तमिलनाडु में टीवीके के समर्थन में AIADMK नेता, बोले- हमें पार्टी को बचाना है, करोड़ों कार्याकताओं के बारे में सोचना है
तमिलनाडु में टीवीके की सरकार बन चुकी है. विजय का शपथ ग्रहण समारोह हो चुका है. अब राज्य में के सीएम हैं. विधानसभा में फ्लोर टेस्ट अभी बाकी है. नंबरों के केस में विजय पास होंगे या नहीं ये तो फ्लोर टेस्ट के बाद साफ हो सकेगा. मगर फ्लोर टेस्ट से पहले AIADMK नेता शनमुगम ने TVK को समर्थन देने की घोषणा की है.
सीवी शनमुगम ने टीवीके को समर्थन देते हुए कहा कि एआईएडीएमके लगातार हार का सामना कर रही है. इसे लेकर किसी एक शख्स को दोष देने की जरूरत नहीं है. इसकी जिम्मेदार हम सभी लेते हमें AIADMK को बचाना है और इसके करोड़ों कार्यकर्ताओं के बारे में भी सोचना है. हमे हार के कारणों का आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है. हमने एआईएडीएमके महासचिव से जल्द ही आम परिषद की बैठक बुलाने की अपील की है. ऐसी उम्मीद है कि हम एआईएडीएमके को पुनर्जीवित कर लेंगे.
#WATCH | Chennai | AIADMK leader CV Shanmugam says, "...Some people proposed that we, as the AIADMK legislative party, should form a government with the support of the DMK. This proposal goes against the founding principles of our party because the AIADMK was founded to uproot… pic.twitter.com/t2pjkbCn80
— ANI (@ANI) May 12, 2026
टीवीके को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया
सीवी शनमुगम ने आगे बताया कि डीएमके के विरोध में हमने यह पार्टी तैयार की थी. 53 सालों से हमारी राजनीति डीएमके के विरुद्ध रही है. डीएमके के समर्थन से एआईएडीएमके सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया गया. मगर इतिहास को देखकर हमारे अधिकांश सदस्यों ने इसे अस्वीकार कर दिया है. अगर हम डीएमके के साथ गठबंधन करते, तो एआईएडीएमके का अस्तित्व नहीं रहेगा. वर्तमान में हम बिना किसी गठबंधन के हैं. अब हमारा ध्यान अपनी पार्टी को पुनर्जीवित और मजबूत करने पर होना जरूरी है. ऐसे में हमने टीवीके को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है.
जनादेश और हार दोनों स्वीकार
AIADMK नेता ने कहा कि हमारे पूर्व मंत्री एसपी वेलुमणि विधानसभा में एआईएडीएमके के नेता के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगे. सी. विजयभास्कर व्हिप हैं. हमने कल कार्यवाहक अध्यक्ष को लेकर अपना पत्र सौंपा है. हम जनादेश को स्वीकार करेंगे. सामूहिक रूप से हार को भी स्वीकार करेंगे. हमें अपनी हार के कारणों पर विचार करने को लेकर सभी से बातचीत करनी होगी. हमने महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी से जल्द आम परिषद की बैठक को बुलाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द बैठक को बुलाया जाएगा. बैठक में हम पार्टी से जुड़े मामलों पर चर्चा करेंगे.
दुनिया की अनोखी जगह, जहां महीनों तक नहीं होती रात, 24 घंटे चमकता है सूरज, जानें कहां है ?
Utqiagvik Alaska Midnight Sun : क्या आप जानते हैं दुनिया में एक अनोखी जगह ऐसी भी है, जहां रात नहीं होती. सिर पर 24 घंटे सूरज चमकता रहता है. यह अनुभव पर्यटकों के लिए बिल्कुल अलग और रोमांचक होता है. तो आइए जानते हैं कहां है यह अनोखी जगह..
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18



















