Karishma Tanna: अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान फिट रहने के लिए नियमित पैदल चलने (वॉक) को सबसे प्रभावी तरीका बताया है। उन्होंने अन्य गर्भवती महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शरीर में होने वाले बदलावों के बावजूद एक्टिव रहना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।
Sensex-Nifty Crash: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज घरेलू स्टॉक मार्केट में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी एक कारोबारी दिन पहले डेढ़ फीसदी की गिरावट के बाद आज फिर रेड जोन में खुले हैं। ओवरऑल निवेशकों की दौलत डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गई। चेक करें कि किस सेक्टर से मार्केट पर अधिक दबाव है और ओवरऑल मार्केट की स्थिति क्या है
IPL 2026 Playoffs: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बड़ा बयान देते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया। रायपुर में खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार नाबाद 105 रन की पारी खेली और टीम को आसान जीत दिलाई। इस जीत के साथ आरसीबी के 12 मैचों में 16 अंक हो गए हैं और टीम का प्लेऑफ का दावा मजबूत नजर आ रहा।
हालांकि कहानी इतनी आसान नहीं है। टॉप पर पहुंचने के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अभी पूरी तरह सुरक्षित नहीं। टीम के पास अब सिर्फ 2 मुकाबले बचे और अगर वह दोनों मैच हार जाती है तो प्लेऑफ से बाहर भी हो सकती। बेंगलुरु को अब सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं।
आरसीबी के प्लेऑफ का पेच फंसा अगर आरसीबी एक मैच भी जीत लेती है तो उसके 18 अंक हो जाएंगे, लेकिन तब मामला नेट रन रेट पर फंस सकता है। गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमें भी 18 अंकों तक पहुंच सकती। ऐसे में बेहतर नेट रन रेट वाली टीमों को फायदा मिल सकता है।
पंजाब और हैदराबाद प्लेऑफ की रेस में बने पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद भी अभी प्लेऑफ की रेस में बने हुए हैं और दोनों टीमें 18 अंक या उससे ज्यादा तक पहुंच सकती हैं। यही वजह है कि आखिरी दौर में हर मैच बेहद अहम हो गया है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की स्थिति काफी मुश्किल हो चुकी है। केकेआर के पास अब तीन मैच बचे हैं और अगर वह तीनों जीत भी जाती है तो उसके सिर्फ 15 अंक होंगे। ऐसे में टीम को सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। तीन बार की चैंपियन टीम अब लगभग बाहर होने की कगार पर खड़ी नजर आ रही है।
इस बीच प्लेऑफ की संभावनाओं को लेकर भी दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं। स्टार स्पोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात टाइटंस इस समय प्लेऑफ में पहुंचने की सबसे बड़ी दावेदार है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम के पास टॉप-4 में पहुंचने की 94.8 प्रतिशत संभावना है।आरसीबी दूसरे स्थान पर है और उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 92.6 प्रतिशत बताई गई ।
सनराइजर्स हैदराबाद 64.7 प्रतिशत संभावना के साथ तीसरे नंबर पर है जबकि पंजाब किंग्स की संभावना 62.8 प्रतिशत है। चेन्नई सुपर किंग्स अभी पांचवें स्थान पर है और उसके पास 41.7 प्रतिशत मौका है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की संभावना 40.6 प्रतिशत बताई गई है।
सीजन अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है और हर मुकाबला पॉइंट्स टेबल की तस्वीर बदल सकता है। ऐसे में आने वाले मैचों में रोमांच अपने चरम पर रहने वाला है।