Responsive Scrollable Menu

NEET UG 2026 के ‘क्लीन’ होने पर सवाल, 120 क्वेश्चन ‘लीक’ पर बवाल, क्या कैंसिल होगा एग्जाम?

NEET UG 2024 का पेपर लीक हुआ था. सुप्रीम कोर्ट ने भी माना कि नीट यूजी का पेपर लीक हुआ, लेकिन नीट यूजी एग्जाम रद्द करने से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया था. इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने ठोस तर्क दिए थे, जो इस मामले का आधार बन सकते हैं.

Continue reading on the app

बंगाल– मंत्रियों को विभाग बांटे:निषिथ को युवा कल्याण, अग्निमित्रा को महिला विकास मंत्रालय, दिलीप को पंचायती राज विभाग

पश्चिम बंगाल में भाजपा की नई सरकार की पहली प्रशासनिक बैठक हुई। पार्टी विधायक गौरिशंकर घोष के मुताबिक आज विभागों का बंटवारा हुआ है। हालांकि पार्टी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घोष के मुताबिक निषिथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास, खेल और युवा कल्याण मंत्रालय सौंपा गया है। दिलीप घोष को पंचायत और ग्रामीण विकास, पशु संसाधन विकास मंत्री बनाया गया है। अशोक कीर्तनिया को खाद्य मंत्रालय, क्षुदिराम टुडु को जनजातीय विकास और पर्यटन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल कल्याण और अर्बन डेवलपमेंट मंत्रालय सौंपा गया है। बंगाल का मंत्रिमंडल बंगाल में रिजल्ट के बाद से चार दिनों का घटनाक्रम… 4 मई: बंगाल में पहली बार भाजपा जीती 4 मई को 293 सीटों के नतीजे आए। भाजपा को 207 सीटें मिलीं। TMC सिर्फ 80 पर सिमट गई। राज्य में कुल 294 विधानसभा सीट हैं, एक सीट फालता पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा। रिजल्ट 24 मई को आएगा। पूरी खबर पढ़ें… 5 मई: ममता बोलीं- इस्तीफा नहीं दूंगी ममता बनर्जी ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- मैं CM पद से इस्तीफा नहीं दूंगी। हम जनादेश से नहीं, साजिश से हारे हैं। इसलिए इस्तीफा देने राजभवन नहीं जाऊंगी। ममता ने आगे कहा- चुनाव आयोग ने भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं। पूरी खबर पढ़ें… 6 मई: सुवेंदु के PA की गोली मारकर हत्या कोलकाता के पास मध्यमग्राम में सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे स्कॉर्पियो पर सवार थे। एक कार उनकी गाड़ी के सामने खड़ी हो गई। इसी बीच बाइक पर आए हमलावरों ने 6 से 10 राउंड फायरिंग की। पूरी खबर पढ़ें… 7 मई: बंगाल गवर्नर ने विधानसभा भंग की बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा भंग कर दी। लोकभवन से गुरुवार शाम को इसका नोटिफिकेशन जारी हुआ। इसका मतलब है कि ममता कैबिनेट के किसी भी मंत्री के पास अब कोई पावर नहीं रहेगी। पूरी खबर पढ़ें… 8 मई: सुवेंदु ने राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा पेश सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए सीएम होंगे। कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। बैठक के बाद अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया। पूरी खबर पढ़ें… 9 मई: सुवेंदु बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी शनिवार को पश्चिम बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री बन गए। सुवेंदु ने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली। शपथ के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री को झुककर प्रणाम किया। सुवेंदु के साथ 5 और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

जीत के जश्न में हद भूले टिम डेविड को मिली कड़ी सजा, बीसीसीआई के प्रकोप से बच नहीं पाया आरसीबी का स्टार

Tim David Fined: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी टिम डेविड पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया है. टिम डेविड की मैच फीस का 30 प्रतिशत हिस्सा काट लिया गया है. इसके साथ ही उन्हें दो डिमेरिट अंक भी दिए गए हैं. यह कार्रवाई रविवार को रायपुर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए रोमांचक और हाई-वोल्टेज मैच के दौरान 'आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट' के नियमों को तोड़ने के कारण की गई है. Mon, 11 May 2026 23:33:14 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi: किम ने खुद को बचाने के लिए मानवता को 'बंधक' बनाया ? | Kim Jong Un #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T18:05:00+00:00

PM Modi In News: फिर से शुरू होगा वर्क फ्रॉम होम?, PM मोदी ने कर दिया बड़ा इशारा! | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T18:02:08+00:00

West Bengal CM Action: BSF को जमीन, घुसपैठियों का खेल खत्म! Suvendu Adhikari | BSF | West Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T18:02:51+00:00

News Ki Pathshala: जंग के बीच भारत की अर्थव्यवस्था पर असर ! | Iran America Crisis| | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T18:02:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers