Responsive Scrollable Menu

वर्ल्ड अपडेट्स:प्रधानमंत्री मोदी 15 मई को 5 देशों के दौरे पर रवाना होंगे; ईरान जंग के बीच पहले UAE पहुंचेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 20 मई तक UAE, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर जाएंगे। ANI के मुताबिक ईरान युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट संकट के बीच उनका पहला पड़ाव UAE होगा, जहां ऊर्जा सुरक्षा और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा होने की संभावना है। PM मोदी 15 मई को UAE पहुंचेंगे और राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। बैठक में ऊर्जा सहयोग, क्षेत्रीय हालात और भारत-UAE व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा होगी। UAE भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और वहां 45 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम एशिया संकट और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से वैश्विक ऊर्जा बाजार पर असर पड़ा है। भारत की तेल सप्लाई और ऊर्जा सुरक्षा को देखते हुए इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है। PM मोदी 15 से 17 मई तक नीदरलैंड में रहेंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री रॉब जेटन, किंग विलेम-अलेक्जेंडर और क्वीन मैक्सिमा से मुलाकात करेंगे। बैठकों में रक्षा, सुरक्षा, ग्रीन हाइड्रोजन, सेमीकंडक्टर और जल साझेदारी पर चर्चा होगी। PM मोदी 17-18 मई को स्वीडन और 18-19 मई को नॉर्वे जाएंगे। नॉर्वे के ओस्लो में 19 मई को तीसरा इंडिया-नॉर्डिक समिट आयोजित होगा। इस समिट में ग्रीन ट्रांजिशन, ब्लू इकॉनमी, रक्षा, स्पेस और नई टेक्नोलॉजी पर चर्चा होगी। दौरे के आखिरी चरण में PM मोदी 19-20 मई को इटली जाएंगे। वहां वह प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और राष्ट्रपति सर्जियो मातारेला से मुलाकात करेंगे। बैठकों में भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, रक्षा सहयोग और स्वच्छ ऊर्जा पर चर्चा होगी।

Continue reading on the app

Sun Transit May 2026: 3 दिन बाद सूर्य का गोचर, इन 6 रा​​शिवालों का खत्म होगा संघर्ष, खुलेगी तरक्की की नई राह, मिलेगा पद, पैसा, वाहन

Surya Gochar In Vrishabh 2026: 15 मई को सूर्य का गोचर वृषभ राशि में होगा. सूर्य का यह गोचर 6 राशिवालों के जीवन का संघर्ष खत्म कर सकता है. इन लोगों को पद, प्रतिष्ठा, पैसा और वाहन का सुख प्राप्त होने की उम्मीद है. सरकरी नौकरी में सफलता का योग भी बन रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

पंजाब किंग्स की उल्टी गिनती शुरू, लगातार 6 मैच जीतने के बाद भी प्लेऑफ से हो सकती है बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में धमाकेदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स की टीम पर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. लगातार 6 मैच जीतने वाली इस टीम को पिछले चार मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. इसी वजह से उसकी मुश्किलें बढ़ गई हैं. Tue, 12 May 2026 08:43:39 +0530

  Videos
See all

Fuel And LPG Crisis India | PM Modi जनता से कर रहे अपील.. SP नेता 'गाली' देने पर क्यों उतरे ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T02:33:43+00:00

News Ki Pathshala | Gold Price India | PM Modi की ‘Gold’ अपील से सर्राफा बाजार में क्या हालात ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T02:34:39+00:00

पोलैंड में HIV के मरीज क्यों बढ़ रहे हैं?[Why are HIV infections rising in Poland?] #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T02:30:43+00:00

Tripura CM Manik Saha Interview: Himanta Sarma के शपथ ग्रहण में Assam पहुंचे साहा ने क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T02:39:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers