दुनिया की अनोखी जगह, जहां महीनों तक नहीं होती रात, 24 घंटे चमकता है सूरज, जानें कहां है ?
Utqiagvik Alaska Midnight Sun : क्या आप जानते हैं दुनिया में एक अनोखी जगह ऐसी भी है, जहां रात नहीं होती. सिर पर 24 घंटे सूरज चमकता रहता है. यह अनुभव पर्यटकों के लिए बिल्कुल अलग और रोमांचक होता है. तो आइए जानते हैं कहां है यह अनोखी जगह..
Chandra Gochar 2026: गुरु की राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशियों की लगेगी लौटरी
Chandra Gochar 2026: आज यानी 12 मई 2026, बड़े मंगल के दिन चंद्र देव का गोचर होने वाला है. द्रिक पंचांग के अनुसार, चंद्रमा का गोचर मीन राशि में होने वाला है. मीन राशि को जल तत्व की राशि कहा जाता है. ये बेहद संवेदनशील-आध्यात्मिक राशि मानी जाती है. वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक स्थिति का कारक माना जाता है. इसके गोचर से सीधे इंसान के मूड, सोच और निर्णयों पर असर पड़ता है. मीन राशि में चंद्रमा का गोचर कल्पनाशक्ति, अंतर्ज्ञान और भावनात्मक गहराई को मजबूत करता है. चंद्रमा गोचर से व्यक्ति आध्यात्मिकता की ओर अग्रसर होताा है. इस बार चंद्रमा का गोचर राशि चक्र की इन राशियों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है.
इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत (Chandra Gochar Lucky Zodiacs)
1.मेष राशि
आज होने वाले चंद्रमा के गोचर से मेष राशि वाले लोगों को राहत मिलने वाली है. ये लंबे समय के बाद सुकून महसूस करेंगे. मेष राशि के जातक काफी समय से मानसिक असंतुलन और तनाव से गुजर रहे थे. मीन राशि में चंद्र देव के प्रवेश से इनकी परेशानियां कम होंगी. ये लोग अपने काम पर ज्यादा फोकस कर पाएंगे. ऑफिस पॉलिटिक्स से बचेंगे और प्रशंसा के पात्र बनेंगे. आप लोग भविष्य के लिए प्लानिंग करेंगे.
ये भी पढ़ें- Bada Mangal 2026: दूसरे बड़े मंगल के शुभ योग से इन राशियों की हर परेशानी होगी दूर, मिलेगा हनुमान जी का आशीर्वाद
2.कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह गोचर भाग्य को साथ लाएगा. आज चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेंगे तो इस राशि के लोगों के रुके हुए कार्य पूरे होंगे. इन लोगों को जॉब और पढ़ाई के मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे. यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभदायक साबित होगा. कर्क राशि के लोग आत्मविश्वास बढ़ा हुआ महसूस करेंगे और सही निर्णय ले पाएंगे.
3.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह समय खुशियों का हो सकता है. ये लोग प्रेम जीवन में सुधार देखेंगे. चंद्रमा गोचर से वृश्चिक राशि के लोगों के रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों का समय उन्हें शुभ फल देने वाला बनेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सुधार की स्थिति बनेगी.
कब होगा चंद्रमा गोचर? (Chandra Gochar Time)
द्रिक पंचांग के अनुसार, फिलहाल चंद्रमा कुंभ राशि में शाम 7 बजकर 24 मिनट तक रहेंगे. इसके बाद 7:25 चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इस राशि में चंद्रमा 2 दिन, 3 घंटे और 9 मिनट तक रहेंगे. इसके बाद यहां से वे 14 मई, 2026 को मेष राशि में रात 10:33 पर प्रवेश करेंगे.
चंद्रमा गोचर के दौरान इन बातों का ख्याल रखें
- अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें.
- भावनात्मक रूप से कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें.
- खर्चों को नियंत्रित करें.
- ज्यादा सोचने और तनाव लेने से बचें.
- ध्यान लगाएं और मेडिटेशन करें.
ये भी पढ़ें- Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल आज, नोट कर लें बजरंगबली के पूजन का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)




News18
News Nation



















