चांदी 802 बढ़कर ₹2.56 लाख पहुंची:इस साल कीमत ₹25 हजार बढ़ी, सोना ₹71 गिरकर ₹1.51 लाख/10gm पर आया
चांदी के दाम में आज 16 अप्रैल को मामूली तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 802 रुपए बढ़कर 2,55,600 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले गुरुवार को इसकी कीमत 2,54,798 रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 71 रुपए घटकर 1,51,078 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 7 मई को इसकी कीमत 1,51,149 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें सोना इस साल 18 हजार और चांदी 25 हजार महंगी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 17,883 रुपए और चांदी 25,180 रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.56 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें…
OnePlus Watch 4 की पहली झलक सामने, प्रीमियम फीचर्स से होगी लैस, जल्द होगी लॉन्च
OnePlus Watch 4 लॉन्च से पहले गूगल प्ले कंसोल और EEC पर स्पॉट हुई है. इसमें Snapdragon W5 चिपसेट, eSIM सपोर्ट, WearOS 5, ECG, 646mAh बैटरी और प्रीमियम डिजाइन जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. जानिए पूरी डिटेल.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





