Horoscope 12 May 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
मेष
वृष
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुंभ
मीन
Aaj Ka Rashifal 12 May 2026: मेष राशि वाले रहे सावधान, सिंह-तुला राशि वाले लिए उत्तम फल की संभावना, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 12 May 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 12 मई 2026 मंगलवार है. आज ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल है. पंचांक के अनुसार, आज चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में शाम 07:24 मिनट तक उसके बाद मीन राशि में होगा. आज का दिन कुछ राशि के जातकों को बेहद शुभ फल देगा. वहीं, कुछ राशि लिए अशुभ फलदायी हो सकता है. आज पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र सुबह 01 बजकर 17 मिनट तक लगेगा और फिर उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लगेगा. वहीं, आज उत्तर दिशा में दिशाशूल है. आज के राशिफल के मुताबिक, मेष राशि वालों को धन के मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए. कर्क राशि वाले जातक आज तनाव महसूस करेंगे. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल.
पढ़ें आज का राशिफल
मेष राशि- आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन के मामलों में सावधानी बरतें. खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. किसी से विवाद न करें , रिश्ते खराब होंगे. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. कारोबार में अच्छा लाभ होगा. पुराने मित्र से मुलाकात होगी. धार्मिक यात्रा हो सकती है. प्रेम संबंध मधुर होंगे.
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.
वृषभ राशि- आज का दिन उत्तम परिणाम देगा. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. मकान और वाहन का सुख प्राप्ति होगा. परिवार में शुभ या मांगलिक काम हो सकता है. नौकरी में स्थायित्व प्राप्त होगा. सभी काम सफलता से पूरे होंगे. कारोबार में नया निवेश लाभ देगा. जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी.
उपाय- नवार्ण मंत्र का जप करें.
मिथुन राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा. धन आएगा लेकिन खर्च भी बना रहेगा. किसी को पैसा उधार न दें. वाहन सावधानी से चलाएं. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. कारोबार में कोई काम जल्दबाजी में न करें. सेहत में सुधार होगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे.
उपाय- गणेश चालीसा का पाठ करें.
कर्क राशि- आज का दिन तनाव देगा. धन के मामलों में सावधानी बरतें. किसी से विवाद न करें वरना कोर्ट तक मामला जाएगा. नौकरी में काम की अधिकता रहेगी. व्यापार में अपने शत्रुओं से सावधान रहें. जीवनसाथी से मतभेद होंगे. कोई पुरानी बीमारी परेशान करेगी.
उपाय- महादेव का अभिषेक दूध से करें.
सिंह राशि- आज का दिन उत्तम रहेगा. अचानक से धन प्राप्त होगा. परिवार में खुशियां आएंगी. रोजगार की समस्या दूर होगी. करियर में तरक्की होगी. कारोबार से संबंधित यात्राएं सफलता से पूरी होंगी. छात्रों को सफलता प्राप्त होगी. प्रेम संबंध मधुर होंगे. किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात होगी.
उपाय- सूर्य चालीसा का पाठ करें.
कन्या राशि- आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन प्राप्ति के मौके मिलेंगे. सेहत में सुधार होगा. किसी से विवाद न करें. कामों में रुकावट आ सकती है. नौकरी में अधिकारियों से मतभेद होंगे. कारोबार में पैसे का लेने-देन संभलकर करें. जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी. शुभ समाचार मिलेगा
उपाय- क्लीं कृष्ण क्लीं मंत्र का जाप करें.
तुला राशि- आज का दिन शुभ फल देगा. धन प्राप्ति के प्रयास सफलता से पूरे होंगे. रुका धन प्राप्त होगा. विवाह का प्रस्ताव मिलेगा. समाज में सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. कारोबार से संबंधित नयी योजना सफलता से पूरी होगी. परिवार और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.
उपाय- लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें.
वृश्चिक राशि- आज का दिन अशुभ फल दे सकता है. धन हानि की संभावना है. सेहत का ध्यान रखना होगा. खान-पान पर नियंत्रण रखें. बनते-बनते काम बिगड़ सकते हैं. नौकरी में सम्मान को ठेस पहुंचेगी. कारोबार में कोई बड़ा निवेश आज न करें. भाई से विवाद हो सकता है. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें.
धनु राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा. धन वृद्धि के योग हैं. नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं. शुभ समाचार मिलेगा. नौकरी में तनाव की स्थिति बनेगी. कारोबार में कोई निर्णय जल्दबाजी में करने से बचें वरना हानि हो सकती है. मानसिक तनाव की स्थिति बनेगी. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.
उपाय- विष्णु चालीसा का पाठ करें.
मकर राशि- आज का दिन शुभ फलदायी होगा. अनेक माध्यम से धन प्राप्त होगा. छात्रों को सफलता मिलेगी. मन प्रसन्न रहेगा. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. नई नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा. कारोबार में सरकारी डील फाइनल हो सकती है. सेहत उत्तम रहेगी. शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी. प्रेम संबंध मधुर होंगे.
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें.
कुंभ राशि- आज का दिन अच्छे फल देगा. धन आगमन बहुत अच्छा होगा. कोई पुरानी इच्छा आज पूरी होगी. किसी मांगलिक काम में हिस्सा लेंगे. नौकरी में प्रमोशन के साथ वेतन वृद्धि होगी. कारोबार में उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त होगा. संतान की समस्या दूर होगी. भाग्य का साथ प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी.
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.
मीन राशि- आज का दिन परेशानी दे सकता है. धन की वजह से कामों में रुकावट आएगी. कोई अपना धोखा दे सकता है. किसी से विवाद न करें. अधिकारियों से अनबन हो सकती है. कारोबार में मेहनत के बाद भी लाभ प्राप्त नहीं होगा. अनिद्रा जैसी स्थिति से बचना होगा. मानसिक तनाव हो सकता है. प्रेम संबंधों में वैचारिक मतभेद होंगे.
उपाय- श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें.
ये भी पढ़ें- Mangla Aditya Rajyog 2026: 11 मई को मंगल और सूर्य की युति से बनेगा शक्तिशाली राजयोग, चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation






















