और मरीज के परिवार को भी जरूरी जानकारी देती हैं. इमरजेंसी की स्थिति में नर्सों का काम और भी महत्वपूर्ण हो जाता है. कई बार वे घंटों बिना आराम किए मरीजों की सेवा करती हैं. उनकी मेहनत और धैर्य मरीज की रिकवरी में बड़ा योगदान देता है.
अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की थीम
हर साल अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के लिए एक खास थीम तय की जाती है. इसका उद्देश्य लोगों को नर्सों के योगदान और स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी अहम भूमिका के बारे में जागरूक करना होता है. साल 2026 की थीम “Our Nurses, Our Future: Caring for Nurses Strengthens Economies” रखी गई है. हिंदी में इसका अर्थ है “हमारी नर्सें, हमारा भविष्य”. यह थीम नर्सों के बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान पर जोर देती है.
कोरोना महामारी में नर्सों ने निभाई बड़ी जिम्मेदारी
कोरोना महामारी के दौरान नर्सों ने अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा की थी. जब पूरी दुनिया मुश्किल दौर से गुजर रही थी, तब नर्सें लगातार अस्पतालों में ड्यूटी कर रही थीं. उन्होंने मरीजों की देखभाल के साथ-साथ लोगों को मानसिक सहारा भी दिया. इस दौरान नर्सों की मेहनत और समर्पण को पूरी दुनिया ने करीब से देखा.
नर्सिंग से जुड़े रोचक तथ्य
- फ्लोरेंस नाइटिंगेल को आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक माना जाता है.
- नर्सें अस्पतालों में मरीजों की देखभाल का सबसे अहम हिस्सा होती हैं.
- किसी भी मरीज की रिकवरी में नर्सों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है.
- कोरोना काल में नर्सों ने लाखों लोगों की जान बचाने में अहम योगदान दिया.
- दुनिया के लगभग हर अस्पताल और हेल्थ सेंटर में नर्सों की जरूरत होती है.
यह भी पढ़ें: Breast Cancer Symptoms in Women: महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण कैसे? दिखते हैं ये संकेत, जानें बचाव
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation
























