RCB vs MI: 'मरने दो उसे...' पंड्या की चोट पर कमेंट्री के दौरान पूर्व दिग्गज ने कहा ऐसा, हो रहा बवाल
आईपीएल 2026 में रविवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले के बाद एक नई बहस शुरू हो गई। इस बार चर्चा मैच की नहीं, बल्कि कमेंट्री बॉक्स में दिए गए एक बयान की हो रही। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज एस बद्रीनाथ सोशल मीडिया पर विवादों में घिर गए।
दरअसल, मैच के दौरान आरसीबी के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन अपनी पारी के दौरान उन्हें तेज क्रैम्प्स आ गए और वह दर्द से मैदान पर बैठ गए। इसी दौरान मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर रयान रिकेल्टन उनकी मदद के लिए दौड़कर पहुंचे और स्ट्रेचिंग में सहायता की।
Here is the translation of S Badrinath's commentary from yesterday.... he said, "it's ok if opposition says, hey die in cramps."..... how shameless someone could be ???????? pic.twitter.com/WRu5owS6RA
— King In The North???????? (@KingInThe2North) May 11, 2026
इस खेल भावना की तारीफ करते हुए कमेंट्री कर रहे बद्रीनाथ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि विपक्षी टीम चाहती तो 'उसे वहीं क्रैम्प्स में मरने दो' जैसा रवैया भी अपना सकती थी। हालांकि उनका यह बयान सोशल मीडिया के एक वर्ग को पसंद नहीं आया। कई यूजर्स ने उनकी भाषा पर सवाल उठाए और कहा कि लाइव मैच के दौरान ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।
विवाद बढ़ता देख बद्रीनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से समझा गया। बद्रीनाथ के मुताबिक, वह सिर्फ रिकेल्टन की खेल भावना की तारीफ कर रहे थे। उन्होंने लिखा कि यह एक बोलचाल वाली तमिल अभिव्यक्ति थी, जिसका मतलब गलत निकाल लिया गया।
“Let him die there”… that’s not going to be my attitude. I will go and stretch him. Great gesture from Ryan Rickelton.. Fair Play points should be given to him and MI for that.
— S.Badrinath (@s_badrinath) May 11, 2026
This is what I said on air, for people who don’t understand colloquial Tamil. ????
उन्होंने पोस्ट में कहा, 'मैंने कहा था कि 'उसे वहीं छोड़ दो' वाला रवैया नहीं होना चाहिए। मैं खुद जाकर उसकी मदद करूंगा। रिकेल्टन का यह शानदार जेस्चर था और मुंबई इंडियंस को इसके लिए फेयर प्ले पॉइंट मिलने चाहिए।'
उधर, मैच की बात करें तो क्रुणाल पंड्या ने दर्द में होने के बावजूद शानदार पारी खेली। उन्होंने 46 गेंदों में 73 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनकी इस जुझारू पारी की बदौलत आरसीबी ने 167 रन के लक्ष्य को आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। रायपुर में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच का रोमांच और बद्रीनाथ की टिप्पणी दोनों ही अब सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बने हुए हैं।
Fig Health Benefits: हड्डियों को मजबूत बनाता है अंजीर, वजन भी होता है कंट्रोल! जान लें 6 बड़े फायदे
Fig Health Benefits: अगर आप अपनी रोज़मर्रा की डाइट में ऐसा सुपरफूड जोड़ना चाहते हैं जो स्वाद के साथ-साथ सेहत का खजाना भी हो, तो अंजीर आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह छोटा-सा फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है और आयुर्वेद में भी इसे बेहद लाभकारी माना गया है।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां लोग पाचन, कमजोरी और इम्यूनिटी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, वहां अंजीर एक आसान और असरदार समाधान बन सकता है। आइए जानते हैं अंजीर खाने के 6 ऐसे फायदे, जो आपकी सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
अंजीर खाने के 6 बड़े फायदे
पाचन तंत्र को करता है मजबूत
अंजीर में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो डाइजेशन को बेहतर बनाती है। यह कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है और पेट को साफ रखने में सहायक होता है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। नियमित सेवन से बोन हेल्थ बेहतर होती है।
दिल को रखता है हेल्दी
अंजीर में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यह हार्ट डिजीज के खतरे को भी कम करता है।
वजन कंट्रोल में सहायक
फाइबर से भरपूर होने के कारण अंजीर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे ओवरईटिंग कम होती है और वजन नियंत्रित रहता है।
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
अंजीर में मौजूद विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और बालों को मजबूत करने में मदद करते हैं। यह नेचुरल ब्यूटी बूस्टर की तरह काम करता है।
इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
अंजीर में मौजूद पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है।
कैसे करें सेवन?
- सूखे अंजीर को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाएं
- दूध के साथ अंजीर का सेवन करें
- स्मूदी या सलाद में मिलाकर भी खा सकते हैं
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















